Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

Rajasthan
Home›Rajasthan›Jhunjhunu News: सुलताना के निजी अस्पताल में बदमाशों का आतंक

Jhunjhunu News: सुलताना के निजी अस्पताल में बदमाशों का आतंक

By hinditvnews
January 17, 2025
305
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Jhunjhunu News: सुलताना के निजी अस्पताल में बदमाशों का आतंक, पुलिस पर भी हमला, चार को पकड़ा

हिंदी टीवी न्यूज़, झुंझुनू Published by: Megha Jain Updated Fri, 17 Jan 2025

झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में एक निजी अस्पताल पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। छह बदमाशों ने लोहे की सरियों से तोड़फोड़ की। रोगियों और अस्पताल संचालक पर हमला किया और रंगदारी के लिए डराने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों ने हवाई फायर और वाहन टक्कर से दहशत फैलाई।

झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में जोड़िया रोड पर स्थित निजी अस्पताल में बदमाशों ने आधा घंटे तक जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में तोड़फोड़ की और बाहर सड़क पर हवाई फायर कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी बदमाशों का आतंक देखकर भागना पड़ा। इतना ही नहीं कैंपर सवार बदमाशों ने अस्पताल से लेकर थाने तक पुलिस की जीप का पीछा किया। पुलिस की जीप जब रुकी नहीं तो थाने में घुसकर उसे टक्कर मार दी। इस दौरान जीप में सवार और थाने में खड़े पुलिसकर्मियों ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। अस्पताल में हुड़दंग से एक रोगी समेत दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रात बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे आधा दर्जन बदमाश एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर सुलताना कस्बे में जोड़िया रोड पर तिराहे के पास स्थित हरनारायण अस्पताल पहुंचे। यहां पर बदमाशों ने गाड़ी को इधर उधर दौड़ाकर दहशत फैलाई और गाली गलौच कर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद अस्पताल संचालक नगेश धनखड़ ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सुलताना थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस वहां पूछताछ कर रही थी उसी दौरान बदमाश फिर से गाड़ी लेकर आए और अस्पताल में घुस गए।

बदमाशों ने जो भी बीच में आया उसे पीटा
उन्होंने आते ही लोहे के सरियों से अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने जो भी बीच में आया उसे पीटा। इससे इलाज कराने आया रोगी संगीत वाल्मीकि और अस्पताल संचालक की पत्नी सुषमा धनखड़ घायल हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की आंखों के सामने हुआ, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायर शुरू कर दिए और गाड़ी में सवार होकर वहां खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने लगे।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
बाद में बदमाशों ने अस्पताल के अंदर घुसकर शीशे के गेट को तोड़ा. इसके बाद कैश काउंटर को तोड़ा। काउंटर में रखी नकदी निकाल ली। बदमाशों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों ने पहले अस्पताल के बाहर खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मारी। इससे उस गाड़ी के आगे खड़ी चार गाड़ियां एक दूसरी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

थाने के अंदर घुसकर पुलिस की जीप को मारी टक्कर
घटनास्थल पर जब बदमाश ताबड़तोड़ गाड़ियों को टक्कर मारने लगे तो पुलिस के जवानों के हाथ-पांव फूल गए। वे अपनी गाड़ी स्टार्ट कर वहां से जाने लगे तो बदमाशों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे रास्ते में पुलिस जीप को रोक नहीं पाए। पुलिसकर्मी जीप को थाने के अंदर ले गए। तब बेखौफ बदमाशों ने थाने के अंदर घुसकर पुलिस जीप को टक्कर मार दी। इस दौरान जीप में सवार और गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जब बदमाशों की गाड़ी फंस गई तब पुलिसकर्मियों ने उनको दबोच लिया।

बदमाशों ने रंगदारी के लिए मचाया था उत्पात
अस्पताल संचालक नगेश धनखड़ के मुताबिक बदमाश ट्रिपल ए बाबा ग्रुप से जुड़े हुए हैं. वे रंगदारी को लेकर डराना चाह रहे हैं. पहले भी कई बार अनुचित मांग कर चुके हैं. बुधवार रात को डराने के मकसद से ही अस्पताल के बाहर उत्पात मचाया. पुलिस को सूचना देने से वे खफा हो गए और अस्पताल के अंदर आकर तोड़फोड़ की।

चार बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया
बदमाशों की इस हरकत के बाद चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल और चिड़ावा एसएचओ विनोद सामरिया पुलिस जाब्ते के साथ सुलताना पहुंचे. यहां पर सुलताना थानाधिकारी भजनाराम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। देर रात एएसपी देवेंद्र राजावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

तीन थानों का पुलिस जाब्ता और आरएसी तैनात
पुलिस सूत्रों के अनुसार किठाना निवासी अनिल जाट, सुलताना निवासी अनुराग दर्जी, दीपक जाट और यादराम जाट को हिरासत में लिया गया है। देर रात चारों का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। इस घटना के बाद सुलताना में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। सुलताना में सुलताना, चिड़ावा व सूरजगढ़ पुलिस थाने सहित आरएएसी का जाब्ता तैनात किया गया है।

Share :
Tagshindi newsJhunjhunu Rajasthan NewsRajasthan
Previous Article

SC: दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना ...

Next Article

“मनाली में विंटर कार्निवल की धूम, सीएम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul Gandhi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 30 अप्रैल को धर्मशाला में राहुल गांधी, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: भर्ती विज्ञापन में अतिरिक्त शर्तें जोड़ना अवैध

    September 19, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट में कार पूलिंग, वर्चुअल सुनवाई और 33% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम लागू

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: 11 दिन से ठप सफाई व्यवस्था, कल होगी बैठक

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Urvashi
    उत्तराखण्ड

    Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान पर विवाद, पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा और बताया मंदिर का महत्व

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    “UP: संभल में 46 साल बाद मुस्लिम इलाके में खुला शिव मंदिर, दंगों के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ...

    December 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला जुलाई से पांच विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करेगा

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने उद्योगों पर 16.5% से अधिक बिजली शुल्क वसूली पर लगाई रोक

  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

Timeline

  • November 2, 2026

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • November 2, 2026

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • November 2, 2026

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • November 2, 2026

    हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • November 2, 2026

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badrinath

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Krisna lab

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Accident

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.