Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

  • Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

  • Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

  • Riyadh Art Reveals Family Tree by Indian Artist Subodh Gupta, a New Permanent Collection Artwork Installed in Riyadh's Financial District KAFD

  • Checkmarx One Achieves Industry's Highest Scanning Fidelity, Outperforming Both Legacy Tools and AI Models

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›NRI महिला हत्या: सिर पर बेसबॉल डंडे से वार, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

NRI महिला हत्या: सिर पर बेसबॉल डंडे से वार, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

By hinditvnews
September 18, 2025
188
0
Murder

NRI Woman Murder: सिर पर मारा बेसबॉल का डंडा, शव को कोयले डालकर जलाया… ऐसे मिटाए सबूत, पुलिस भी हैरान

हिंदी टीवी न्यूज़, लुधियाना (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की एनआरआई महिला रुपिंदर कौर पंधेर की गला दबा कर हत्या कर दी गई और शव को खुर्द बुर्द कर दिया गया। वारदात को अंजाम उसी व्यक्ति ने दिया जिसके पास रुपिंदर कौर पंधेर अमेरिका से आकर रहती थी।

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला रुपिंदर कौर की हत्या काफी शातिराना तरीके से की गई थी। पहले उसके सिर पर बेसबॉल के डंडे मारे गए और फिर कोयले रख कर शव को जला दिया। शव जलाने के बाद जो हड्डियां बचीं उन्हें एक बोरी में डाल कर एक सुए में फेंक दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखजीत सिंह की निशानदेही पर घर से कुछ ही दूरी पर सुए से हड्डियां बरामद कर ली हैं।

आरोपी सुखजीत ने इस हत्याकांड को पचास लाख रुपये के साथ साथ विदेश में बैठे चरणजीत सिंह द्वारा उसे भी इंग्लैंड बुलाने के लालच में अंजाम दिया था। उसने अपनी प्लानिंग काफी अच्छे से की थी, लेकिन अपने बुने हुए जाल में फंस गया। पुलिस अब विदेश में बैठे चरणजीत को वहां से लाने की तैयारी में जुट गई है।

एनआरआई थाने में दर्ज थे कई केस

लुधियाना के डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला रुपिंदर कौर के खिलाफ एनआरआई थाने में मामले दर्ज थे और वह भगौड़ा थी। इंग्लैंड में रहने वाले चरणजीत सिंह के रुपिंदर कौर के साथ संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था।

आरोपी सुखजीत सिंह कोर्ट में बतौर टाइपिस्ट के तौर पर काम करता था और चरणजीत सिंह का अच्छा दोस्त भी था। चरणजीत सिंह ने रुपिंदर कौर को सुखजीत के साथ मिलाया था ताकि मामलों में उसकी मदद हो सके। इसके बाद चरणजीत सिंह विदेश चला गया। रुपिंदर कौर सुखजीत सिंह को पैसे भी देती थी। जब तक वह पैसे देती रही तब तक सब ठीक चलता रहा।

कुछ समय बाद चरणजीत सिंह ने रुपिंदर कौर से शादी करने के लिए मना कर दिया। रुपिंदर ने कहा कि उन लोगों ने उसका इस्तेमाल किया है वह इसका जवाब जरुर देगी। इसके बाद चरणजीत सिंह ने सुखजीत सिंह से कहा कि रुपिंदर कौर उनके लिए सिरदर्द बन जाएगी। अगर वह उसे मार देगा या मरवा देगा तो वह उसे पचास लाख रुपये भी देगा और उसे इंग्लैंड भी बुलवा लेगा।

12 जुलाई को की थी हत्या

रुपिंदर कौर सुखजीत सिंह के साथ ही रहती थी। 12 जुलाई को आरोपी सुखजीत का परिवार किसी काम से बाहर गया था। पीछे से सुखजीत सिंह ने सिर पर बेसबॉल के डंडे मार कर उसकी हत्या कर दी और कोयले शव के आस-पास रख उसे जला दिया। इसके बाद बची हड्डियों को वह बोरी में डाल कर उसे सुए में फेंक आया।

परिवार को बताया  ये झूठ

डीसीपी ने बताया कि आरोपी सुखजीत ने वहां तुरंत सफाई करवा दी ताकि परिवार वालों को कुछ पता न चले और परिवार को झूठ बोल दिया कि गद्दे को आग लग गई थी जो उसने बुझा दी है। डीसीपी ने कहा कि जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो आरोपी सुखजीत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर सुए से हड्डियां बरामद कर ली गई है।

आरोपी ने मोबाइल तोड़ा था उसे रिकवर कर लिया है। आरोपी ने वहां कई सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने वह हथौड़ी रिकवर कर ली है, जिससे उसने फर्श तोड़ा था। कमरे में पेंट भी करवा दिया। पुलिस ने गद्दे को भी बरामद कर लिया है जो वारदात के समय जल गया था। पुलिस अब आरोपी चरणजीत सिंह को विदेश से लाने की तैयारी में जुट गई है।

Share :
Tagshindi newsLudhiana Newspunjab news
Previous Article

पंजाब: आईटीआई छात्रों को अब 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट ...

Next Article

बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 26 मई से शुरू होंगी 5वीं और 8वीं की री-अपीयर परीक्षाएं

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मां-बाप के खाते से खरीदी चिट्टा, अभिभावक थाने तलब

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मोबाइल चार्जर से बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की भर्ती में पारदर्शिता हेतु 100 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Vikram
    Chandigarh Newsपंजाब

    बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

    May 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

  • Tashi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में इस जगह है विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

  • Tail
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लकड़ी के बुरादे पर उगा टर्की टेल मशरूम, खुंब निदेशालय को सफलता

Timeline

  • June 15, 2026

    Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

  • June 15, 2026

    Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

  • June 15, 2026

    Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

  • June 15, 2026

    Riyadh Art Reveals Family Tree by Indian Artist Subodh Gupta, a New Permanent Collection Artwork Installed in Riyadh's Financial District KAFD

  • June 15, 2026

    Checkmarx One Achieves Industry's Highest Scanning Fidelity, Outperforming Both Legacy Tools and AI Models

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maiva Pharma Inaugurates New State Of The Art Sterile Injectable Manufacturing Facility At Shoolagiri, India

    Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage With Limited Edition Bottles For Abar Hawa Bodol

    Bisleri Celebrates Bengal's Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Kansai Nerolac Paints Puts Heat On Camera

    Kansai Nerolac Paints Puts Heat on Camera

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.