Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

  • Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

  • हिमाचल: कर्मियों को सुप्रीम राहत, अनुबंध सेवा का मिलेगा वरिष्ठता लाभ

  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी की 98% वक्फ संपत्तियों पर संकट

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी की 98% वक्फ संपत्तियों पर संकट

By hinditvnews
April 3, 2025
234
0
Waqf

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी में 98 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों पर मंडराया खतरा

हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025

Waqf Property: इतनी वक्फ संपत्तियां अभी तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं। इनके मामलों में अब वक्फ बोर्ड नहीं, बल्कि संबंधित जिलाधिकारी निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद यूपी की 98 फीसदी वक्फ संपत्तियों पर खतरा आन पड़ा है। इतनी वक्फ संपत्तियां अभी तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं। इनके मामलों में अब वक्फ बोर्ड नहीं, बल्कि संबंधित जिलाधिकारी निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। वहीं, वक्फ बोर्ड जिन 57792 सरकारी संपत्तियों पर अपना दावा कर रहे हैं, ये संपत्तियां भी अब उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर होंगी।

उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद से ही वक्फ संपत्तियों के नाम पर बड़ा खेल हुआ है। यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की एक गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक, सार्वजनिक उपयोग की जमीनें भी वक्फ बोर्डों ने अपने यहां वक्फ के रूप में दर्ज कर ली हैं। यहां तक कि रामपुर और हरदोई समेत तमाम जिलों में निजी भूमि के भी गलत ढंग से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज करने के मामले सामने आ रहे हैं। अब इन विवादों की सुनवाई जिलाधिकारी करेंगे और फसली वर्ष 1359 यानी 1952 के राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर फैसला देंगे।

यूपी में 57792 सरकारी संपत्तियां अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज हैं। इनका रकबा 11712 एकड़ है। नियमानुसार, इन संपत्तियों को वक्फ नहीं किया जा सकता था। ये संपत्तियां सभी जिलों में स्थित हैं। संशोधित कानून लागू होते ही ये संपत्तियां एक झटके में वक्फ के दायरे से बाहर हो जाएंगी। बस, स्थानीय प्रशासन को मौके पर इन पर कब्जा लेना बाकी रह जाएगा।

शत्रु संपत्तियां भी वक्फ के रूप में दर्ज
तमाम जिलों में शत्रु संपत्तियों को भी वक्फ के रूप में दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें नियमानुसार सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लेना आसान होगा। शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में 132140 संपत्तियां बतौर वक्फ दर्ज हैं, लेकिन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिपोर्ट में भी स्वीकार किया गया है कि इनमें से महज 2528 संपत्तियां ही राजस्व रिकॉर्ड में वक्फ के रूप में दर्ज हैं। संशोधित कानून आने के बाद शेष संपत्तियों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराना आसान नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए पड़ताल की लंबी कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। 

75 जिलों में वक्फ के रूप में दर्ज सरकारी संपत्तियां

आगरा -1293, फिरोजाबाद-275, मैनपुरी-224, मथुरा-507, अलीगढ़-1216, एटा-446, हाथरस-419, कासगंज-376, अंबेडकरनगर-997, अमेठी-477, अयोध्या-2116, बाराबंकी-812, सुल्तानपुर-506, आजमगढ़-1575, बलिया-619, मऊ-529, बरेली-2000, बदायूं-1127, पीलीभीत-623, शाहजहांपुर-2371, बस्ती-160, संतकबीरनगर-212, सिद्धार्थनगर-793, बांदा-831, चित्रकूट-81, हमीरपुर-486, महोबा-58, बहराइच-904, बलरामपुर-35, गोंडा-944, श्रावस्ती-271, देवरिया-1027, गोरखपुर-498, कुशीनगर-443, महराजगंज-371, जालौन-581, झांसी-272, ललितपुर-20, औरेया-421, इटावा-222, फर्रूखाबाद-542, कन्नौज-355, कानपुर देहात-437, कानपुर नगर-548, हरदोई-824, खीरी-1792, लखनऊ-368, रायबरेली-919, सीतापुर-1581, उन्नाव-589, बागपत-915, बुलंदशहर-1778, गौतमबुद्धनगर-46, गाजियाबाद-445, हापुड़-800, मेरठ-1154, भदोही-138, मिर्जापुर-598, सोनभद्र-160, अमरोहा-1045, बिजनौर-1005, मुरादाबाद-1471, रामपुर-2363, संभल-1150, फतेहपुर-1610, कौशाम्बी-398, प्रतापगढ़-1331, प्रयागराज-264, मुजफ्फरनगर-92, सहारनपुर-1497, शामली-411, चंदौली-275, गाजीपुर-1251, जौनपुर-2096, वाराणसी-406
Share :
Tagshindi newslucknow newsuttar pradeshWaqf Amendment Bill 98 Percent Waqf Properties in UP at Risk After Amendment Bill Passes in Lok Sabh
Previous Article

UP: सिपाही ने मकान मालकिन की मदद ...

Next Article

सौरभ हत्याकांड: जेल में मिले मुस्कान और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi 2
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Sharab
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों की जांच, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Khali
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के फ्लाइंग फेस्टिवल में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे द ग्रेट खली

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Milkfedhim
    शिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दूध महंगा, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी बढ़ाया भाड़ा

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Punjab Haryana Hc
    पंजाब

    पंजाब में अनोखा मामला: बिना FIR के एक ही मामले में की गई तीन बार जांच, HC ने लगाई फटकार; ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher Awards
    awardधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के 26 और कॉलेजों के 6 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सियासी घमासान: कांग्रेस के बागी विधायकों पर आज होगी कार्रवाई! स्पीकर सुनाएंगे भविष्य पर फैसला

  • Ambedkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, कांग्रेस ने बनाई थी अंबेडकर को हराने की साजिश

Timeline

  • July 30, 2026

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

  • July 30, 2026

    Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

  • July 30, 2026

    हिमाचल: कर्मियों को सुप्रीम राहत, अनुबंध सेवा का मिलेगा वरिष्ठता लाभ

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • hpbose

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Supreme Court

    हिमाचल: कर्मियों को सुप्रीम राहत, अनुबंध सेवा का मिलेगा वरिष्ठता लाभ

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.