Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›ऑडिट रिपोर्ट: पीजीआई में सफाई के ₹27 करोड़ तीन साल में भी खर्च नहीं हुए

ऑडिट रिपोर्ट: पीजीआई में सफाई के ₹27 करोड़ तीन साल में भी खर्च नहीं हुए

By hinditvnews
December 20, 2025
199
0
PGI

ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा: पीजीआई को साफ सफाई के लिए मिले थे 27 करोड़ रुपये, तीन साल में भी नहीं हो सके खर्च

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Dec 2025

 

ऑडिट रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2020-21 में 10 करोड़ रुपये की एस ए पी ग्रांट मार्च 2021 में जारी हुई, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित कार्य समय पर पूरे नहीं हो सके। ऑडिट ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता जैसी प्राथमिक गतिविधियों में धन का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग न होना, योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़ा करता है।

चंडीगढ़ पीजीआई में जहां प्रतिदिन 10 से 12 हजार मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। जहां साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। उस संस्थान में स्वच्छता कार्यों के लिए केंद्र सरकार से मिले करोड़ों रुपये के समुचित उपयोग न होने का मामला सामने आया है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता एक्शन प्लान (एस ए पी) के लिए जारी फंड पर ऑडिट रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तीन वित्तीय वर्षों में संस्थान को बड़ी राशि मिली, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं किया जा सका। पीजीआई के खाते में स्वच्छता के लिए मिले कुल 27.46 करोड़ रुपये पड़े रह गए और दूसरी तरफ पीजीआई की जमीन पर गंदगी रह गई।

10.46 करोड़ में से केवल ढाई करोड़ ही खर्चे

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार के वित्त वर्ष 2019-20 में पीजीआई को एस ए पी के तहत कुल 10.46 करोड़ रुपये उपलब्ध थे, जिसमें से केवल 2.68 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। यानी करीब 74.38% राशि बिना उपयोग के रह गई। इसी तरह 2020-21 में 17.78 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद खर्च मात्र 7.27 करोड़ रुपये हुआ और 59.11% राशि अप्रयुक्त रही। वित्त वर्ष 2021-22 में स्थिति कुछ बेहतर दिखी, लेकिन तब भी 20.51 करोड़ रुपये में से 14.89 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके और 27.40% फंड बचा रहा। तीन वर्षों को मिलाकर देखें तो कुल 5.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च नहीं हो पाई।

लाॅकडाउन को बताया कारण

ऑडिट रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एस ए पी फंड का उपयोग अस्पताल की स्वच्छता, सैनिटेशन, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट और संक्रमण नियंत्रण जैसी प्राथमिक गतिविधियों पर किया जाना था। बावजूद इसके, लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति नहीं हो सकी। ऑडिट के दौरान जब संस्थान से जवाब मांगा गया तो कोविड-19 लॉकडाउन को एक कारण बताया गया। हालांकि रिपोर्ट में यह तर्क पूरी तरह स्वीकार्य नहीं माना गया, क्योंकि फंड का एक बड़ा हिस्सा लॉकडाउन से पहले और बाद की अवधि में भी खर्च नहीं हुआ।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2020-21 में 10 करोड़ रुपये की एस ए पी ग्रांट मार्च 2021 में जारी हुई, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित कार्य समय पर पूरे नहीं हो सके। ऑडिट ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता जैसी प्राथमिक गतिविधियों में धन का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग न होना, योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़ा करता है। अब इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पीजीआई में एस ए पी फंड के प्रबंधन, निगरानी और जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पीजीआई जैसे संस्थान में स्वच्छता को लेकर की गई अनदेखी से जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। यदि समय रहते इन खामियों को दूर नहीं किया गया, तो स्वच्छता जैसे अहम मिशन पर आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ सकता है।

Share :
Tagshandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

हरियाणा के सरकारी कॉलेज: 46% प्राचार्य पद ...

Next Article

चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल: हाईकोर्ट का आदेश- 24 घंटे में खोलें गौलापार स्टेडियम, क्रिकेट घोटाले के आरोप

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    जल विवाद से पहले हल: आज से पंजाब-हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा पानी, CM मान नंगल पहुंचेंगे

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रोहड़ू और जुब्बल में 2 साल में 200 युवा नशे के कारण सलाखों के पीछे

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Trump
    पंजाब

    US Deport: अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को निकाला, कनाडा में अस्थायी निवास परमिट

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

    May 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चार विभागों के बजट में होगी बढ़ोतरी

  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार को 900 करोड़ रुपये के कर्ज की केंद्र से मंजूरी

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 हजार सरकारी पदों को भरने में जुटी सुक्खू सरकार

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.