Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

By hinditvnews
January 9, 2025
341
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल में कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूलों का समय बदला, आज भी अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में पड़ रहे घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही इन क्षेत्रों में धूप खिल रही है। शाम को चार बजे के बाद फिर कोहरा छा जा रहा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस कारण मैदानी जिलों में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

घना कोहरा पड़ने से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर तक रह गई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक भी बढ़ गई है। सिरमाैर जिले के पावंटा में कोहरे के कारण स्कूलों में समय बदला गया है। अब सुबह 10:00 बजे स्कूल लगेंगे व तीन बजे छुट्टी होगी। उधर, प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। बर्फबारी से बंद अटल टनल रोहतांग दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। बुधवार को जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम शुष्क रहा। टनल के छोटे वाहनों के लिए बहाल होने से सैलानियों ने राहत की सांस ली है। अटल टनल होकर बढ़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने के लिए नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी के चलते अभी बसों के लिए कुल्लू में दो हाईवे और लाहौल में 27 सड़कें बंद हैं। उधर, मैदानी जिला बिलासपुर, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना के कई क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। इस कारण इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। दस जनवरी तक इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -13.6
कुकुमसेरी -11.4
समदो -9.4
कल्पा -1.6
सेऊबाग -0.3
बजौरा -0.2
भुंतर -0.2
ऊना 1.2
मनाली 1.6
हमीरपुर 3.3
मंडी 3.4
कांगड़ा 4.0
बिलासपुर 5.0
धर्मशाला 6.5
शिमला 7.1

शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में रात का पारा ज्यादा
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में जहां कमी दर्ज हुई है वहीं शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में रात का पारा ज्यादा चल रहा है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1, धर्मशाला में 6.5, डलहौजी में 6.8, धौलाकुआं में 10.5 और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, हमीरपुर में 21.8, बिलासपुर-कांगड़ा में 21.1, मंडी में 20.9, सोलन में 20.6, भुंतर में 20.2, सुंदरनगर में 21.6, शिमला में 14.6, मनाली में 12.4, कुफरी में 9.8 और कल्पा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newshindi tv newsweather of himachal
Previous Article

Himachal News: आउटसोर्स भर्तियों पर रोक जारी, ...

Next Article

Himachal: मोबाइल चार्जर से बुजुर्ग दंपती का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ice Skating
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Ice Skating Rink: स्पीड स्केटिंग, फिगर स्केटिंग और आइस हॉकी के लगेंगे कैंप

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Dead body
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    हरियाणा

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, 14 कंपनियों के जरिये होगी नियुक्ति

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Light
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बिल वसूली में पसीने, पांच साल में 513 करोड़ का बकाया, आयोग ने UPCL से मांगा एक्शन प्लान

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

  • anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर दो मंत्रियों का बड़ा आरोप, पूर्व भाजपा सरकार ने दिए थे लाखों रुपये

  • Parking
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: अब पार्किंग भी मिलेगी ऑनलाइन

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.