Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

By hinditvnews
January 31, 2024
480
0
Himachal Snowfall shimla

Himachal Pradesh Weather Today : बीती रात 1 बजे के बाद से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल टनल के साउथ पोर्टल (एसपी) के पास फंसे 300 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया।हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल सहित चंबा के भरमौर, पांगी और लक्कड़मंडी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल टनल के साउथ पोर्टल (एसपी) के पास फंसे 300 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया है।मनाली में भी देर रात बर्फबारी शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीती रात प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला (शिमला शहर सहित आसपास क्षेत्र), कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व सिरमौर में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई मैदानी भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी हुआ है।

हालांकि, 2 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन, 3 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। बीते कुछ माह से जारी सूखा अब खत्म होने का पूर्वानुमान है।

अटल टनल रोहतांग में साउथ पोर्टल पर बर्फबारी के बीच फंसे कई वाहन
वहीं, लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू जिले के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार देर शाम अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी शुरू हुई। इस वजह से कई वाहन सड़क पर बर्फ के बीच स्किड होकर फंसने लगे। अटल टनल से धुंधी तक वाहनों की लाइन लग गई। अटल टनल में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही डीएसपी मनाली केडी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ वाहन स्किड हो रहे हैं।चंबा के भरमौर, पांगी और लक्कड़मंडी में बर्फबारी शुरू
शिमला केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि  इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान  निचले पहाड़ी भागों में सामान्य, जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों के लिए सामान्य से कम रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रदेश के अंदर माइनस 100 फीसदी तक बारिश-बर्फबारी हुई है।  उधर, मौसम विभाग के अलर्ट के बीच चंबा जिला के भरमौर, पांगी, लक्कड़मंडी, डैन कुंड में मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम शुरू  हुआ। वहीं, बनीखेत, चुराह में हल्की बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से जिले में शीतलहर बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों व पयर्टकों के लिए जरूरी एडवाइजरी 
  • मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  •  संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
  •  अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
  • बर्फबारी के प्रति संवेदनशील इलाकों का रुख न करें
  • तापमान कम होने के कारण पशुओं को घर के अंदर ही रखें, उन्हें रखने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, संदरनगर 2.2, भुंतर 1.9, कल्पा -2.6, धर्मशाला  6.4 , ऊना 4.2, नाहन 7.4, पालमपुर 3.5, सोलन 2.5, मनाली 1.1, कांगड़ा 5.0, मंडी 2.7, बिलासपुर 4.7, हमीरपुर 3.5, डलहौजी 3.7, जुब्बड़हट्टी 5.4, कुफरी 2.3 ,कुकुमसेरी -4.9,  नारकंडा 0.4, भरमौर 3.7, रिकांगपिओ 0.3, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 5.4, बरठीं 3.2, समदो -4.2, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 2.5 और देहरागोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जनवरी में अभी तक सामान्य से 100 फीसदी कम हुई बारिश
प्रदेश में 1से 30 जनवरी के दौरान सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के आठ जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में सामान्य से 100 फीसदी कम बादल बरसे हैं। शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई है।
Share :
Tagshindi newsshimla weather
Previous Article

Himachal: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, ...

Next Article

Himachal Weather: नारकंडा में सीजन की पहली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 19 साल बाद पति को मिला तलाक, क्रूरता-परित्याग बना आधार

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वाइल्ड लाइफ विंग मुख्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: आज की बैठक टली, 15 फरवरी को संभावित

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: इस साल नहीं बढ़ेगा गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य, धामी कैबिनेट का निर्णय

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Medical
    उत्तर प्रदेश

    झांसी अग्निकांड: जांच पर जांच… नहीं आई किसी पर आंच, अब तक न हुई एफआईआर

    November 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दृष्टिबाधितों का चक्का जाम: सचिवालय के बाहर नारेबाजी, ट्रैफिक बाधित

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP: नया प्रदेश अध्यक्ष इस माह, जयराम या बिंदल पर दांव

  • latest news solan
    हिमाचल प्रदेश

    Solan News: कार समेत खड्ड में बह गई महिला, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Timeline

  • October 23, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • October 23, 2026

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

  • October 23, 2026

    हिमाचल: 470 स्कूल एक कमरे में, 2122 में सिर्फ 2 क्लासरूम

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandramani

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Kangra

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Police

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.