Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›Himachal: मोबाइल चार्जर से बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत

Himachal: मोबाइल चार्जर से बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत

By hinditvnews
January 9, 2025
322
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Himachal: मोबाइल चार्जर के तार से बुजुर्ग दंपती का घोंट दिया गला, महिला की मौत

हिंदी टीवी न्यूज़, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि प्रथम दृश्य में दोनों बुजुर्गों का मोबाइल की चार्जर के तार से गला घोंटा गया है। इसमें महिला की मौत हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र रशोल में घर में चाय की दुकान चला रहे बुजुर्ग दंपती का मंगलवार रात को मोबाइल के चार्जर से गला घोंट दिया। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने वालों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार और एसएचओ मणिकर्ण मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की गई।

साथ ही फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रशोल में मंगलवार रात को बुजुर्ग दंपती का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा गया है। दंपती रशोल गांव में जनग में चाय की दुकान चलाते हैं। इस दौरान बुधवार सुबह किसी ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो उन्हें जरी अस्पताल लाया गया। जहां बुजुर्ग महिला गांगी देवी (60) को मृत घोषित किया गया। जबकि पति धनी राम (65) की हालत काफी गंभीर है।

उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि प्रथम दृश्य में दोनों बुजुर्गों का मोबाइल की चार्जर के तार से गला घोंटा गया है। इसमें महिला की मौत हो गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है और शव गृह कुल्लू में रखा गया है। वहीं पति की हालत नाजुक बनी है वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। कहा कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसकी जांच चल रही है। घटना के बाद पूरी पार्वती घाटी में सनसनी फैल गई है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newshindi tv newskullu news
Previous Article

Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में ...

Next Article

Himachal News: एमए पास को भी चाहिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • CM Sukhu Himachal
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोग अब घर बैठे जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल करवा सकेंगे, सरकार ने बनाई नीति

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में 1 जनवरी से ग्रेड एक और दो अधिकारियों की बिजली सब्सिडी बंद

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    वकील हड़ताल पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: काम बंद करने से गैंगस्टर नहीं रुकेंगे

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाई कोर्ट की फटकार: देरी पर याचिका खारिज, केंद्र सरकार पर सवाल

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा: भारत-पाक तनाव और दुश्वारियों से घटी रफ्तार, अगला पखवाड़ा अहम

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (1)
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम

  • cyprto curency
    हिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी: पूछताछ में खुलासा, लोगों से ठगा पैसा आरोपियों ने शेयर मार्केट में भी लगाया

  • himachal
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की शपथ, साढ़े चार महीने बाद पूरी हुई विधानसभा में सदस्यों की संख्या

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.