Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›बड़ा खुलासा: स्वर्ण मंदिर पर पाक का निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम

बड़ा खुलासा: स्वर्ण मंदिर पर पाक का निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम

By hinditvnews
May 19, 2025
270
0
Golden temple

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम; जानें आठ मई को क्या हुआ था

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 May 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद बाैखलाए पाकिस्तान ने पंजाब समेत कई शहरों पर ड्रोन हमले किए थे। पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर भी हमले का प्रयास किया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए थे। इन हमलों की जद में पंजाब के कई शहर भी आए थे।

अब पाकिस्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पर कई बार हमले का प्रयास किया था। इन सभी हमलों को वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। सेना ने आठ मई को हुए नाकाम हमले के बारे में अब खुलासा किया है।

एक से ज्यादा बार हुआ हमले का प्रयास

सेना के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आठ मई को कई बार श्री हरमंदिर साहिब पर हमले का प्रयास किया गया। वायुसेना के सजग प्रहरियों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था।

पाकिस्तान का प्राइम टारगेट था स्वर्ण मंदिर

जीओसी 15 इंफ्रेंट्री के मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को सूचना थी कि पाकिस्तान मिलिट्री के साथ साथ नागरिक संस्थानों को भी निशाना बना सकता है। वहीं धार्मिक संस्थान भी पाकिस्तान के निशाने पर थे। श्री हरमंदिर साहिब एक प्राइम टारगेट था।

मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि आठ मई को तड़के पाकिस्तान की तरफ से स्वर्ण मंदिर पर भारी हमले का प्रयास किया गया था। हम पहले से सतर्क थे इसलिए हमने सभी ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया और श्री हरमंदिर साहिब को आंच नहीं आने दी।

मेजर जनरल ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल स्थगित किया गया है, यह खत्म नहीं हुआ। उसका विकराल रूप अभी बाकी है।

पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना का सामना करनेे में असमर्थ

मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा कि बार-बार हार के बाद, पाकिस्तानी सेना पारंपरिक अभियानों में भारतीय सेना का सामना करने में असमर्थ है। इसने अपने सैन्य कार्यों को सुविधाजनक रूप से प्रॉक्सी और आतंकवादियों को सौंप दिया है। पाकिस्तानी सैन्य चौकियां अक्सर हमारी चौकियों पर गोलीबारी करके घुसपैठ को बढ़ावा देती हैं, ताकि हमारा ध्यान आतंकवादियों की घुसपैठ से भटक जाए। हम उन स्थानों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जहां नदी के किनारे या दुर्गम इलाकों के कारण सीमा पर बाड़ या तो कमजोर है या है ही नहीं। हमने इन स्थानों को हत्या के मैदान में बदल दिया है।

जब तक सीमा पर सेना है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं

भारतीय सेना के एक जवान ने कहा कि इस वक्त हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं… 8-9 मई की रात को दुश्मन ने अचानक हम पर फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर अचूक फायरिंग की और उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह तक दुश्मन अपने घुटनों पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि जब तक देश की सीमाओं पर भारतीय सेना तैनात है, तब तक कोई भी इस देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

सीमांत गांवों के लोगों ने की सेना की तारीफ

सीमा के पास के गांव के जसबीर सिंह ने कहा कि हमारी सेना हमारे देश का गौरव है… हम अपने शहरों में इसलिए रह पाते हैं क्योंकि हमारी सेना हमारी सीमाओं की सुरक्षा करती है… उनकी वजह से ही हम यहां शांति से रह पा रहे हैं। पिछले दिनों जो तनाव पैदा हुआ, उसमें सेना हमारे गांव और खेतों के पास आई। हम अपनी सेना के साथ यथासंभव खड़े रहे और उन्होंने हमारी रक्षा करने का वादा भी पूरा किया।

लोगों का कहना है कि हम सुरक्षा बलों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब और शहर के बाकी हिस्सों की रक्षा की। उन्होंने बाकी धार्मिक स्थलों की भी रक्षा की। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Share :
Tagschandigarhhindi newsnews of golden templepunjab news
Previous Article

Uttarakhand: आज वित्त आयोग संग बैठक, सरकार ...

Next Article

HPRCA भर्ती: 24 घंटे में 8 हजार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी दस्तावेजों पर केसीसी ऋण घोटाले में पूर्व बैंक मैनेजर को 3 साल की सजा

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Hp Electricity Board
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla: बिजली कर्मचारियों की हुंकार, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अक्तूबर से करेंगे प्रदर्शन

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Kangana Ranaut
    मनोरंजन

    Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में Kangana Ranaut की खुशी का ठिकाना नहीं, जोर-जोर से लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे,

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC BUS.
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC हिम बस कार्ड: सस्ते सफर के लिए 1.81 लाख कार्ड बने, मुख्यालय में भीड़

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Bilaspur AIIMS
    उत्तराखण्ड

    लक्सर फायरिंग: कुख्यात विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab Assembly: मंत्री बरिंदर गोयल ने बाढ़ पर चर्चा शुरू, स्पीकर ने मांगा BBMB का पूरा नियंत्रण

    September 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    कंगना रणौत के बयान पर सदन में नारेबाजी, संसदीय कार्य मंत्री ने उठाया मामला

  • Images (2)
    तकनीकीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हर शहर के लिए भवन निर्माण के होंगे अलग नियम,

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

Timeline

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • September 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • September 15, 2026

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Shimla Weather

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.