Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

हरियाणा
Home›हरियाणा›ज्योति मल्होत्रा केस: पहलगाम जाएगी पुलिस, दो राज्यों की SIT जांच में; राहुल संग फेक फोटो वायरल

ज्योति मल्होत्रा केस: पहलगाम जाएगी पुलिस, दो राज्यों की SIT जांच में; राहुल संग फेक फोटो वायरल

By hinditvnews
May 24, 2025
262
0
Jyoti

Jyoti Malhotra: ज्योति को पहलगाम ले जाएगी पुलिस… दो राज्यों की SIT भी पहुंची; राहुल की यूट्यबूर संग फेक फोटो

हिंदी टीवी न्यूज़, हिसार Published by: Megha Jain Updated Sat, 24 May 2025

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस पहलगाम ले जाएगी। जांच के लिए दो राज्यों की एसआईटी भी पहुंच गई है, दो राज्यों की टीम और आ सकती है। पुलिस ने पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर 22 मई को फिर से अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

हिसार पुलिस ने चार दिन का और रिमांड लेने के बाद शुक्रवार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से कड़ाई से पूछताछ जारी रखी। वहीं, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की एसआईटी भी हिसार पहुंची और सिविल लाइन थाना पुलिस से संपर्क किया।

दोनों राज्यों की टीम ने ज्योति से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट पुलिस को सौंप दी है। वहीं, हिसार पुलिस ज्योति को जल्द ही पहलगाम भी लेकर जाएगी। वहां उस स्थान की निशानदेही कराई जाएगी, जहां उसने वीडियो बनाए थे। केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ पूरी होने के बाद अब उन राज्यों की पुलिस ज्योति से पूछताछ के लिए पहुंच रही है, जहां वह गई और संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाए।

सवालों की लिस्ट स्थानीय पुलिस को सौंपी
सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार को ज्योति को अदालत में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए इसका हवाला भी दिया था। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की तीन सदस्यीय एसआईटी और जेएंडके पुलिस की चार सदस्यीय टीम सुबह हिसार पहुंची और ज्योति के लिए कुछ सवालों की लिस्ट स्थानीय पुलिस को सौंपी। इसमें ज्योति के वीडियो, बॉर्डर एरिया में जाने का मकसद, कहां-कहां ठहरी, कितने दिन रुकी आदि सवाल शामिल हैं।

शनिवार- रविवार को पश्चिम बंगाल और पंजाब की पुलिस भी पहुंच सकती है। इन राज्यों में भी ज्योति ने वीडियो बनाए थे। गौरतलब है कि ज्योति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार कर 18 मई को अदालत में पेश किया था। पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर 22 मई को फिर से अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

राहुल की ज्योति के साथ फेक फोटो वायरल, भाजपा नेताओं पर आरोप
जासूसी के आरोप में रिमांड पर चल रही ज्योति मल्होत्रा की फोटो एडिट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो के साथ वायरल करने पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने रोष जताया है। इस सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने हिसार के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भाजपा नेताओं पर इसका आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

खोवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, भाजपा की झारखंड कार्यसमिति के सदस्य आलोक कुमार तिवारी, मानेसर निवासी धर्मेंद्र मानेसर, अभि अठावले, अरुण यादव, विवेक पांडे व अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

हरियाणा में बंद होंगे पाकिस्तानी कंटेंट वाले यू-ट्यूब चैनल 
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यू-ट्यूबरों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे यूट्यूब चैनल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की तस्वीर, वीडियो, टिप्पणी या गुणगान है। जिस चैनल पर पाकिस्तान का नाम या तस्वीरें हैं।

 

Share :
Tagsharyana newshindi newsHisar News
Previous Article

PGI में डॉक्टर से मारपीट: बच्चे के ...

Next Article

मेरठ हादसा: खरखौदा में सड़क दुर्घटना, दो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nia
    पंजाब

    खालिस्तानी आतंकी बलजीत गिरफ्तार: NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Manrega
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी चेहरा स्कैन से लगेगी

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Coronavirus
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: कोरोना जांच घोटाले में हरिद्वार और दून की लैब पर मुकदमा, पढ़ें क्या है मामला

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Dead Body
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Car Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में खाई में गिरी कार

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Jolly
    फ़िल्ममनोरंजन

    Jolly LLB 3 X Review: ‘जॉली एलएलबी 3’ देखकर दर्शकों ने दी ये प्रतिक्रिया

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सर्दी के मौसम में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक, भौगोलिक और जनसंख्या की जरूरत पर खुलेंगे नए कार्यालय

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.