Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›किन्नौर›बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

By hinditvnews
September 18, 2025
241
0
apple market

बागवानी: आपदा के बावजूद हिमाचल में बीते साल के मुकाबले ज्यादा सेब उत्पादन, 48.97 लाख कार्टन अधिक पहुंचे

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025

हिमाचल प्रदेश से मंडियों में सेब की बड़ी मात्रा में फसल पहुंच रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 15 सितंबर तक 48,97,941 कार्टन अधिक पहुंचे हैं।

आपदा के बावजूद पिछले साल की तुलना में हिमाचल प्रदेश से मंडियों में सेब की बड़ी मात्रा में फसल पहुंच रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 15 सितंबर तक 48,97,941 कार्टन अधिक पहुंचे हैं। इन दिनों राज्य के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों का सेब सीजन पीक पर है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर आदि जिलों से सेब मंडियों में जा रहा है। प्रदेश में जगह-जगह बादल फटने, भूस्खलन होने और बाढ़ आने की घटनाओं से सेब सीजन भी प्रभावित हुआ है। बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सेब सीजन की स्थिति बेहतर है।

राज्य के शिमला, कुल्लू, किन्नौर आदि सेब उत्पादक जिलों से 15 सितंबर तक मंडियों में 1,73,74,204 कार्टन पहुंच गए, जबकि 2024 में 15 सितंबर तक ही 1,24,76,263 कार्टन मंडियों तक पहुंचे। इनमें राज्य की मंडियों में इस वर्ष इस तिथि तक 99,27,281 और राज्य से बाहर 74,46,923 कार्टन पहुंचे। जबकि साल 2024 की बात करें इस तिथि तक प्रदेश के भीतर की मंडियों में 77,03,636 कार्टन पहुंचे और राज्य से बाहर 47,72,624 कार्टन गए। उधर, बागवानी विभाग के निदेशक विनय सिंह ने पुष्टि की है कि 15 सितंबर तक मंडियों में 1,73,74,204 कार्टन पहुंच चुके हैं।

प्रतिदिन आ रहीं 4.12 लाख पेटियां, एमआईएस में 52,541 मीट्रिक टन सेब की खरीद
15 सितंबर को मार्केट में 4,12,048 पेटियां गईं, जबकि 2024 में इसी दिन 2,31,568 कार्टन गए। इस तरह से पिछले वर्ष की तुलना में इस सेब सीजन में यह रफ्तार दोगुना है। राज्य सरकार की मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत भी अब तक इस वर्ष 52,541 मीट्रिक टन सेब की खरीद की जा चुकी है। यह खरीद एचपीएमसी ने ही की है। इस बार हिमफेड ने खरीद नहीं की है। ये दोनों ही सरकारी क्षेत्र के उपक्रम हैं। यह वह सेब है, जिसे बागवान मार्केट ले जाने लायक नहीं समझते हैं।

मंडियों में प्रदेश का रॉयल सेब ही दिखा रहा दमखम
विदेशों से तमाम तरह की किस्मों को मंगवाने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में आज भी रॉयल सेब ही दमखम दिखा रहा है। सर्वाधिक मात्रा में रेड डिलीशियस रॉयल सेब यानी स्टार्किंग डिलीशियस सेब किस्म ही बाजार में बड़ी मात्रा में जा रही है और अच्छे दाम ले रही है। अच्छे रंग और आकार का सेब तो 2400 से 2500 रुपये प्रति कार्टन तक भी बिक रहा है। रॉयल सेब को सत्यानंद स्टोक्स एक सदी पहले अमेरिका से लाए थे।

 

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal Pradesh: 5 महीने में शादी विवाद, ...

Next Article

Himachal Rain: बिलासपुर में बसें मलबे में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    दिल्ली

    पूर्व बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ठगी, साइबर क्राइम में गिरफ्तारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Doctor
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों व यूपी से आने पर यात्रा पर रोक

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Rohit Sharma Test Comeback Flop
    cricket

    IND vs BAN: 194 दिनों बाद टेस्‍ट क्रिकेट में फीकी रही Rohit Sharma की वापसी, हसन महमूद की गेंद पर ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, नई सब्सिडी दरें जारी

    April 30, 2025
    By hinditvnews
  • Dulhan
    उत्तराखण्ड

    रुद्रप्रयाग: नाबालिग ने युवती से शादी के लिए किया अड़ंग, समस्या का ऐसा हुआ समाधान

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp Sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्वास्थ्य विभाग भर्ती: 105 नए पदों पर होगी नियुक्ति

  • Mahadev
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: गैस सिलिंडर के लिए मची होड़

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.