Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Meerut: नाले में गिरा युवक, गंदे पानी से पेट भरने से मौत

Meerut: नाले में गिरा युवक, गंदे पानी से पेट भरने से मौत

By hinditvnews
February 11, 2025
297
0
Death Ll

Meerut: नाले में गिरा 24 साल का युवक, बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा, पेट में गंदा पानी भरने से मौत

हिंदी टीवी न्यूज़, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025

वैशाली कालोनी निवासी राहुल ठेले पर सब्जी बेचता था। आम्रपाली के पास वह संतुलन खो बैठा और नाले में गिर गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर आम्रपाली सिनेमा के निकट सब्जी विक्रेता राहुल (24) खुले नाले में गिर गया। बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गढ़ रोड की वैशाली कॉलोनी निवासी राहुल सब्जी बेचता था। सोमवार शाम वह आम्रपाली सिनेमा के पास घूम रहा था। अचानक ही संतुलन बिगड़ने पर वह खुले नाले में गिर गया। निकलने की कोशिश की, लेकिन बाहर नहीं आ पाया। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। मुंह में नाले का गंदा पानी भरने से वह बेहोश हो गया। उसे लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
राहुल की मौत के बाद पिता रामविलास और भाई दिनेश व पंकज का रोते हुए बुरा हाल हो गया। नालों में गिरकर आए दिन होने वाली मौतों को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है।

नाले में गिरकर पूर्व में हुई मौत

– ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम ज्वालापुरी में 6 फरवरी 2025 की शाम सिक्योरिटी गार्ड अरुण का सात वर्षीय पुत्र आर्यन नाले में गिरी गेंद उठाते समय गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
– कोतवाली थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास 18 जनवरी 2025 की सुबह पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुनील कुमार (38) की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
– गंगानगर में मवाना रोड से कसेरूखेड़ा जाने वाले रास्ते पर नाले में जयभीम नगर प्रतापनगर निवासी सन्नी का शव 25 दिसंबर 2024 को मिला था। वह 16 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने 19 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
– गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी के बाहर नाले में 15 दिसंबर 2024 को भाजपा नेता यशपाल सिंह के बेटे अमन का शव घर से चंद कदम दूर नाले में पड़ा मिला था। वह परिवार के साथ एक शादी में लौटने के बाद लापता हो गए थे।
– ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को नूरनगर पुलिया पर नाले में सचिन का शव पड़ा मिला था। वह 23 नवंबर को गाजियाबाद के विजयनगर से बरात में आया था। परिजनों ने 24 नवंबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
– आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास नाले में 23 नवंबर 2024 को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। युवक क्षेत्र में कूड़ा बीनता था।
– लालकुर्ती थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2024 को मथुरा पैलेस के पास नाले में बिहार निवासी प्रभु का शव मिला था। वह बिहार का रहने वाला था और ई-रिक्शा चलाता था। दुकानों के बाहर ही वह सो जाता था।

– सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत आईटीआई के पास नाले में हलवाई प्रवीण शर्मा का शव 19 अक्तूबर 2024 को मिला था। वह 17 अक्तूबर को जेलचुंगी के पास अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे और लापता हो गए थे।
– नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में 7 जुलाई 2024 को करीब 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
Share :
Tagsdied due to dirty water entering his stomachhindi newsmeerut newsMeerut: 24 year old youth fell into the drainuttar pradesh
Previous Article

CM Yogi: महाकुंभ पर दुष्प्रचार करने वाले ...

Next Article

Mahakumbh: वाहन प्रवेश प्रतिबंधित, पार्किंग के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bjp Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा आगे

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

    October 19, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Manrega
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MNREGA: हिमाचल में कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ की ग्रांट

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • congress
    राष्ट्रीय

    Budget Session Live: ‘सोनिया गांधी देश से माफी मांगें’, कांग्रेस सांसद के ‘अलग देश’ वाले बयान पर संसद में बरसे ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ed
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी की नगरोटा बगवां में दबिश

  • Hindu
    HoroscopenahanNetflixOTTकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नवजात बदलने पर सरकार देगी 30 लाख मुआवजा, अस्पताल की लापरवाही पर कोर्ट सख्त

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.