Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

By hinditvnews
July 24, 2026
65
0
Pu High Court

Mohali: 16 गांवों में निर्माण व जमीन की खरीद फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, पंजाब सरकार को फटकार

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Jul 2026

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में वन भूमि की पहचान और सीमांकन के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन इतने वर्षों बाद भी राज्य सरकार इनका पालन नहीं कर सकी।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के आसपास शिवालिक की तलहटी में स्थित पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने मोहाली जिले के 16 गांवों में सभी प्रकार के निर्माण और विकास कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी है।

इसके साथ ही इन गांवों में जमीन के हस्तांतरण, बिक्री और जीपीए या पीओए के माध्यम से संपत्ति हस्तांतरित करने पर भी रोक लगा दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में वन भूमि की पहचान और सीमांकन के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन इतने वर्षों बाद भी राज्य सरकार इनका पालन नहीं कर सकी। अदालत ने इसे गंभीर चिंता का विषय माना।
हाईकोर्ट ने कहा कि करोरां, नाडा, पड़च्छ, सियुंक, माजरियां, छोटी नागल, बड़ी नागल, परोल, सिसवां, पल्लनपुर, सैनी माजरा, दुलवां, बुराना, गोचर, मिर्जापुर, तारापुर और सुल्तानपुर गांवों की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में प्रथम दृष्टया वन भूमि के रूप में दर्ज है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट रूप से तय नहीं किया गया कि वास्तव में कितनी भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

अदालत ने कहा कि केवल पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत किसी क्षेत्र का अधिसूचित होना अपने आप में उसे वन भूमि नहीं बना देता। वास्तविक स्थिति का निर्धारण पुराने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर किया जाना जरूरी है। खंडपीठ ने पंजाब के मुख्य सचिव को वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करने का आदेश दिया है।

टीम का नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक करेंगे और इसमें कम से कम प्रधान सचिव स्तर का अधिकारी भी शामिल होगा। टीम वर्ष 1980 में वन (संरक्षण) अधिनियम लागू होने के समय उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर वन भूमि की वास्तविक सीमा तय करेगी। मुख्य सचिव को एक सप्ताह के भीतर संबंधित 16 गांवों के सभी राजस्व रिकॉर्ड की प्रतियां हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास सुरक्षित जमा कराने को कहा गया है। अदालत ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे व्यावसायीकरण पर भी गंभीर चिंता जताई।

खंडपीठ ने कहा कि शिवालिक की तलहटी का यह क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया जाना राज्य की गंभीर विफलता को दर्शाता है। अदालत ने कहा कि इस क्षेत्र को जिस तरह से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए खोला जा रहा है, वह पर्यावरण संरक्षण की भावना के विपरीत है।
Share :
Tagschandigarh newsHigh Court stays construction and land transactions in Mohali 16 villages reprimands Punjab governmenthindi newspunjab news
Previous Article

Uttarakhand: यूटीयू पेपर लीक, गोपनीय प्रक्रिया पर ...

Next Article

फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cylender
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Chandigarh: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगे, खाने-पीने पर असर

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 12वीं का रिजल्ट फिर से जारी होगा, जानें वजह

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Sai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: साईं बाबा मंदिर में चोरी, 1 किलो चांदी का सिंहासन चुराया

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Bird
    उत्तराखण्ड

    विदेशी महमानों से गुलजार हुई तराई: यूरोप, ईरान और साइबेरिया के पक्षी बढ़ा रहे रौनक

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई दिनों तक बरसेंगे बादल

  • Images (10)
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों के लिए खुशखबरी: मनाली-लेह मार्ग बहाल

  • election news with hindi tv news channel
    हरियाणाहिमाचल प्रदेश

    अनिल गोयल होंगे कालका सीट के को-ऑर्डिनेटर, हरियाणा विधानसभा चुनाव में की तैनाती

Timeline

  • September 7, 2026

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • September 7, 2026

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • September 7, 2026

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • September 7, 2026

    पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • September 7, 2026

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Govt School

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Delhi

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Rape

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.