Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

कुल्लूहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›श्रीखंड यात्रा: पांच ग्लेशियर पार कर होंगे महादेव के दर्शन, जानें तारीख

श्रीखंड यात्रा: पांच ग्लेशियर पार कर होंगे महादेव के दर्शन, जानें तारीख

By hinditvnews
May 26, 2025
167
0
Srikhand

Shrikhand Yatra: इस बार पांच ग्लेशियर पार करने पर होंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, जानें कब शुरू होगी यात्रा

हिंदी टीवी न्यूज़, निरमंड(कुल्लू) Published by: Megha Jain Updated Mon, 26 May 2025

मनाली से पहुंचे पर्वतारोहण दल के सदस्य यात्रा से पूर्व रास्तों और ग्लेशियरों का जायजा लेकर लौट आए हैं। अब यह आठ सदस्यीय दल अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा और प्रशासन रास्तों का निर्माण सुनिश्चित करेगा।

देश की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा में इस वर्ष शिव भक्तों को पांच ग्लेशियर पार करने होंगे। जून माह के अंतिम सप्ताह में इस पवित्र यात्रा की शुरुआत होगी। मनाली से पहुंचे पर्वतारोहण दल के सदस्य यात्रा से पूर्व रास्तों और ग्लेशियरों का जायजा लेकर लौट आए हैं। अब यह आठ सदस्यीय दल अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा और प्रशासन रास्तों का निर्माण सुनिश्चित करेगा। बीते वर्ष 31 जुलाई को श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण विभिन्न स्थानों पर रास्ते ध्वस्त हो गए थे।

यात्रा में इस वर्ष बीते वर्ष की अपेक्षा बर्फ कम है, लेकिन कई जगह रास्ते खराब हैं। प्रशासन ने 18 से 22 मई तक श्रीखंड यात्रा के रास्तों और ग्लेशियरों की जांच के लिए टीम भेजी थी। अब यह दल एसडीएम निरमंड को रिपोर्ट सौंपें, जो आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त कुल्लू को भेजी जाएगी। इस दल में पटवारी बुद्धि सिंह, टेक सिंह, वन रक्षक, दो पुलिस जवान, जल शक्ति विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से दो पर्वतारोही शामिल थे। टीम ने बताया कि इस बार सिंहगाड, बराहटी नाला में रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है। पार्वती झरने के पास पुल बनाने की आवश्यकता है। पार्वती बाग से ऊपर बर्फ ही बर्फ है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

यात्रा में बीते वर्ष पांच लोगों की हुई थी मौत
इस यात्रा में वर्ष 2024 में पांच लोगों की मौत हुई थी। 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 32 किलोमीटर का पैदल सफर करना होगा। यहां पर दुर्घटना का मुख्य कारण बर्फ में फिसलने और ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और उसके बाद ही उन्हें यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा चोरी छिपे अन्य रास्तों से जाने वाले श्रद्धालु भी हादसों का शिकार होते हैं। समय से पहले ही इस खतरनाक यात्रा पर निकलना जोखिमों भरा बना रहता है।

पार्वती बाग में बनता है अंतिम बेस कैंप
सिंहगाड, थाचड़ू, कुंशा, भीम डवार और यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पार्वती बाग को अंतिम बेस कैंप स्थापित किए जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण योगेश भार्गव, विकास शर्मा, हितेंद्र ठाकुर का कहना हैं कि पार्वती बाग से ऊपर शॉर्टकट रास्ते को सुरक्षा की दृष्टि से बंदा किया जाना चाहिए। यहां से सफर करना जान जोखिमों में डालने जैसा है।

शिमला से ऐसे पहुंचें श्रीखंड महादेव
प्रदेश की राजधानी शिमला से श्रीखंड यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शिमला से करीब 130 किलोमीटर दूर रामपुर पहुंचना होगा। इसके बाद यहां से 17 किलोमीटर दूर निरमंड और निरमंड से जाओं 23 किलोमीटर सफर तय करना होगा। इसके बाद जाओं से 32 किलोमीटर यात्रा पैदल तय करनी होती है। पंच कैलाशों को भगवान भोलेनाथ का निवास स्थान माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर कैलाश पर्वत की भगवान शिव से जुड़ी अलग-अलग पौराणिक कथाएं हैं। ये पंच कैलाश तिब्बत में कैलाश मानसरोवर, उत्तराखंड में आदि कैलाश, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश, किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश और कुल्लू जिले में श्रीखंड महादेव स्थित हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskullu newsshimla newsSrikhand Mahadev News
Previous Article

विमल नेगी केस: पेन ड्राइव से छेड़छाड़ ...

Next Article

हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mandi Masjid Vivad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल गिराने का काम फिर शुरू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    हरियाणा

    BJP बागियों का सहारा लेने में जुटी, हिसार में मंत्री गंगवा और पोपली पहुंचे

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: एसएफआई ने EC सदस्य हरीश जनारथा का घेराव, कार्यकर्ताओं को चोटें

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: ऐप और सर्च इंजन से हो रही जासूसी, ऐसे हो रही ठगी

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रामनगर में भाजपा अब तक नहीं बना पाई अपना अध्यक्ष, कांग्रेस ने तीन बार जीता अध्यक्ष पद

    December 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 17 01 2024 Nzwin 23631287
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खूंखार पिटबुल डॉग का कहर… चार साल के बच्चे का सिर नोच डाला, मासूम लड़ रहा मौत से जंग

  • Cm Sukhu Relief Package On Himachal Disaster Announcement Of Rs 4500 Crore Will Give Land To Build A 1696076216
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आर्थिक तंगी के बीच बड़ी अच्छी खबर! केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़

  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.