Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक और कांस्टेबल भी शामिल

Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक और कांस्टेबल भी शामिल

By hinditvnews
February 13, 2025
341
0
Drug

Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक कांस्टेबल भी शामिल

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 13 Feb 2025

पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि पुलिस कर्मी भी नशा तस्करी में संलिप्त था। इसके अलावा कारोबारी, छात्र, टैक्सी ऑपरेटर और सरकारी कर्मचारी भी शाह के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं।

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क इस कदर फैला रखा था कि उसने समाज के हर वर्ग में पैठ बना ली थी। हैरानी की बात है कि इसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस ने जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दावा किया है कि पुलिस कर्मी भी नशा तस्करी में संलिप्त था। इसके अलावा कारोबारी, छात्र, टैक्सी ऑपरेटर और सरकारी कर्मचारी भी शाह के नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। इसमें से कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कइयों को पकड़ने के लिए तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

युवा नशा तस्करी के इस काले कारोबार से जुड़े थे: पुलिस
पुलिस के मुताबिक लाखों कमाने के लालच में युवा नशा तस्करी के इस काले कारोबार से जुड़े थे। बैंक खातों की जांच में इनके सरगना के साथ लाखों के लेनदेन की बात सामने आई है। इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार पांच लोगों को पुलिस ने बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अय इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं
पुलिस का दावा है कि जल्द मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसके अलावा पुलिस उन बैंक खातों की भी पहचान कर रही है, जिसके जरिये शाह नशे की खरीद फरोख्त करता था। संदीप शिमला समेत उत्तर भारत के पांच राज्यों में नशा तस्करी का अवैध कारोबार करता था। इससे पुलिस को आशंका है कि उसके कई बेनामी बैंक खाते हो सकते हैं, जिसमें करोड़ों का लेनदेन होता था। पुलिस अभी तक शाह गिरोह से जुड़े करीब 51 बैंक खातों की पहचान कर चुकी है, जिसमें पांच करोड़ रुपये तक के लेनदेन की बात सामने आई है। संदीप शाह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था लेकिन पैसे के लालच में चिट्टा तस्करी के धंधे में उतर गया और हजारों युवाओं को इसकी लत लगा दी।

बार-बार तस्करी में पकड़े जाने वालों की सूची तैयार
शिमला पुलिस बार-बार नशा तस्करी में पकड़े जाने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही है। अभी तक इसमें करीब 70 लोगों की पहचान हो चुकी है जोकि आए दिन चिट्टे के साथ पकड़े जा रहे हैं। इसमें नशा तस्करों के साथ ही नशे के आदी युवा भी शामिल हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों की सूची तैयार कर संबंधित न्यायालयों में इन लोगों को पिछले मामलों में मिली जमानत को रद्द करवाने की मांग करेगी। इस संबंध में एसपी शिमला ने सभी एसडीपीओ को निर्देश जारी किए हैं।

संदीप शाह नशा तस्कर गिरोह में पुलिस कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के लोग शामिल हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रही है। अभी तक 35 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।– संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

Share :
TagsChitta Smuggling: Shah gang caught in the clutcheshimachal pradeshhindi newsshimla newstaxi driver and constable were involved in chitta smugglin
Previous Article

Himachal: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 ...

Next Article

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Train
    हरियाणा

    हरियाणा: पीएम मोदी दिखाएंगे संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, SSB स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: साइबर ठगी की रकम अब घर बैठे मिलेगी, हेल्पलाइन- पोर्टल पर करें शिकायत

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourism: बर्फबारी की उम्मीद में वीकेंड पर उमड़े सैलानी

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नादौन सहकारी सभा में 10.38 करोड़ का गबन, विजिलेंस जांच की सिफारिश

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • Cylender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गैस सिलिंडर हादसे में बच्चे की मौत, 10 लाख बीमा क्लेम का आदेश

  • Vvv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

Timeline

  • October 26, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • October 26, 2026

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • October 26, 2026

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • October 26, 2026

    Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • October 26, 2026

    Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.