Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Launches PCI-Approved B.Pharm. Programme, Admissions Open for 2026–27

  • MAHE and GHCL Limited Collaborate to Develop AI-Enabled Real-Time Fuel Quality Monitoring Solution

  • Building Trust in Tech: Ai+ Smartphone Commits Rs. 100 Crore to Enhance Security Through Community Participation

  • Sentosa GrillFest 2026 Returns with its Largest Line-Up Yet: 42 Food Vendors, First-Ever Omakase-Inspired Beachfront Dining and Returning Crowd Favourites

  • Nykaa Best in Beauty 2026 Honours India's Most Loved Beauty Products and Brands

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

By hinditvnews
March 24, 2026
148
0
Hp

Himachal Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन, उठा सिलिंडरों की कमी का मुद्दा

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है।

बजट भाषण केवल राजनीतिक था- भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री के पास मौका था कि वे सही और कड़े फैसले लेते। उन्होंने कहा कि मात्र कुछ प्रतिशत वेतन की छह माह के लिए कटौती करने से ही बात नहीं बनने वाली है। बजट में फिजूलखर्ची को रोकने के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। न ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कुछ किया गया है। बजट भाषण केवल राजनीतिक था। राजस्व घाटा अनुदान का संविधान में जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि बाप अपने बेटे को एक उम्र तक ही खर्च देता है। उसके बाद खुद कमाना पड़ता है। बजट में राजस्व प्राप्तियों के घटने की बात है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर केवल उतनी है, जितनी जयराम ठाकुर के समय थी। सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाए जाने की जरूरत है। यह तभी बढ़ेगा, जब हिमाचल में निवेश होगा। सकल घरेलू उत्पाद जितना बढ़ेगा, उसी हिसाब से ऋण लिया जा सकता है। यह निवेश से बढ़ता है। सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योगपतियों को इंसेंटिव नहीं दे रही है। जो इंसेंटिव पिछली सरकार दे रही थी, उसे भी बंद किया जा रहा है। 2026 तक ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने की बात की गई थी। पर यह पूरी नहीं हुई। कंडाघाट में बजट घोषणा के अनुरूप नशा निवारण केंद्र नहीं खुला।

जहां ट्रैफिक जाम ज्यादा रहता है वहां अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात

विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समर टूरिस्ट सीजन के दौरान प्रदेश के ऐसे सभी प्रमुख क्षेत्र जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। ताकि सैलानियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सुक्खू सरकार अगली कैबिनेट में लाएगी स्क्रैप पॉलिसी

सुक्खू सरकार अगली कैबिनेट में स्क्रैप पॉलिसी लाएगी। समयबद्ध तरीके से सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और थानों में पुराने पड़े सामान और गाड़ियों को स्क्रैप किया जाएगा। केवल पठानिया के सवाल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रश्नकाल के दौरान ये आश्वासन दिया है।

शक्तिपीठों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान
एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शक्तिपीठों को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने के लिए 6 माह के भीतर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने श्री नैना देवी मंदिर में लिफ्ट नहीं बनने का मामला प्रश्न कल के दौरान उठाया था। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों की न्यास कमेटी में स्थानीय विधायकों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा।

Himachal Budget Session: विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन, उठा सिलिंडरों की कमी का मुद्दा; जानें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मनाली के कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने की वजह से हिमाचल को बहुत नुकसान हुआ है। गौड़ ने चिंता जताई कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जब सिलिंडर ही नहीं मिलेंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे। सिलिंडर का अलग से कोटा पर्यटक स्थलों के लिए रखा जाना चाहिए।

केंद्र सरकार को इस पर गौर करना चाहिए। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने वेतन में 50 प्रतिशत, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में कटौती करके अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सेब के आयात शुल्क को घटाए जाने का भी सेब की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश के छोटे बागवानों को इसका बहुत नुकसान होगा। उन्हें बाजार में अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

 

 

Share :
TagsHimachal Budget Session Today marks the sixth day of the Assembly Budget Sessionhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से ...

Next Article

उत्तराखंड: महावीर जयंती पर 30 मार्च को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra Airport
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: गगल एयरपोर्ट पर लावारिस बैग से हड़कंप, खाली कराया गया

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशा रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Chitta
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे समेत गिरफ्तार

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    उत्तराखण्ड

    NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

    June 21, 2026
    By hinditvnews
  • Aag
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: आबादी के पास कूड़े में आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्ली

    दिल्ली: फैज रोड पर फायरिंग, एक घायल; पुलिस जांच जारी

    April 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Aims Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में छह महीनों के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी

  • 08 02 2024
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध कर्मियों के बराबर वेतन देने की तैयारी

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Mosque: लटक सकता है संजौली मस्जिद का फैसला, जमीन की नहीं हुई पैमाइश; पिछली सुनवाई में दिए थे निर्देश

Timeline

  • August 7, 2026

    Manipal University Jaipur Launches PCI-Approved B.Pharm. Programme, Admissions Open for 2026–27

  • August 7, 2026

    MAHE and GHCL Limited Collaborate to Develop AI-Enabled Real-Time Fuel Quality Monitoring Solution

  • August 7, 2026

    Building Trust in Tech: Ai+ Smartphone Commits Rs. 100 Crore to Enhance Security Through Community Participation

  • August 7, 2026

    Sentosa GrillFest 2026 Returns with its Largest Line-Up Yet: 42 Food Vendors, First-Ever Omakase-Inspired Beachfront Dining and Returning Crowd Favourites

  • August 7, 2026

    Nykaa Best in Beauty 2026 Honours India's Most Loved Beauty Products and Brands

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Launches Pci Approved B.pharm. Programme, Admissions Open For 2026–27

    Manipal University Jaipur Launches PCI-Approved B.Pharm. Programme, Admissions Open for 2026–27

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Mahe And Ghcl Limited Collaborate To Develop Ai Enabled Real Time Fuel Quality Monitoring Solution

    MAHE and GHCL Limited Collaborate to Develop AI-Enabled Real-Time Fuel Quality Monitoring Solution

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Building Trust In Tech: Ai+ Smartphone Commits Rs. 100 Crore To Enhance Security Through Community Participation

    Building Trust in Tech: Ai+ Smartphone Commits Rs. 100 Crore to Enhance Security Through Community ...

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.