Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

JaipurRajasthan
Home›Jaipur›राजस्थान बजट 2025: मुफ्त बिजली पर संकट, सौर ऊर्जा पर सरकार की योजना

राजस्थान बजट 2025: मुफ्त बिजली पर संकट, सौर ऊर्जा पर सरकार की योजना

By hinditvnews
February 17, 2025
421
0
Bijli

Rajasthan Budget 2025: मुफ्त बिजली पर गहराया संकट, सौर ऊर्जा को दमदार बनाने पर विचार, ये है सरकार की योजना

हिंदी टीवी न्यूज़, राजस्थान Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Feb 2025

राजस्थान सरकार के इस बजट में मुफ्त बिजली योजना को बंद किया जा सकता है, लेकिन इसके बदले सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। अब सबकी नजरें 19 फरवरी को पेश होने वाले राजस्थान बजट 2025 पर टिकी हैं।

राजस्थान सरकार के बजट 2025 में प्रदेशवासियों के एक बुरी तो एक अच्छी खबर सामने आ सकती है। खबर है कि इस बजट में 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को संकट है। माना जा रहा कि सरकार इसे बंद करने पर विचार कर सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने हालिया बयान में इस ओर इशारा किया था। उन्होंने साफ कहा था कि राजनीतिक लाभ के लिए राज्यों को फ्री बिजली की रेवड़ियां बांटना बंद करना चाहिए। इस कारण राज्य सरकार के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई है कि वह इस योजना को जारी रखे या ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कोई नया विकल्प तलाशे। इसलिए अंदेशा है कि मुफ्त बिजली योजना संकट में है।

क्या सौर ऊर्जा बनेगी समाधान?
विशेषज्ञों का मानना है कि मुफ्त बिजली योजना का भार कम करने के लिए सरकार सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, ऊर्जा विभाग ने बजट में अतिरिक्त सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह घोषणा 19 फरवरी को पेश होने वाले बजट में की जा सकती है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पहले ही संकेत दिया था कि 2025-26 का बजट ग्रीन एनर्जी पर केंद्रित होगा। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार मुफ्त बिजली योजना की जगह अक्षय ऊर्जा समाधान पर जोर देगी।

राजस्थान में सौर ऊर्जा की स्थिति
राजस्थान औद्योगिक सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में सबसे आगे है, लेकिन घरेलू रूफटॉप सोलर के मामले में पिछड़ा हुआ है। राज्य सरकार का लक्ष्य 2026 तक पांच लाख घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाना है। अभी तक राजस्थान में सिर्फ 26,000 घरों में ही रूफटॉप सोलर स्थापित किए गए हैं।

रूफटॉप सोलर: लागत और सब्सिडी
रूफटॉप सोलर सिस्टम की कुल लागत लगभग एक लाख प्रति 2 किलोवाट है। जानकारों के अनुसार आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़कर 1.1-1.2 लाख रुपये होने की संभावना है। केंद्र सरकार की मौजूदा सब्सिडी 60 हजार रुपये प्रति 2 किलोवाट और राज्य सरकार की प्रस्तावित अतिरिक्त सब्सिडी 20 हजार प्रति 2 किलोवाट है। इस हिसाब से कुल सब्सिडी 80 हजार रुपये होती है। यानी कुल लागत का लगभग 80 प्रतिशत।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की रणनीति
अक्षय ऊर्जा संघ राजस्थान (आरईएआर) के अध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स को सफल बनाने का एकमात्र तरीका यह है कि सरकार कुल लागत का लगभग 80 प्रतिशत सब्सिडी दे, जिससे यह लगभग मुफ्त हो जाए। इससे लोग खुद सौर ऊर्जा में निवेश करने के लिए प्रेरित होंगे। जब लोगों को मुफ्त में बिजली मिल रही हो, तो वे खुद सौर ऊर्जा में निवेश क्यों करेंगे? इसी वजह से सरकार अब घरेलू सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर मुफ्त बिजली योजना पर खर्च कम करना चाहती है।

 

Share :
Tagshindi newsjaipur newsRajasthan
Previous Article

IPL 2025: धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8, ...

Next Article

रितेश के पिता ने एजेंट के खिलाफ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kalka train
    उत्तराखण्ड

    देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक काशी में रुकेगी

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Computer
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    कैंची हादसा: पलभर में उजड़ा परिवार, मां-पत्नी-साली की गई जान

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

    August 5, 2026
    By hinditvnews
  • mahi
    खेल

    IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के इस शहर में जाकर छुट्टी मनाना है सबसे ज्‍यादा पसंद, माही ने वजह ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (1)
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने वापस ली कर्मचारियों को एरियर के भुगतान की अधिसूचना

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, 47.06 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Timeline

  • October 17, 2026

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • October 17, 2026

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • October 17, 2026

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • October 17, 2026

    Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.