Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

  • नीति आयोग रिपोर्ट: हिमाचल में छात्र पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ते

  • हिमाचल पेंशन घोटाला: FIR दर्ज, अफसर समेत 44 लोग जांच के घेरे में

  • HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 उपप्रधान निर्विरोध तय

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा के सरकारी कॉलेज: 46% प्राचार्य पद खाली, शिक्षकों की भारी कमी

हरियाणा के सरकारी कॉलेज: 46% प्राचार्य पद खाली, शिक्षकों की भारी कमी

By hinditvnews
December 20, 2025
128
0
College

बिना मुखिया के शिक्षा के मंदिर: हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में प्राचार्य के 46 % पद खाली, शिक्षकों की भी कमी

हिंदी टीवी न्यूज, हिसार (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Dec 2025

हरियाणा के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की स्थिति सरकारी कॉलेजों से भी बदतर है। ऐसे कॉलेजों में प्राचार्य और शिक्षकों के पदों पर रिक्तियां और अधिक हैं। आंकड़ों के अनुसार सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्वीकृत 97 प्राचार्य पदों में से 56 पद (57 प्रतिशत) खाली हैं।

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में उच्च शिक्षा की तस्वीर चिंताजनक होती जा रही है। हालात यह हैं कि करीब आधे सरकारी कॉलेज बिना स्थायी प्राचार्य के संचालित हो रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 185 सरकारी कॉलेजों में से 85 कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। करीब 46 प्रतिशत कॉलेज बिना मुखिया के चल रहे हैं। प्राचार्य के अलावा शिक्षकों की कमी ने भी संकट को और गहरा दिया है।

सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के लिए स्वीकृत पदों में से करीब 56 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते अधिकांश कॉलेज गेस्ट और एक्सटेंशन फैकल्टी के सहारे संचालित हो रहे हैं। यही नहीं प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में करीब 40 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिले आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि प्रदेश के 185 सरकारी कॉलेजों में से 85 में स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। बिना मुखिया के कॉलेजों में प्रशासनिक निर्णय लेने, शैक्षणिक योजनाएं लागू करने और अनुशासन बनाए रखने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं।

सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के हालात और भी खराब
प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों की स्थिति सरकारी कॉलेजों से भी बदतर है। ऐसे कॉलेजों में प्राचार्य और शिक्षकों के पदों पर रिक्तियां और अधिक हैं। आंकड़ों के अनुसार सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्वीकृत 97 प्राचार्य पदों में से 56 पद (57 प्रतिशत) खाली हैं। शिक्षकों की स्थिति भी चिंताजनक है। स्वीकृत 2831 शिक्षक पदों के मुकाबले केवल 1394 स्थायी शिक्षक ही कार्यरत हैं। यानि 1437 पद खाली हैं और करीब 51 प्रतिशत शिक्षक पद रिक्त पड़े हुए हैं।

महेंद्रगढ़ जिले के 14 कॉलेज बिना मुखिया
जिलास्तर पर स्थिति देखें तो महेंद्रगढ़ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। महेंद्रगढ़ जिले के 14 सरकारी कॉलेजों में एक भी स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। इसके बाद भिवानी और रेवाड़ी में आठ-आठ कॉलेज बिना प्राचार्य के चल रहे हैं। झज्जर और फतेहाबाद में सात-सात कॉलेजों में प्राचार्य का पद खाली है। वहीं हिसार जिले के तीन सरकारी कॉलेजों में भी प्राचार्य नहीं हैं।

सहायता प्राप्त कॉलेजों का ब्योरा
जिला — प्राचार्य के कुल पद — खाली पद — शिक्षकों के कुल पद — खाली पद
अंबाला — 10 — 7 — 332 — 134
यमुनानगर — 8 — 6 — 281 — 136
भिवानी — 8 — 4 — 199 — 114
गुरुग्राम — 3 — 2 — 51 — 33
फरीदाबाद — 3 — 3 — 91 — 38
पलवल — 2 — 0 — 62 — 30
हिसार — 5 — 3 — 214 — 145
जींद — 3 — 1 — 71 — 35
करनाल — 5 — 1 — 155 — 104
पानीपत — 5 — 2 — 163 — 91
कैथल — 7 — 4 — 175 — 72
कुरुक्षेत्र — 7 — 3 — 175 — 113
रेवाड़ी — 6 — 5 — 141 — 57
रोहतक — 10 — 7 — 296 — 153
सिरसा — 4 — 2 — 66 — 29
झज्जर — 2 — 0 — 34 — 15
फतेहाबाद — 1 — 0 — 30 — 18
सोनीपत — 8 — 6 — 295 — 166

प्राचार्यों और शिक्षकों के पदों पर स्थायी भर्ती की मांग को लेकर हम कई बार उच्चतर शिक्षा निदेशक से मिल चुके हैं। हम इन पदों पर जल्द से जल्द सीधी भर्ती की मांग कर रहे हैं। पद खाली होने से शिक्षा पर उसका असर तो पड़ता ही है। सरकार को जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
– प्रो. राजेश, प्रधान, हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन।

Share :
Tagsharyanahindi newsHisar News
Previous Article

उत्तराखंड मौसम अपडेट: ठंड बढ़ेगी, पहाड़ों में ...

Next Article

ऑडिट रिपोर्ट: पीजीआई में सफाई के ₹27 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chd
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • Prem
    उत्तराखण्ड

    Premchand Aggarwal: लोकप्रियता से विधायक बने, उत्तेजित व्यवहार ने इस्तीफा दिलवाया

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: हाईकोर्ट ने फैसले लिखने में AI टूल्स पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी, बरतें सावधानियां

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी मामला: पेन ड्राइव छिपाने पर ASI निलंबित, जांच शुरू

    May 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Arrest
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मणिकर्ण में पंजाब के 8 गैंगस्टर गिरफ्तार, 2 महिलाएं भी शामिल

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट है कर्मचारी राजनीति

  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 1000 रूट शुरू होंगे, होटलों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन – अग्निहोत्री

Timeline

  • May 13, 2026

    हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • May 13, 2026

    हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

  • May 13, 2026

    नीति आयोग रिपोर्ट: हिमाचल में छात्र पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ते

  • May 13, 2026

    हिमाचल पेंशन घोटाला: FIR दर्ज, अफसर समेत 44 लोग जांच के घेरे में

  • May 13, 2026

    HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 उपप्रधान निर्विरोध तय

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Weather

    हिमाचल मौसम: आज बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Hp

    हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Ayog

    नीति आयोग रिपोर्ट: हिमाचल में छात्र पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ते

    By hinditvnews
    May 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.