Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
Breaking News

PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›“पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला और मोगा में तीन महिलाओं और युवक की मौत”

“पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला और मोगा में तीन महिलाओं और युवक की मौत”

By hinditvnews
January 4, 2025
54
0
Dehradun

पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला में खनाैरी जा रहीं तीन महिलाओं की माैत, मोगा में बाइक सवार युवक की जान गई

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Sat, 04 Jan 2025 

Punjab Weather Update Today : मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज और बिगड़ने जा रहे हैं।

पंजाब में शुक्रवार को सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। इसके बाद शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य रही। लुधियाना में मात्र 10 मीटर और पटियाला में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। कोहरे के कहर से बरनाला, मोगा और बठिंडा में हादसे हो गए।

बरनाला से किसानों की एक बस खनाैरी महापंचायत में जा रही थी। धुंध के कारण बस का एक्सीडेंट हो गया और तीन महिलाओं की माैत हो गई।

वहीं धुंध के चलते बठिंडा में हादसा हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस धुंध के कारण मानसा नेशनल हाईवे पर फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो चार किसानों को मामूली चोटें आई हैं।

मोगा में मोटरसाइकिल और कैंटर के बीच टक्कर, बाइक सवार की मौत

मोगा के बुगीपुरा चाैक के पास धुंध के कारण मोटरसाइकिल और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। एक व्यक्ति जख्मी है, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों व्यक्ति जगराओं के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर जगराओं से मोगा के गांव लोहारा में बाबा दामु शाह जी के दरगाह पर माथा टेकने आए थे। बुगीपुरा के पास उनके मोटर साइकल के साथ कैंटर की टक्कर हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम नौनी है।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

विभाग के मुताबिक बारिश के कारण तापमान चार डिग्री तक गिरने की संभावना है। शुक्रवार को पंजाब का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 21.2 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री, लुधियाना का 16.6 डिग्री, पटियाला का 17.4, बठिंडा का 16.4 डिग्री, बरनाला का 16.2 डिग्री, फाजिल्का का 19.0, मोगा का 16.8 डिग्री, संगरूर का 14.6, फिरोजपुर का 15.8 डिग्री, जालंधर का 16.1 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 5 डिग्री का पारा बठिंडा व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, लुधियाना का 8.4 डिग्री, पटियाला का 8.2 डिग्री, पठानकोट का भी 8.2 डिग्री, बरनाला का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Share :
Tagschandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

Uttarakhand: “मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की ...

Next Article

“पंजाब: पीसीएस, डीएसपी, ईटीओ की भर्ती, 322 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ashok
    JaipurRajasthan

    Rajasthan: भजनलाल सरकार के फैसले दिल्ली या RSS मुख्यालय से हो रहे – गहलोत

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सरेआम छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, कराटे गर्ल ने सिखाया सबक

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Assam
    राष्ट्रीय

    Assam: असम पुलिस ने विपक्षी दलों को दिया CAA के खिलाफ आंदोलन वापस लेने का ‘आदेश’, दी कार्रवाई की चेतावनी

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: काशीपुर दोहरे हत्याकांड में 10 दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना भी

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Download (53)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: चंडीगढ़-दिल्ली के बीच एचआरटीसी बसों के बदले रूट, सवारियां घटीं

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • rajeevkumar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार बने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष

    September 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • हिमाचल प्रदेश

    आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

  • Aiims Bilaspur Campus 1280x720
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: मरीजों को राहत, एम्स में दवाओं पर मिलेगी 80 फीसदी तक छूट

Timeline

  • June 6, 2025

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • June 6, 2025

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • June 6, 2025

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • June 6, 2025

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • June 6, 2025

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chinab

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Weather

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Dhami1

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा ...

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.