Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

  • राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े आरोपी

  • अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हिमाचल में हिमपात, 220 सड़कें बंद, 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल में हिमपात, 220 सड़कें बंद, 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप

By hinditvnews
February 6, 2025
397
0
Himachal Weather

Himachal Weather: शिमला, मनाली समेत कई क्षेत्रों में हिमपात, 220 सड़कें बंद, 500 से अधिक ट्रांसफार्मर भी ठप

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Feb 2025

मंगलवार रात से सुबह तक शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश-बर्फबारी के बीच 500 से ज्यादा ट्रांसफर ठप होने से ठंड के बीच कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।

राजधानी शिमला, मनाली और डलहौजी समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश के चलते हिमाचल में तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। मंगलवार रात से सुबह तक शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश-बर्फबारी के बीच 500 से ज्यादा ट्रांसफर ठप होने से ठंड के बीच कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। पानी की स्कीमें भी बाधित हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ेगा। आठ फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल के पहाड़ों पर मंगलवार को शुरू हुई बारिश-बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी से मनाली-लेह, कुल्लू-आनी, भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत 220 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। ताजा बर्फबारी-बारिश से ठंड बढ़ गई है। मनाली-लेह हाईवे सोलंगनाला से आगे बंद है। कुल्लू-आनी हाईवे पर घियागी से आगे आवाजाही बंद है। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर खड़ामुख तक ही आवाजाही हो रही है। चंबा-चुवाड़ी मार्ग भी जोत के समीप बर्फबारी के चलते बंद हो गया।

मंगलवार रात को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और चंद्राघाटी में बर्फीला तूफान भी चला। कुल्लू-लाहौल में करीब 150 सड़कें बंद हो गई हैं। जिले में 215 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। चंबा जिले में 200 ट्रांसफार्मर और 71 सड़कें बंद हैं। 60 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। भटियात में बिजली गिरने से दो मंजिला मकान राख हो गया। सिरमौर में चूड़धार चोटी पर भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर, आनी और शिमला जिले के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है।

नारकंडा में हिमपात के कारण एनएच पांच बुधवार दोपहर तक अवरुद्ध रहा। बारिश व बर्फबारी सेब के अलावा गेहूं, लहसुन, प्याज, सरसों आदि फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 10.0, मनाली-भरमौर में 4.7, डलहौजी में 4.0, कल्पा में 2.5, ताबो में 4.9, ऊना में 24.0, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 18.4, बिलासपुर में 20.9 और नाहन में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Snowfall in many areas including Shimla Manali 220 roads closedhindi news
Previous Article

Dharamshala: सुधीर शर्मा को मिली जान से ...

Next Article

पांवटा: उत्तराखंड के हाथियों को भगाएंगी मधुमक्खियां, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    हरियाणा

    हरियाणा: पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 2024 की घटना में सजा

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

    May 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 2024
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव

  • मौसमलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लाहुल घाटी में बर्फबारी, रोहतांग दर्रे ने भी ओढ़ी चांदी, मनाली लेह मार्ग दारचा से आगे बंद

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस और न्यू ईयर

Timeline

  • October 19, 2026

    यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

  • October 19, 2026

    राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • October 19, 2026

    अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े आरोपी

  • October 19, 2026

    अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • October 19, 2026

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    यूपी: 26 नवंबर को सपा का घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश, नाम होगा ‘पीडीए का प्रणपत्र’

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Train

    राजस्थान: त्योहारों पर कोटा-पानीपत के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Arrest

    अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े ...

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.