Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: अयोग्य विधायकों की पेंशन पर जल्द हो सकता है निर्णय, विधेयक राजभवन भेजा

Himachal: अयोग्य विधायकों की पेंशन पर जल्द हो सकता है निर्णय, विधेयक राजभवन भेजा

By hinditvnews
March 4, 2025
360
0
Rajbhawan

Himachal News: हिमाचल में जल्द बंद हो सकती है अयोग्य विधायकों की पेंशन, आपत्तियां दूर कर राजभवन भेजा विधेयक

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 04 Mar 2025 

प्रदेश में अयोग्य विधायकों की पेंशन जल्द बंद हो सकती है। सरकार ने राज्यपाल की आपत्तियों को दूर कर राजभवन की मंजूरी के लिए विधेयक वापस भेज दिया है।

हिमाचल प्रदेश में अयोग्य विधायकों की पेंशन जल्द बंद हो सकती है। सरकार ने राज्यपाल की आपत्तियों को दूर कर राजभवन की मंजूरी के विधेयक वापस भेज दिया है। बीते साल सितंबर में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अयोग्य विधायकों को पेंशन नहीं देने का फैसला हुआ था। बीते वर्ष बजट सत्र में छह कांग्रेस विधायकों की ओर से क्राॅस वोटिंग करने के बाद यह विधेयक लाया गया। विधेयक मंजूर होने पर पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा को पेंशन और भत्ते नहीं मिलेंगे। सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर के कार्यकाल की पेंशन में गणना नहीं होगी। इन सभी विधायकों से पेंशन और भत्तों की रिकवरी करने का प्रावधान भी विधेयक में किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक 2024 को विधानसभा ने पारित कर राजभवन भेजा था। राज्यपाल ने विधेयक को लेकर कुछ आपत्तियां जताईं थीं। राजभवन ने सरकार से पूछा था कि संशोधन विधेयक की धारा 6 (ख) में लागू होने की तिथि नहीं बताई गई है। संशोधन विधेयक 2024 में यह प्रस्तावित है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार किसी भी समय अयोग्य घोषित होने पर कोई व्यक्ति पेंशन पाने के लिए अयोग्य हो जाएगा। इसके अलावा यह प्रावधान किया गया है कि पहले से प्राप्त पेंशन की वसूली अयोग्य घोषित व्यक्ति से की जाएगी।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि प्रावधान के अनुसार विधानसभा का फिर से सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को दी जा रही अतिरिक्त पेंशन की भी वसूली की जानी है या नहीं? यदि कोई अयोग्य व्यक्ति फिर निर्वाचित होकर विधानसभा का सदस्य बनता है, तो ऐसी स्थिति में क्या उसे अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी या वह अयोग्य व्यक्ति के रूप में ही रहेगा? ऐसा व्यक्ति पेंशन का पात्र होगा या नहीं? उधर, सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से इन सभी सवालों के जवाब राजभवन भेज दिए गए हैं। अब अयोग्य विधायकों की पेंशन व भत्ते बंद करने को लेकर राज्यपाल को फैसला लेना है।

दल बदल के तहत अयोग्य हुए कांग्रेस विधायक
बीते वर्ष बजट सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर खूब सियासी ड्रामा हुआ था। कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दे दिया था। इसके बाद इन छह कांग्रेस विधायकों ने बजट पारित करने के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया। इनके खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई हुई। बाद में इन्होंने भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ा। इनमें से सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल चुनाव जीतकर आ गए, जबकि देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर और राजेंद्र राणा चुनाव हार गए। दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले इन्हीं विधायकों की इस अवधि की पेंशन और भत्ते रोकने के लिए यह विधेयक लाया गया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsPension of disqualified MLAs may be stopped soon in Himachalshimla news
Previous Article

HP High Court: अधिकारी की नियुक्ति और ...

Next Article

Himachal: बेटे ने पिता को मारा डंडा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब में केजरीवाल और पूर्व सीएम की जान को खतरा, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Murmu
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 12-13 जून को देहरादून दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Waqf
    उत्तर प्रदेश

    वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी की 98% वक्फ संपत्तियों पर संकट

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तर प्रदेश

    UP: घर में दुकान के लिए अलग बिजली कनेक्शन नहीं, 35 लाख को राहत संभव

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    महेंद्रगढ़: शहीद स्मृति पार्क में युवक का शव फंदे पर लटका मिला

    March 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाश से आ रही एचआरटीसी बस का टायर खुला, बड़ा हादसा टला

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

  • Dharamshala news
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2025: धर्मशाला स्टेडियम में 4, 8, 11 मई को होंगे मैच

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.