Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong EBITDA Growth; Board Recommends Dividend

  • Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

  • Vedam School of Technology Expands to Gurgaon with Sushant University After Strong Early Outcomes in Pune

  • Kauvery Heart City Performs Delta Region's First Renal Denervation, An Advanced Procedure for Uncontrolled High Blood Pressure

  • India Emerging as Global Hub for Agricultural Innovation

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: कई जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल मौसम: कई जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

By hinditvnews
December 19, 2025
123
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में फिर चढ़ा रात का पारा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Dec 2025

 

माैसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों में अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में किसानों और बागवानों को बारिश की उम्मीद जगी है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के बाद ठंड का असर और बढ़ गया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में एक बार फिर शीतलहर तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कुकुमसेरी व ताबो का का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया है। हालांकि, शिमला में रात का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।  इससे पहले साल 1991 में 17 दिसंबर को शिमला का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

किसानों और बागवानों को बारिश की उम्मीद जगी
माैसम विभाग की ओर से आगामी दो दिनों में अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में किसानों और बागवानों को बारिश की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सूखे हालात के चलते फसलें प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लोग बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मैदानी और निचले क्षेत्रों में कोहरे की मार से सब्जी और प्याज की फसलें जलने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 3.5, कल्पा 3.4, धर्मशाला 8.8, ऊना 7.0, नाहन 9.8, पालमपुर 5.5, सोलन 3.2, मनाली 4.6, कांगड़ा 5.7, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.3, हमीरपुर 4.9, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 10.3, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 6.7, भरमाैर 8.1, रिकांगपिओ 4.4, सेऊबाग 5.0, बरठीं 6.3, कसाैली 11.7, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, ताबो -2.3, नेरी 10.2 व बजाैरा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगले 48 घंटों के दौरान निचले पहाड़ी, मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले 24 घंटों के बाद ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ये 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। इसके बाद राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 48 घंटों के बाद राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3-7 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

इन भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  उधर, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जलाशयों और निचले इलाकों में सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार तक थम रही है। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। 19 व  20 दिसंबर को भी जलाशयों से सटे जिलों में सुबह और शाम को कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 से 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक दर्ज हुई गिरावट
गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी दर्ज हुई। शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, कल्पा में 13.5, धर्मशाला में 20.0, ऊना में 20.2, सोलन में 21.0, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 17.8 और हमीरपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: rain and snowfall forecast for Several districts in two dayshindi newsshimla newsshimla night temperature has r
Previous Article

संजौली मस्जिद तोड़ने का काम फिर शुरू, ...

Next Article

उत्तराखंड: लौटे विधेयक फिर विधानसभा में, UCC ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Baddi
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा करने के लिए मंगाया था भारी मात्रा में केमिकल, कामगारों ने ये कहा

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra: मौसम खुलते ही श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ा, 45 लाख पार

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    सिरसा: डबवाली राजकनाल नहर में महिला का शव बरामद

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • mahi
    खेल

    IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के इस शहर में जाकर छुट्टी मनाना है सबसे ज्‍यादा पसंद, माही ने वजह ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Second Budget: सुक्खू सरकार का दूसरा बजट हो रहा तैयार, महिलाओं व युवाओं पर होगा केंद्रित

  • agnihotri
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- जनादेश पर हमला हुआ है, कांग्रेस डटकर सामना करेगी

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

Timeline

  • May 15, 2026

    Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong EBITDA Growth; Board Recommends Dividend

  • May 15, 2026

    Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

  • May 15, 2026

    Vedam School of Technology Expands to Gurgaon with Sushant University After Strong Early Outcomes in Pune

  • May 15, 2026

    Kauvery Heart City Performs Delta Region's First Renal Denervation, An Advanced Procedure for Uncontrolled High Blood Pressure

  • May 15, 2026

    India Emerging as Global Hub for Agricultural Innovation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akums Reports Q4 FY26 and Full Year FY26 Results with Healthy Top Line and Strong ...

    By hinditvnews
    May 15, 2026
  • Indo French Investment Dialogue Strengthens Opportunities In Madhya Pradesh

    Indo-French Investment Dialogue Strengthens Opportunities in Madhya Pradesh

    By hinditvnews
    May 15, 2026
  • Vedam School Of Technology Expands To Gurgaon With Sushant University After Strong Early Outcomes In Pune

    Vedam School of Technology Expands to Gurgaon with Sushant University After Strong Early Outcomes in ...

    By hinditvnews
    May 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.