Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

JaipurRajasthanWeather
Home›Jaipur›राजस्थान में हीट वेव: 21 जिलों में तापमान लाल, चार रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में हीट वेव: 21 जिलों में तापमान लाल, चार रेड अलर्ट जारी

By hinditvnews
April 16, 2025
265
0
Weather

Rajasthan Heat Wave: तापमान के रडार पर फिर लाल हुआ राजस्थान, 21 जिलों में हीट वेव…चार रेड अलर्ट पर

हिंदी टीवी न्यूज़, जयपुर Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Apr 2025

Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग के रडार पर राजस्थान आज पूरा लाल नजर आ रहा है। भंयकर हीट वेव्स पूरे प्रदेश को झुलसा रही हैं। आज 21 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है, जिनमें 4 में ओरेंज और 4 में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है।

राजस्थान में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 शहरों में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें से चार शहरों में रेड अलर्ट और चार में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, हवा में नमी की मात्रा 10 से 25 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जिससे गर्मी और अधिक झुलसाने वाली महसूस हो रही है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री, बीकानेर और गंगानगर में 42.3, फलौदी में 44.4, जोधपुर में 42.2 और चूरू में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है और अगले तीन से चार दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली थी। अब एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिन शहरों में यह असर दिख सकता है उनमें अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू और करौली शामिल हैं।

मौसम विभाग ने जिन शहरों में हीट वेव्स का अलर्ट जारी किया है, उनमें अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, प्रतापगढ़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं, जहां येलो अलर्ट घोषित किया गया है। नागौर, पाली, जालौर और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में सबसे अधिक खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Share :
TagsHeat Wave alert in Rajasthanhindi newsjaipur newsRajasthan
Previous Article

नेशनल हेराल्ड केस: गांधी परिवार के खिलाफ ...

Next Article

हिमाचल दिवस: रिज पर संस्कृति की धूम, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Gst
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: GST चोरी पर हाईटेक शिकंजा, सुपर सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Delhi Vidhan
    दिल्ली

    Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: बीपीएल मापदंड में बदलाव, पेड़ कटान पर रोक; जानें मंत्रिमंडल के 20 अहम फैसले

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में घरेलू विवाद: पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, पीजीआई रेफर

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    UP: मेरठ में एसटीएफ ने ढेर किया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 1 लाख का इनामी शार्प शूटर

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Maidan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का धरना, सरकार पर लगाए आरोप

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में सेब के बगीचे सूखे की चपेट में, झड़ रहे फल

  • Himachal Goverment News
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल सरकार ने एम्स को किया हिमकेयर के 10 करोड़ का भुगतान

Timeline

  • September 18, 2026

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • September 18, 2026

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • September 18, 2026

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • September 18, 2026

    IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • September 18, 2026

    Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.