Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

  • हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

  • हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

  • हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

By hinditvnews
February 6, 2026
253
0
Pu High Court

मोहाली में बदहाल कानून व्यवस्था: हाईकोर्ट सख्त, पूछा-पीएम सुरक्षा चूक से जुड़े अधिकारी को एसएसपी कैसे लगाया

हिंदी टीवी,  चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 06 Feb 2026

एसएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग, चौकीदार की पिटाई व जेलों में अपराधियों के नेटवर्क पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के डीजीपी को इस बारे में विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

मोहाली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

अदालत ने एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से पूछा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक से जुड़े अधिकारी को मोहाली जैसे संवेदनशील जिले में कैसे तैनात किया गया।

एसएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग, चौकीदार की पिटाई व जेलों में अपराधियों के नेटवर्क पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के डीजीपी को इस बारे में विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिए कि पेट्रोलिंग, चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस बल और वीआईपी सुरक्षा में लगाए गए कर्मियों का पूरा विवरण हलफनामे के साथ पेश किया जाए।

खंडपीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हालात चिंताजनक हैं और पुलिस की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि मोहाली कोर्ट के कर्मचारी की दिन दहाड़े पिटाई कर कोर्ट परिसर में बलपूर्वक प्रवेश हुआ और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के स्पष्ट आदेशों के बाद भी आठ महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, अब कैंसिलेशन रिपोर्ट की तैयारी है। कोर्ट ने इसे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक करार देते हुए कहा कि क्या आप मूक दर्शक बनकर सब कुछ देखते रहेंगे।

वीसी से पेश हुए पुलिस महानिदेशक

वीसी के जरिये पेश हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को अदालत ने चौकीदार की पिटाई के मामले में मोहाली के एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए चेताया कि यदि प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो न्यायालय को स्वयं आदेश पारित करने पड़ेंगे। डीजीपी ने बताया कि मोहाली एसएसपी कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग में शूटरों की पहचान कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अब तक 7,000 से अधिक हथियार सील किए गए, 700 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस रद्द किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में 1,100 से अधिक वसूली के मामलों में केस दर्ज हुए हैं।

बरामदगी केवल जिम्मेदारी से बचने जैसा

फिरौती से जुड़ी कुछ शिकायतों में रिकवरी के प्रयासों की दलील पर हाईकोर्ट ने कहा कि इसका अर्थ है कि पुलिस हालात पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। यदि राज्य केवल शिकायतें दर्ज कर राशि की बरामदगी तक ही सीमित है, तो यह केवल जिम्मेदारी से बचने जैसा है। कोर्ट ने कहा कि संगठित अपराध और गैंगवार अंकुश लगाना पुलिस का सांविधानिक दायित्व है।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsHow was the officer involved in the PM's security breach appointed as the SSP of Mohali?punjab news
Previous Article

देहरादून: सीएम धामी ने राजनाथ सिंह और ...

Next Article

InvokED 2026 Brings Global and Grassroots Leaders ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

    October 30, 2026
    By hinditvnews
  • Ghat
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: गोविंदघाट में पहाड़ी टूटी, हेमकुंड साहिब पुल क्षतिग्रस्त

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा: पानीपत से पाक एजेंट गिरफ्तार, शामली के कैराना का है आरोपी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Paise
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगरेट में ठगी: सब्जी विक्रेताओं को नकली ₹500 नोट थमाए

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से रिकॉर्ड लिया, गांधी के केस में हाईकोर्ट फैसले को चुनौती

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: यूजी-पीजी प्रवेश शेड्यूल जारी, आवेदन आज से शुरू

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

  • Nala
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए 1.16 लाख परिवार चयनित

Timeline

  • November 23, 2026

    पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

  • November 23, 2026

    हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

  • November 23, 2026

    हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

  • November 23, 2026

    हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • November 23, 2026

    हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • pm

    पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Bjp

    हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • pushkar singh dhami

    हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.