Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

  • Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

  • The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

दिल्ली
Home›दिल्ली›Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

By hinditvnews
February 27, 2025
278
0
Igi

Delhi : आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरना पड़ेगा महंगा, डायल ने यात्रियों से टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

हिंदी टीवी न्यूज़, दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Thu, 27 Feb 2025

हवाई सफर करने वालों को अब एयरपोर्ट शुल्क ज्यादा चुकाना होगा। इस वृद्धि से घरेलू उड़ानों का किराया भी बढ़ जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना महंगा होने जा रहा है। हवाई सफर करने वालों को अब एयरपोर्ट शुल्क ज्यादा चुकाना होगा। इस वृद्धि से घरेलू उड़ानों का किराया भी बढ़ जाएगा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को चलाने वाली कंपनी डायल ने यात्रियों से टैरिफ चार्ज लेने की योजना तैयार की है। दिल्ली एयरपोर्ट में इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास में सफर करने वालों से अलग-अलग चार्ज लिया जाएगा। साथ ही भीड़-भाड़ वाले समय और बाकी समय में भी अलग-अलग चार्ज लग सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हर साल लगभग 10.9 करोड़ यात्री आते-जाते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टैरिफ संशोधन पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार कहा है कि वर्तमान में प्रति यात्री टैरिफ 145 रुपये है। अब इसे 370 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। एयरपोर्ट पर लगने वाले चार्ज प्रति यात्री 225 रुपये के करीब बढ़ेगा।

2006 में भी 145 रुपया यात्री टैरिफ था। वर्तमान समय में यह एक उचित वृद्धि है और इसे सभी विभिन्न एजेंसियों द्वारा मान्य किया गया है। 2006 के मुकाबले यह बढ़ोत्तरी लगभग 140 फीसदी है। 370 रुपये में से करीब 30 प्रतिशत एयरलाइन शुल्क और 70 प्रतिशत यात्री शुल्क के लिए होना चाहिए। अभी यह 68 प्रतिशत एयरलाइन शुल्क है और 32 प्रतिशत यात्री शुल्क है। उच्च शुल्क के साथ घरेलू किरायों पर औसतन अधिकतम वृद्धि 1.5 से दो फीसदी होगी।

1 प्रतिशत से कम रहेगी अंतरराष्ट्रीय किरायों में वृद्धि
अंतरराष्ट्रीय किरायों में यह वृद्धि एक प्रतिशत से कम रहेगी। हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) को सौंपे गए शुल्क प्रस्ताव के संबंध में परामर्श जारी है। यह प्रस्ताव एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2029 तक की अवधि के लिए है।

जल्द तैयार होगा टर्मिनल नंबर-1
एयरपोर्ट का टर्मिनल नंबर-1 मंजूरी के बाद अप्रैल से यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। इसके बाद टर्मिनल-2 का नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। यह टर्मिनल काफी पुराना है लिहाजा इसे विश्वस्तरीय बनाने में चार से पांच महीने का वक्त लग सकता है। यानी नवंबर-दिसंबर तक एयरपोर्ट का तीनों टर्मिनल यात्रियों के लिए खुल जाएगा। निर्माणकार्य के दौरान टर्मिनल-1 पर टर्मिनल-3 पर टर्मिनल-2 के यात्रियों को शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) यह जानकारी दी है।

यात्रियों को नहीं होगी असुविधा
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी क्योंकि टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 यात्री भार को साझा कर लेगा। जिस अवधि के दौरान टर्मिनल-2 का नवीनीकरण किया जाएगा, उस दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम अपग्रेड करने के लिए एक रनवे को बंद रखा जाएगा। सर्दी का मौसम आने के पहले यह काम पूरा करना होगा। एयरपोर्ट का टर्मिनल नंबर-1 मंजूरी के बाद अप्रैल से यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। इसके बाद ही टर्मिनल-2 का नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। यह टर्मिनल काफी पुराना है लिहाजा इसे विश्वस्तरीय बनाने में चार से पांच महीने का वक्त लग सकता है। यानी नवंबर-दिसंबर तक एयरपोर्ट का तीनों टर्मिनल यात्रियों के लिए खुल जाएगा।

नवीनीकरण वाले टर्मिनल-2 पर लगा होगा एरोब्रिज
नवीनीकरण वाले टर्मिनल-2 में एरोब्रिज लगा होगा। इसमें डॉकिंग तकनीक पर आधारित होगा, जो भारत में अपनी तरह की पहली तकनीक होगी। छत और रोशनदान डिजाइन किया गया है ताकि बिजली की बचत हो सके। बेहतर सड़क संपर्क बनाया जाएगा। इन सुधारों से घरेलू यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। वित्त वर्ष 2025-26 तक अपनी अधिकतम यात्री क्षमता तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

 

Share :
TagsDelhi Airportdelhi ncr newsdelhi newshindi news
Previous Article

Reet Exam: स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जानिए रूट ...

Next Article

Delhi Assembly Live: अकेले बैठे अमानतुल्लाह, AAP ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: 88 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त, सीएम बोले- कार्यकर्ताओं को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • 10 02 2024
    manaliहिमाचल प्रदेश

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली तक होता फोरलेन का लोकार्पण, पिछले साल मची तबाही ने बढ़ाया इंतजार

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    दिल्ली

    दिल्ली हादसा: अफसर-डॉक्टर बनने के सपने मलबे में दफन

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Karnataka
    राष्ट्रीय

    Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति जुलूस के दौरान पथराव, वाडी शहर में 25 जनवरी तक धारा 144 लागू

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    हरियाणा

    नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Om Birla News
    राष्ट्रीय

    ओम बिरला ने क्यों लगाई BSP के इस सांसद को फटकार, कहा- अगर ऐसा दोबारा न हो तो ही ठीक

    February 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार का राहत पैकेज सबसे बेस्ट, उद्योग मंत्री बोले, मदद के बजाय छवि खराब कर रहे विरोधी

  • Satpal
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में अनुराग ठाकुर

  • Tb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

Timeline

  • June 20, 2026

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • June 20, 2026

    हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • June 20, 2026

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

  • June 19, 2026

    Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

  • June 19, 2026

    The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Petrol

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • himachal high court

    हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Chitta

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.