Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

  • Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

  • Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

  • Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, नए साल में बदलेगा मौसम

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, नए साल में बदलेगा मौसम

By hinditvnews
December 31, 2024
299
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, हिमस्खलन का खतरा, नए साल में बदलेगा मौसम

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 31 Dec 2024

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दो से पांच जनवरी तक कई जगह बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार रात को ताबो में पारा माइनस 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में यह सबसे कम पारा दर्ज हुआ है। प्रदेश में धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश भर में 227 सड़कें बंद पड़ी हैं।

अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लाहौल जाने वाले सैलानियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एक जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दो से पांच जनवरी तक कई जगह बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार रात मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, भरमौर और समदो में भी पारा माइनस में दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में सोमवार को सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन क्षेत्रों में एक जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जिला कुल्लू में दो हाईवे के साथ 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लाहौल घाटी में भी करीब 130 सड़कों पर यातायात ठप है। मनाली में दस बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब आठ से 10 गांवों में अंधेरा पसरा है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे खड़ामुख से लेकर भरमौर तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। चंबा जोत मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। कोहरा पड़ने से सोमवार को ऊना में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। ऊना में तापमान 12.8 डिग्री रहा। जिला चंबा में 29 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस साल दिसंबर में लाहौल-स्पीति में सामान्य से सात फीसदी कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 161, चंबा में 32, हमीरपुर में 174, कांगड़ा में 76, किन्नौर में 32, कुल्लू में 35, मंडी में 71, शिमला में 87, सिरमौर में 69, सोलन में दो और ऊना में 191 फीसदी अधिक बारिश हुई। इस वर्ष दिसंबर में शिमला में पांच दिन बारिश-बर्फबारी हुई। दो दिन शिमला शहर में बर्फबारी हुई और तीन दिन बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2019 में एक बार बर्फबारी और तीन बार बारिश हुई थी।

न्यूनतम तापमान

कुकुमसेरी -12.3
समदो -11.7
कल्पा -3.3
मनाली -0.9
भरमौर -0.5
सिऊबाग -0.2
नारकंडा 0.1
रिकांगपिओ 1.2
ऊना 2.9
हमीरपुर 4.0
धर्मशाला 4.4
मंडी 5.3
शिमला 5.6
बिलासपुर 7.2
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Snowfall Again Shimla Chamba Manali Kullu Kufri Narkanda Weather Forecast IMD Alerthindi newsweather of himachal
Previous Article

हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ...

Next Article

Shimla Public Toilet Charges: शौचालय शुल्क पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 25 शहरी निकायों में महिलाओं को मिलेगी सरदारी।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Shimla
    Tourists in Himachalशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPTDC: होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ मिलेगा हिमाचली धाम का लुत्फ

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी के आसार

    February 17, 2026
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtang
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Kobind
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

    May 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc Bus
    कुल्लूदिल्लीपंजाबहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू से दिल्ली,चंडीगढ़,पठानकोट चलेंगी बसें

  • Army
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रविवार को बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचेगी

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: लंबे समय तक साथ रहने वाली दूसरी पत्नी को भी पारिवारिक पेंशन का अधिकार

Timeline

  • June 8, 2026

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

  • June 8, 2026

    Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

  • June 8, 2026

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

  • June 8, 2026

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

  • June 8, 2026

    Himachal: शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा बहाल, आज से भुंतर उड़ानें शुरू

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rawat

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Cyber Crime

    Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Bijli

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.