Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

  • Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You'll Want to Keep on Hand

  • VAHDAM® India Ranks Among India's Top 5 Great Workplaces 2026

  • Fortis Hospitals Mumbai Launches 'Har Ghar Hero', A City-Wide Mission to Make Mumbai CPR-Ready

  • India's Defence Drone Ecosystem Enters a New Phase as Domestic Manufacturers Scale Up

दिल्ली
Home›दिल्ली›नई जीएसटी दरें शुरू, उपभोक्ताओं और कांग्रेस की प्रतिक्रियाएं

नई जीएसटी दरें शुरू, उपभोक्ताओं और कांग्रेस की प्रतिक्रियाएं

By hinditvnews
September 22, 2025
245
0
Gst

GST 2.0 India Live: जीएसटी 2.0 की नई दरें प्रभावी; कांग्रेस ने बताया- डेढ़वां अवतार; जानें क्या बोले उपभोक्ता

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025

New GST Rate Changes List Live Updates : जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं।

अरुणाचल में पीएम बोले- यादगार बनने वाला है जीएसटी बचत उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आज से जीएसटी को हमने सिर्फ 2 स्लैब तक सीमित कर दिया है-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। बहुत सारी चीजें अब टैक्स फ्री हो गई हैं, और बाकी चीजें भी अब सस्ती हो गई हैं। यह GST बचत उत्सव आपके लिए बहुत यादगार बनने वाला है।”

सीएम योगी बोले- जीएसटी अर्थव्यवस्था को नई गति देगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “GST में अब तक के सबसे बड़े सुधार करके उसके दर को घटाकर 5% और 0 पर लाया गया है। अन्नदाता किसानों के लिए GST की दर को 5% लाया गया है। यह सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। आज इन GST सुधारों के लिए हमने यहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर व्यापारी और उपभोक्ता उत्साह और उमंग के साथ इस आयोजन के साथ जुड़ रहा है।”

अरुणाचल प्रदेश में रिजिजू ने गिनाए जीएसटी सुधार के लाभ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज नवरात्रि की शुरुआत हुई है। आज ऐतिहासिक दिवस इसलिए भी है कि आज GST सुधार लागू होने का पहला कार्यक्रम पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुआ है। अरुणाचल प्रदेश से कोई भी शुभ काम जब शुरू होता है तो वो तुरंत पूरे देश में फैल जाता है…जिससे सबको लाभ मिलेगा।”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई जीएसटी दरें लागू होने पर कहा, “सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं…पीएम मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जो इतने साल से मांग चल रही थी कि GST रेट में सुधार किया जाए। उन्होंने इस मांग को स्वीकार किया। इस सुधार से लोगों को काफी राहत मिली है।”

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने नई जीएसटी दरों के लागू होने पर कहा, “ये जो दर कटे हैं क्या उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा या ग्राहकों को मिलेगा इस पर बड़ा सवाल है…तो ये पूरा GST सुधार नहीं है ये दूसरा अवतार नहीं बल्कि डेढ़वा अवतार है। ये लोग हर एक चीज का उत्सव मानते हैं और हमें जो ट्रंप से निपटना है उन्होंने जो टैरिफ लगाया और दूसरी तरफ हमारी वीजा को खत्म कर रहे हैं ये सब ध्यान कही और ले जाने के लिए किया जा रहा है। GST में आपने जो सुधार लाया इसमें आपको 8 साल लगा क्या 8 साल पहले आप सो रहे थे। ये आपको 8 साल पहले करना चाहिए था।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार का नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म का उपहार! मोदी जी ने देशवासियों से GST रिफॉर्म का जो वादा किया था, वह आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस GST में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में ऐतिहासिक कमी की गई है। खाद्य एवं घरेलू सामान, होम बिल्डिंग व मैटेरियल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि, सेवाएँ, खिलौने, स्पोर्ट्स व हैंडीक्राफ्ट्स, शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, बीमा जैसे क्षेत्रों में GST में अभूतपूर्व राहत से देशवासियों के जीवन में खुशियाँ आएँगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी।”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और निर्मला सीतारमण ने नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा से पहले देश को दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हम इसे ‘बचत उत्सव’ के रूप में मना रहे हैं। जीएसटी 2.0 से ‘रोटी-कपड़ा-मकान’ की कीमते सस्ती होगी। यह किसानों के लिए फायदेमंद है। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर स्वास्थ्य उत्पाद और फिर शिक्षा, वाहन से जुड़े सामान तक – सब कुछ सस्ता होगा। इसलिए यह आम आदमी, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और सभी के लिए राहत लाने वाला एक बड़ा कदम है। इससे न केवल कर की दरें कम होंगी बल्कि इससे सरलीकरण भी होगा क्योंकि केवल दो स्लैब होंगे। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा और सरल कर है, बड़ी बचत और कम कर का एक सूत्र।”

