हिमाचल: अस्पतालों की खींचतान में फंसा परिवार, डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला

Himachal News: अस्पतालों की खींचतान में फंसा परिवार, नहीं मिला डेथ सर्टिफिकेट
हिंदी टीवी न्यूज, सोलन। Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Jun 2026
सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के करीब डेढ़ महीने बाद भी परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। अर्की अस्पताल और आईजीएमसी के बीच महिला के जिंदा रेफर होने और मृत अवस्था में पहुंचने को लेकर विवाद बना हुआ है। परेशान पति ने अनशन या आत्महत्या तक की चेतावनी दी है।
नागरिक चिकित्सालय अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत होने से परेशान परिजन अब मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनके कभी आईजीएमसी शिमला तो कभी अर्की अस्पताल के चक्कर लग रहे हैं। मगर न तो आईजीएमसी मृत्यु प्रमाणपत्र दे रहा है और न ही अर्की अस्पताल। अर्की अस्पताल प्रशासन तर्क दे रहा है कि उन्होंने जिंदा महिला को रेफर किया था, जबकि आईजीएमसी प्रशासन का तर्क है कि यहां पर महिला के पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
पंचायत प्रमाणपत्र देती है। पंचायत प्रमाणपत्र नहीं देती तो लिखित रूप में चिकित्सा विभाग को शिकायत कर सकते हैं। –मुक्ता रस्तोगी, बीएमओ















