Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

  • Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

  • Kora by NM Celebrates 15 Years of Crafting Modern Indian Occasionwear

  • On the Founder's Day Manipal University Jaipur Launches New Industry-Oriented Academic Programs

उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Home›उत्तर प्रदेश›MahaKumbh: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई देशों से अधिक ने लगाई डुबकी”

MahaKumbh: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई देशों से अधिक ने लगाई डुबकी”

By hinditvnews
February 26, 2025
169
0
Kumbh

MahaKumbh: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई देशों की आबादी से अधिक ने लगाई डुबकी

हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Feb 2025

तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संख्या के लिहाज से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यदि देश की कुल जनसंख्या से स्नानार्थियों की तुलना की जाए तो इसके अनुसार भी लगभग 50 प्रतिशत भारत ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा ली है।

तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह आठ बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को कायम किया।

यह महाकुंभ श्रद्धालुओं की संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। कुंभ ही नहीं, दुनिया के किसी भी आयोजन में आज तक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं जुटे हैं, जितने 45 दिनों के अंदर प्रयागराज में बनाए गए एक अस्थायी शहर में जुट गए।

यह संख्या कई देशों की आबादी से भी कई गुना ज्यादा है। 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है।

भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग कर गए स्नान 
65 करोड़ श्रद्धालुओं के किसी एक स्थान पर जुटने का इतिहास में और कोई उदाहरण नहीं दिखता। सनातन के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, दृढ़ निश्चय और विश्वास का ही यह फल है कि संगम तट पर इतना विशाल जनसमूह 45 दिनों में जमा हो गया। यदि इस संख्या की दुनिया भर के देशों की आबादी से तुलना की जाए तो कई देशों की आबादी इसमें समा जाएगी।

अमेरिका की दोगुनी से ज्यादा, पाकिस्तान की ढाई गुना से अधिक और रूस की चार गुनी से ज्यादा आबादी के बराबर श्रद्धालु यहां अब तक आ चुके हैं। यही नहीं, जापान की पांच गुनी आबादी, यूके की 10 गुनी से ज्यादा आबादी और फ्रांस की 15 गुनी से ज्यादा आबादी ने यहां आकर त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई है।

देश की लगभग आधी आबादी ने लगाई डुबकी
तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संख्या के लिहाज से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यदि देश की कुल जनसंख्या से स्नानार्थियों की तुलना की जाए तो इसके अनुसार भी लगभग 50 प्रतिशत भारत ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा ली है।

वहीं, अगर सनातन धर्मावलंबियों की बात करें तो देश के 60 प्रतिशत से ज्यादा और दुनिया के करीब 55 प्रतिशत सनातनी श्रद्धालुओं ने पावन स्नान कर लिया है। 45 दिन तक चले इस आयोजन में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु जुटे हैं।

73 देशों के राजनयिकों के साथ भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत तमाम देशों के अतिथि यहां अमृत स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, मां जानकी के मायके नेपाल के 50 लाख से अधिक लोग अब तक त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान कर महाकुंभ के साक्षी बन चुके हैं। इसके अलावा इटली, फ्रांस, यूके, पुर्तगाल, अमेरिका, इजराइल, ईरान, मॉरीसस समेत दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं।

सीएम योगी की उम्मीदों के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर के भी पार पहुंच गया है, जिसकी महाकुंभ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी।

सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या सीएम योगी के अनुमान से भी आगे निकल गई।

बीती 11 फरवरी को ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार हो गया, जबकि 22 फरवरी को यह संख्या 60 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई। महाशिवरात्रि पर 65 करोड़ की संख्या पारकर इसने नया कीर्तिमान बना दिया।

 

Share :
Tagshindi newsMahakumbh 2025Prayagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर के ...

Next Article

UP: मेरठ में एसटीएफ ने ढेर किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र, पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की नए साल की पहली बैठक 8 को

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Nikant
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: निकांत को 7 अप्रैल तक जेल, भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी और धाराएं बढ़ाई गईं

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Aiims Bilaspur Himachal
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: दिल के मरीजों को राहत, 3 फरवरी से शुरू होगी कैथ लैब, केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ा: आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसान चिंतित

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख तक कैशलेस इलाज

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • home saty
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में धारा 118 की अनुमति लेकर खोले होम स्टे होंगे बंद

  • election news with hindi tv news channel
    हरियाणाहिमाचल प्रदेश

    अनिल गोयल होंगे कालका सीट के को-ऑर्डिनेटर, हरियाणा विधानसभा चुनाव में की तैनाती

  • Jairam
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सियासी संग्राम पर जयराम ठाकुर की चुटकी

Timeline

  • April 30, 2026

    Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

  • April 30, 2026

    Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

  • April 30, 2026

    Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

  • April 30, 2026

    Kora by NM Celebrates 15 Years of Crafting Modern Indian Occasionwear

  • April 30, 2026

    On the Founder's Day Manipal University Jaipur Launches New Industry-Oriented Academic Programs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crack Academy Launches Airrp Across 200 Schools To Address Rising Student Stress

    Crack Academy Launches AIRRP Across 200 Schools to Address Rising Student Stress

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Chandigarh University Mca Online Students To Undergo Microsoft Certifications For Better Employability & Industry Readiness

    Chandigarh University MCA Online Students to Undergo Microsoft Certifications for Better Employability & Industry Readiness

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Galgotias University Launches Inr 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem For Young Founders

    Galgotias University Launches INR 10 Crore Innovation Fund, Strengthens Startup Ecosystem for Young Founders

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.