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नई जीएसटी दरों के लागू होने पर कहा, “जीएसटी के रेट कम करके जो डबल सौगात दी गई है उससे निश्चित रूप से 15-20% रेट वस्तुएं के कम होंगे। इसको हम बचत उत्सव के रूप में माना रहे हैं। समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।”

भाजपा नेता योगेन्द्र चंदोलिया ने नई जीएसटी सुधार लागू होने पर कहा, “पीएम मोदी ने जीएसटी सुधार लाया है इससे दुकानदारों की सिर दर्दी खत्म होगी और वहां पर बहुत चीजे सस्ती होगी और उससे आम जनता को काफी लाभ होने वाला है। महंगाई पर भी कंट्रोल होगा। खाने-पीने की चीज़ों के लगभग 90% चीज़ों पर 0 ट्रैक्स है। कुछ चीज़ों पर 5% है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है..पीएम मोदी का कहना है इसे उत्सव के रूप में मानना है। लोगों के बीच में जाकर इसके बारे में बताना है और दुकानदारों से मिलना है। आम नागरिकों को इसके टैक्स के बारे में जानकारी देनी है

जीएसटी सुधारों पर क्या बोल रहे आम लोग?

जीएसटी सुधारों के बाद आम लोगों की राय भी सामने आने लगी है। उपभोक्ता वीके बघेल ने कहा, “… समय के साथ हमें अंतर दिखेगा।” दूसरी तरफ दुकानदार नावेद ने कहा, “सरकार का यह अच्छा कदम है। इसे पहले ही ले लेना चाहिए था। देर आए दुरुस्त आए। लोगों को फायदा होगा। दूध की क़ीमतें कम होनी चाहिए।”

Share :
Tagsdelhi newsGST New Rates in India Live: GST Price Drop Changes List PDF Download Cheaper Items Details News in Hindihindi news
Previous Article

UP: प्रयागराज में अज्ञात वाहन ने सड़क ...

Next Article

हिमाचल मौसम: भूस्खलन में चरवाहे की मौत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कोहरे और शीतलहर से परेशानी, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    वक्फ केस: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील – अंतरिम आदेश की सुनवाई तीन मुद्दों तक सीमित रहे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: सेना की वर्दी बेचते दुकानदार को पुलिस-इंटेलिजेंस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Kiratpur Hiway
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी-पठानकोट एनएच के दो और सेक्शन होंगे फोरलेन

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी कर्मियों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से बनेगी

    October 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • health
    healthहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के पांच मामले, लक्षणों के बाद करवाए टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई रिपोर्ट

  • Ram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी

  • himachaal
    manaliहिमाचल प्रदेश

    मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें

Timeline

  • July 23, 2026

    Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

  • July 23, 2026

    Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You'll Want to Keep on Hand

  • July 23, 2026

    VAHDAM® India Ranks Among India's Top 5 Great Workplaces 2026

  • July 23, 2026

    Fortis Hospitals Mumbai Launches 'Har Ghar Hero', A City-Wide Mission to Make Mumbai CPR-Ready

  • July 23, 2026

    India's Defence Drone Ecosystem Enters a New Phase as Domestic Manufacturers Scale Up

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Loan Fest 2026: Apply For A Bajaj Finance Personal Loan Online With Attractive Offers

    Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

    By hinditvnews
    July 23, 2026
  • Spread The Goodness: Homemade California Walnut Spreads You'll Want To Keep On Hand

    Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You'll Want to Keep on Hand

    By hinditvnews
    July 23, 2026
  • Vahdam® India Ranks Among India's Top 5 Great Workplaces 2026

    VAHDAM® India Ranks Among India's Top 5 Great Workplaces 2026

    By hinditvnews
    July 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.