Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›किन्नौर कैलाश यात्रा: भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति में लीन दर्शन

किन्नौर कैलाश यात्रा: भावुक हुए श्रद्धालु, भक्ति में लीन दर्शन

By hinditvnews
July 17, 2025
464
0
Kinnar

Kinnaur Kailash Yatra : किन्नौर कैलाश के दर्शन कर छलक आईं आंखें, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; जानें कैसा रहा सफर

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Jul 2025

Kinner Kailash Yatra 2025 : मंगलवार रात को किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालु रात 2 बजे बारिश के बीच दुर्गम ट्रैक पर निकले। सफर कैसा रहा ये श्रद्धालुओं ने विस्तार से बताया।

भगवान शिव के दर्शनों की व्याकुलता और पहाड़ जैसे  हौसले की झलक मंगलवार रात किन्नौर कैलाश यात्रा में देखने को मिली, जब श्रद्धालु रात 2 बजे बारिश के बीच दुर्गम ट्रैक पर निकले और कठिन यात्रा के बाद दोपहर तक किन्नौर कैलाश के दर्शन किए। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें छलक आईं और वे भक्ति में डूब गए। किन्नौर की श्रद्धालु आंचल ने बताया कि पार्वती कुंड तक का सफर तो ठीक था, लेकिन उसके बाद की चढ़ाई बेहद चुनौतीपूर्ण रही।

किन्नौर कैलाश का ट्रैक शानदार रहा। ऊपर पहुंचकर ऐसा लगा जैसे सब कुछ सपना सा है, भोलेनाथ के दर्शन के बाद सबकुछ पूरा हो गया। वहीं मंडी से पहुंचे सनातनी गोसेवक ठाकुर बोधराज ने कहा कि वह दूसरी बार किन्नौर कैलाश यात्रा पर आए हैं। लोग कहते हैं कि सभी कैलाश बार-बार, किन्नौर कैलाश एक बार, लेकिन मैं मानता हूं कि अगर श्रद्धा है तो किन्नौर कैलाश भी बार-बार आना चाहिए। कहा कि यहां हर उम्र का व्यक्ति पहुंच सकता है, बस मन में श्रद्धा हो। अगर श्रद्धा नहीं तो कई लोग रास्ते से भी लौट जाते हैं।

हरियाणा से आए श्रद्धालु निहार ने कहा कि किन्नौर कैलाश श्रीखंड महादेव से भी कठिन यात्रा है। कहा कि मैं श्रीखंड की यात्रा कर चुका हूं, लेकिन किन्नौर कैलाश उससे भी कठिन लगा। यहां रात 2 बजे चढ़ाई शुरू करनी पड़ती है और दोपहर 12 बजे तक पहुंचना जरूरी होता है, वरना मौसम खराब हो जाता है। बारिश और ट्रेल की फिसलन ने यात्रा और कठिन कर दी। पहले बेस कैंप से तांगलिंग से करीब 19 किमी की खड़ी चढ़ाई के बाद भोले बाबा के दर्शन होते हैं। 

20 मिनट तक बैठकर रोता रहा निहार
निहार ने कहा कि जब शिव के दर्शन किए तो 20 मिनट मैं वहीं बैठकर रोया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनकी आंखें खुद ही नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने बताया कि बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी हिम्मत और श्रद्धा के साथ इस कठिन यात्रा में भाग ले रहे हैं। यहां पहुंचने के लिए सिर्फ शरीर नहीं, मन भी तैयार होना चाहिए। कई लोग ऐसे भी हैं, जो दर्शन किए बिना लौट जाते हैं।


Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsKinnaur Kailash Yatramandi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: IAS-IPS अफसरों के लिए अनिवार्य ‘कर्मयोगी’ ...

Next Article

हिमाचल: नए लुक में दौड़ेगी कालका-शिमला रेल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: पुलिस पर गोली चलाने वाला शूटर घायल

    October 24, 2026
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “Kangra: बीड़ में शुरू होगी पैराग्लाइडिंग की उड़ानें

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्लास 1-2 अधिकारियों की बिजली सब्सिडी खत्म करने की तैयारी

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: नंबर ब्लॉक के नाम पर ठगी, कॉल से लोगों को डराया जा रहा

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Bottel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

  • Amit Shah
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, SSB स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित

  • Download
    खेलहिमाचल प्रदेश

    National Games 2023: 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक, परिजनों में खुशी का माहौल

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.