Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • Punjab News: झोटा हत्याकांड, मानसा पहुंची CBI, नई FIR दर्ज

  • Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

  • उत्तराखंड: 1600 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट बढ़ेगा

  • Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›Punjab News: झोटा हत्याकांड, मानसा पहुंची CBI, नई FIR दर्ज

Punjab News: झोटा हत्याकांड, मानसा पहुंची CBI, नई FIR दर्ज

By hinditvnews
October 21, 2026
0
0
Jhota

झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची सीबीआई, नई एफआईआर दर्ज की; परिजनों से कुछ देर में करेगी बात

हिंदी टीवी न्यूज, मानसा। Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 Oct 2026

नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। मानसा पुलिस ने सीबीआई को हत्याकांड से संबंधित फाइल सौंप दी है। 13 अक्तूबर 2026 को मानसा में झोटा की हत्या की गई थी।

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करने के बाद सीबीआई ने झोटा हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच अपने हाथ में ले ली है। वहीं चंडीगढ़ पीजीआई में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट द्वारा मामले की जांच (इनक्वेस्ट) की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई है, जो कल रात मानसा पहुंच गई थी। टीम में ड्रग कंट्रोलर, फोरेंसिक विशेषज्ञ और जीएसटी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
मानसा पहुंचने के बाद सीबीआई की डीएसपी सहित पांच सदस्यों की टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान मानसा पुलिस ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से संबंधित फाइल सीबीआई को सौंप दी है। अब सीबीआई  इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करेगी।

कुछ ही देर में परिवार से होगी पूछताछ
मृतक झोटा का परिवार मानसा सर्किट हाउस पहुंच रहा है। एक सीनियर डीआईजी के नेतृत्व में सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।

किसने रची झोटा की हत्या की साजिश
जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की साजिश किसने रची और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा, मामले के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के कथित नशा कारोबार से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जाएगी।

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की कोई भूमिका अथवा कथित मिलीभगत थी या नहीं। हालांकि, इन सभी पहलुओं पर स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब इस हत्याकांड की जांच सीबीआई द्वारा किए जाने के बाद मामले से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

झोटा का परिवार बोला, मांगें पूरी होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने पर सहमति जताने के बावजूद मंगलवार को आठवें दिन भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिवार और इंसाफ कमेटी सभी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने पर अड़े हैं। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी इस्तीफा नहीं देते और उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, जांच शुरू होती है या नहीं, यह बाद में देखा जाएगा। इंसाफ कमेटी और परिवार ने मांग की कि नशे के नेटवर्क को तोड़कर नशा तस्करों और उनके पीछे खड़े कथित सियासी गठजोड़ को बेनकाब किया जाए। मंगलवार को धरने में पूर्व सैनिकों, विभिन्न संगठनों और नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया। कर्नल बाठ की पत्नी जसविंद्र कौर भी धरने में शामिल हुईं।
यह है मामला
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया है। झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

 

Share :
TagsCBI Team Reaches Mansa to Probe Anti-Drug Activist Parvinder Singh Jhota Murder CaseChandigar NewsHindin NewsMansa Newspunjab news
Previous Article

Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का ...

Next Article

Haryana: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Atari
    पंजाब

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    बटाला धमाका: पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, पीलीभीत एनकाउंटर का बदला बताया

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Ed
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Punjab Weather News
    Weatherपंजाबमौसम

    मोहाली में भारी बारिश से घग्गर नदी में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Waqf
    पंजाब

    पंजाब: वक्फ बोर्ड की 42 हजार से ज्यादा संपत्तियों पर कब्जा, 1500 केस अदालत में लंबित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

    June 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Buransh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जलवायु परिवर्तन का असर, हिमाचल में बुरांश के अस्तित्व पर खतरा

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: असम में बदलाव को तैयार जनता, कांग्रेस बनाएगी सरकार: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

  • mandi pandoh route
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    रोजाना 4 घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह NH का कुछ हिस्सा, डीसी अरिंदम चौधरी ने जारी किए आदेश

Timeline

  • October 21, 2026

    Haryana: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • October 21, 2026

    Punjab News: झोटा हत्याकांड, मानसा पहुंची CBI, नई FIR दर्ज

  • October 21, 2026

    Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

  • October 21, 2026

    उत्तराखंड: 1600 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट बढ़ेगा

  • October 21, 2026

    Himachal: अंब-ऊना रोड पर बाइक-बस की टक्कर, दो युवकों की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    Haryana: बहादुरगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jhota

    Punjab News: झोटा हत्याकांड, मानसा पहुंची CBI, नई FIR दर्ज

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Maan

    Chandigarh: सीएम मान का ₹50 हजार का चालान, एयरपोर्ट पर रोकने का AAP का आरोप

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.