Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

By hinditvnews
April 7, 2025
316
0
Vimal

Vimal Negi Case: निलंबित निदेशक देशराज से एसआईटी ने छह घंटे तक की पूछताछ, मीणा को भी बुलाया

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025 

एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में पुलिस ने निलंबित निदेशक देशराज से छह घंटे तक पूछताछ की।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में पुलिस ने निलंबित निदेशक देशराज से छह घंटे तक पूछताछ की। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने देशराज से पहली बार पूछताछ की है। परिजनों ने देशराज व एचपीपीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा पर विमल नेगी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच, हरिकेश मीणा को भी सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। रविवार को दोपहर बाद 2 बजे से शाम 8 बजे तक देशराज से पुलिस ने कई सवाल पूछे। 10 मार्च को लापता होने के दिन सुबह विमल नेगी को देशराज का फोन आया था, जिसके बाद नेगी शिमला से बिलासपुर की ओर चले गए थे।

इसे लेकर भी पुलिस ने देशराज से पूछा कि आखिर उस दिन फोन पर नेगी से उनकी क्या बात हुई थी। पुलिस ने कॉरपोरेशन के कर्मचारियों-अधिकारियों और कब्जे में लिए रिकॉर्ड को आधार बनाकर भी देशराज से सवाल किए। परिजनों ने कॉरपोरेशन के अधिकारियों पर विमल नेगी से दुर्व्यवहार करने और गलत काम करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। विमल की पत्नी किरण नेगी की शिकायत पर पुलिस ने देशराज, मीणा समेत अन्य अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शिमला के एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मेरे पति की हत्या हुई, डूबने से नहीं हुई मौत : किरण
विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने कहा कि मेरे पति की मौत डूबने से नहीं हुई है, उनकी हत्या की गई है। हमने सब पर विश्वास करके देख लिया, कहीं से इंसाफ नहीं मिला। अब हाईकोर्ट से उम्मीद है। उच्च न्यायालय ही मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश जारी कर सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू से भी मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फोन पर हुई बात में किरण ने कहा कि मेरे पति की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का पता नहीं है। अब मुझे यह भी लग रहा है कि रिपोर्ट में कहीं गड़बड़ न हो। आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। मुझे पता है कि कार्यालय में मेरे पति को मानसिक तौर पर परेशान किया गया। कुछ समय से वह परेशान रहने लगे। सरकार ने 15 दिन के भीतर जांच करने की बात कही थी। समय बीत गया है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब मैं हाईकोर्ट जा रही हूं। वहां इंसाफ की मांग करूंगी।

इंजीनियर विमल की मौत मामले में सरकार हर जांच को तैयार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में राज्य सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ईडी के छापे डलवाए जा सकते हैं तो सीबीआई जांच भी करवाई जा सकती है। सरकार इस मामले में रोकने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार को शिमला में कहा कि विमल नेगी की मौत मामले में सरकार गंभीर है। परिवार ने जो कहा, सरकार ने उसे माना है। भाजपा की तरह राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकी जा रही हैं। मामले में दो जांच रिपोर्ट सामने आएंगी। जब तक रिपोर्ट सामने न आए, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई और क्या कारण रहे, इसकी जांच करवाई जा रही है। भाजपा जिस तरह से सोच रही है कि उनकी मौत के पीछे षड्यंत्र है, यह उसकी गलत सोच है। कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नादौन में छापेमारी कर सकता है, तो सीबीआई की जांच भी करवाई जा सकती है। सभी विमल नेगी की मृत्यु के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। उनकी पत्नी ने भी मुझसे भेंट की है और हम शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी सहानुभूति और एकजुटता के साथ खड़े हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsMeena was also calledshimla newsVimal Negi Case: Suspended director Deshraj questioned for six hours
Previous Article

हिमाचल सरकार का फैसला: अधिकारियों से ली ...

Next Article

हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना, जेपी नड्डा से मिलेंगे, अनिल विज लौटेंगे

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARपंजाब

    Highcourt: विवाहित का सहमति संबंध में रहना द्विविवाह जैसा

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    पंजाब में टोल फ्री: धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू उगराहां ने फ्री करवाए टोल

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • weadher
    Weatherपंजाब

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Thyroid Hormone Test
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में बढ़े केस, महिलाओं में 10 गुना ज्यादा खतरा

    May 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kinnour
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: निगुलसरी के पास भूस्खलन

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: पहली बार वजन के हिसाब से बिका सेब

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.