Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

  • चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

  • Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

  • उत्तराखंड: हिमालय में भूकंप का खतरा, 1803 जैसी तबाही की आशंका

  • हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड, मनाली में पारा शून्य से नीचे

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड, मनाली में पारा शून्य से नीचे

By hinditvnews
February 7, 2025
377
0
Snow

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड की चपेट में हिमाचल, मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Feb 2025

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ फरवरी 12 तक उच्च पर्वतीय एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम के बदलाव के बाद प्रदेश में 2 से 11 डिग्री तक तापमान गिर गया है। दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल में भारी हिमस्खलन हुआ है। मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा पड़ रहा है। आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ फरवरी 12 तक उच्च पर्वतीय एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही। 12 में से 10 जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, ऊना, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वीरवार को मनाली में माइनस 1.5, जबकि शिमला में एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, कुल्लू और लाहौल घाटी के लोगों की दुश्वारियां अभी भी खत्म नहीं हुई है। बर्फबारी से दोनों जिलों में दो हाईवे के साथ ही 184 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। वहीं, 84 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।

चौबीस घंटे में न्यूनतम पारे में कहां पर कितनी गिरावट
केलांग में 8, शिमला में 2.3, सुंदरनगर में 5.0, कल्पा में 2.1, धर्मशाला में 0.3, ऊना में 3.2, पालमपुर में 4.0, सोलन में 3.2, मनाली में 1.8, कांगड़ा में 3.8, मंडी में 4.8, बिलासपुर में 5.1, चंबा में 1.8, कुकुमसेरी में 10.7, भरमौर में 2.1, धौलाकुआं में 6.2, बरठीं में न्यूनतम पारे में 6.3 डिग्री की गिरावट आई है।

इन इलाकों में पारा शून्य से नीचे
केलांग -12.2
कुकमसेरी -11.6
ताबो -10.8
कल्पा -3.1
भरमौर -1.9
मनाली -1.5

लाहौल घाटी में गिरा हिमखंड
वीरवार को लाहौल घाटी में पीरपंजाल की चोटी से चंद्रा वैली में हिमस्खलन हुआ। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि बर्फबारी के बाद लाहौल में पहाड़ी से हिमस्खलन की घटना आम बात  है। हिमस्खलन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इग्लू से निकलते ही गश खाकर गिरा पर्यटक, मौत
मनाली के हामटा में इग्लू में रहने के बाद चेक आउट करते ही एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई। पर्यटक कर्नाटक का रहने वाला था। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। साई प्रकाश एल शेट्टी (23) निवासी शिरडी साईं छठी क्रॉस कॉलोनी (कर्नाटक) 4 फरवरी को मंगेतर के साथ मनाली घूमने आए थे। उन्होंने इग्लू स्टे 6 फरवरी तक बुक किया था। वीरवार सुबह उन्होंने इग्लू से चेक आउट किया। सड़क की तरफ करीब 20-25 कदम चलने के बाद साई प्रकाश बर्फ पर बैठे। इसी बीच, उनके मुंह से झाग निकलने लगा। वह बेहोश हो गए। तुरंत उन्हें मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather intense cold after snowfall mercury below zero in many areas including Manalihindi news
Previous Article

Supreme Court: दैनिक वेतन भोगियों को वर्कचार्ज ...

Next Article

Nainital: कम बारिश से झीलों का जलस्तर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saas
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सास को पंचामृत देने के बाद बहू रमेशा ने भी तोड़ा दम

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla news
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर से यूपी के लिए रवाना हुए SSB एसआई बरेली में लापता

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

    August 26, 2026
    By hinditvnews
  • Hathi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पांवटा: उत्तराखंड के हाथियों को भगाएंगी मधुमक्खियां, फसल हुई थी तबाह

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Gun
    हरियाणा

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर की समय सीमा तय करे सरकार

    August 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगल से देहरादून, नोएडा और जयपुर के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल में बदलाव

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कर्मचारियों का हर तबादला आदेश करना होगा सार्वजनिक

  • Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स उगाही की प्रक्रिया की शुरू, 20 दिनों में करें tax जमा नहीं तो होगी ये सख्त कार्रवाई

Timeline

  • September 1, 2026

    हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

  • September 1, 2026

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

  • September 1, 2026

    Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

  • September 1, 2026

    उत्तराखंड: हिमालय में भूकंप का खतरा, 1803 जैसी तबाही की आशंका

  • September 1, 2026

    हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Kissan

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Rape

    Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.