Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Xflow Becomes the First Cross-Border Payments Platform to Bring Compliant Stablecoin Acceptance to Indian Businesses

  • AIPL Launches Ultra-Premium Residences Riviera at AIPL LakeCity, Sector-103, Dwarka Expressway

  • Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

  • Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

  • Galgotias University Upgrades Dadha Community Health Centre, Boosts Rural Healthcare Access

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना

शिमला: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, ₹1 लाख जुर्माना

By hinditvnews
December 19, 2025
130
0
Court

Shimla: चिट्टा तस्करी के दोषी को 10 साल कठोर कारावास, एक लाख जुर्माना भी लगाया

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Dec 2025

जिला एवं सत्र न्यायालय देविंद्र कुमार की अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

चिट्टा और एमडीएमए (मेथिलीन डाई ऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) तस्करी के मामले में अदालत ने दोषी रोशन कुमार झा को 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायालय देविंद्र कुमार की अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला वर्ष 16 अक्तूबर 2022 का है, जब स्पेशल सेल की टीम की एएसआई अंबीलाल की अगुवाई में शोघी क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे।

इस दौरान सोलन की ओर से एक हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर-58बी-2566 आई। सुबह 11:45 बजे पर आई इस बस को नियमित चेकिंग के लिए रोका गया। बस में उस समय 35 से 36 सवारियां बैठी हुई थीं। पुलिस की टीम ने आगे से सभी सवारियों के सामान की जांच करना शुरू की। पुलिस की टीम सीट नंबर 9 और 10 पर पहुंची तो सीट नंबर 9 में एक युवक बैठा था, जिसकी गोद में पीठू बैग था। पुलिस ने उससे सफर करने के बारे में सवाल किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और सामान की तलाशी करवाने में आनाकानी करने लगा। पुलिस की टीम को इससे उसके पास संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों को स्वतंत्र गवाह बनने के लिए कहा लेकिन सभी ने दूसरे राज्य का होने के कारण इन्कार कर दिया।

पुलिस ने चालक और परिचालक को बतौर गवाह शामिल करके सीट नंबर 9 में बैठे व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम रोशन कुमार झा (25) निवासी हाउस नंबर 518 नेव सराय नई दिल्ली बताया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में युवक की गोद में रखे बैग की तलाशी ली गई। इसमें कुछ यूपीएससी का एडमिट कार्ड, किताबें, मोबाइल चार्जर समेत अन्य दस्तावेज मिले। बैग की गहनता से जांच की गई तो उसमें मिले एक पैकेट में ब्राउन टेप से लपेटे पैकेट बरामद हुए। इसमें 13 गोले ब्राउन टेप से लपेटे और सफेद प्लास्टिक पाउच की पोटलीनुमा 15 पोटलियां बरामद हुईं। इनकी तलाशी करने पर इसमें 3.58 ग्राम एमडीएम और 324 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने नशे को अपने कब्जे में लेने के बाद जब्त किया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई वालूगंज में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला एवं सत्र न्यायालय देविंद्र कुमार की अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोशन कुमार झा को दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
वहीं रामपुर स्थित किन्नौर की अदालत ने नाबालिग से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। इसके अलावा नाबालिग को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि 26 जनवरी 2024 को पीड़िता गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने ज्यूरी गई थी, जहां आरोपी से मुलाकात हुई। दोनों की पहले भी फोन पर बात होती थी। आरोपी रामपुर में गणतंत्र दिवस का अच्छा कार्यक्रम होने का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले गया। आरोपी ने शराब पी रखी थी। रामपुर पहुंचने पर वह पीड़िता को एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां वह लगभग छह माह तक रही और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात करवाने के लिए गोलियां दीं, जिससे पीड़िता की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे रामपुर बस अड्डे में छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग ने सूचना अपनी मां को दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। मामले में अदालत ने 15 गवाहों के बयान दर्ज किए।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsman convicted of drug trafficking has been sentenced to 10 years of rigorous imprisonment and fined one lakh rshimla news
Previous Article

शिमला: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल गिराने ...

Next Article

हिमाचल: आवेदन के समय ही करना होगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स उगाही की प्रक्रिया की शुरू, 20 दिनों में करें tax जमा नहीं तो होगी ये ...

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Gun
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: मंडी में दादा ने पोते को गोली मारी, हालत गंभीर; आरोपी हिरासत में

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Chandigarh Airport
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: चंडीगढ़ से रोज 10 हजार यात्री भर रहे उड़ान, कनेक्टिविटी बढ़ी

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Jai
    ऊनाकिन्नौरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज

  • Vikramaditya Singh 28d27daf4230248ef1e12be012daf1ac
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विक्रमादित्य सिंह बोले- केंद्र की मदद से बनेगी जलोड़ी और भुभू जोत टनल

  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Timeline

  • May 14, 2026

    Xflow Becomes the First Cross-Border Payments Platform to Bring Compliant Stablecoin Acceptance to Indian Businesses

  • May 14, 2026

    AIPL Launches Ultra-Premium Residences Riviera at AIPL LakeCity, Sector-103, Dwarka Expressway

  • May 14, 2026

    Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

  • May 14, 2026

    Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

  • May 14, 2026

    Galgotias University Upgrades Dadha Community Health Centre, Boosts Rural Healthcare Access

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Xflow Becomes The First Cross Border Payments Platform To Bring Compliant Stablecoin Acceptance To Indian Businesses

    Xflow Becomes the First Cross-Border Payments Platform to Bring Compliant Stablecoin Acceptance to Indian Businesses

    By hinditvnews
    May 14, 2026
  • Aipl Launches Ultra Premium Residences Riviera At Aipl Lakecity, Sector 103, Dwarka Expressway

    AIPL Launches Ultra-Premium Residences Riviera at AIPL LakeCity, Sector-103, Dwarka Expressway

    By hinditvnews
    May 14, 2026
  • Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

    Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

    By hinditvnews
    May 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.