Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

By hinditvnews
May 6, 2026
135
0
Bjp

हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: इस बार मुकाबला दिलचस्प, भाजपा-कांग्रेस नेता बागी और निर्दलीय को मनाने में जुटे

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 06 May 2026

प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में पार्षद पदों के लिए करीब 1,410 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम और शहरी निकाय चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का होता नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में पार्षद पदों के लिए करीब 1,410 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर 6 मई पर टिकी हुई है, जब नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे, जिससे चुनावी तस्वीर और साफ हो जाएगी। नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंगल पर हो रहे हैं जबकि नगर परिषद और नगर पंचायत में पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।

निर्दलीय और बागियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की चिंता
चुनाव मैदान में बड़ी संख्या में उतरे निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने इन उम्मीदवारों की चुनौती चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रही है। कई वार्डों में त्रिकोणीय और कहीं-कहीं बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है, जिससे जीत-हार का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। स्थिति को संभालने के लिए भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। दोनों दलों के नेता बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटे हैं, ताकि वे नामांकन वापस ले लें और पार्टी उम्मीदवारों के लिए रास्ता आसान हो सके। इसके लिए लगातार बैठकों और संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। कई जगहों पर स्थानीय स्तर पर समझौते के प्रयास भी हो रहे हैं।

बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर
बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए उन्हें भविष्य में संगठन या बोर्ड-निगमों में जिम्मेदारियां देने जैसे आश्वासन भी दिए जा रहे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों को भी विभिन्न तरह के राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के संकेत दिए जा रहे हैं, ताकि वे चुनावी मैदान से हट जाएं। हालांकि, अभी तक कई उम्मीदवार अपने निर्णय पर अडिग नजर आ रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या ने दोनों प्रमुख दलों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। ये उम्मीदवार वोटों का बंटवारा कर सकते हैं, जिससे किसी भी दल के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर उन वार्डों में जहां मुकाबला पहले से ही कड़ा है, वहां निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक बन सकती है। नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के दिन ही चुनाव की असली तस्वीर सामने आएगी। यदि बड़ी संख्या में बागी और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में बने रहते हैं, तो चुनाव परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले 24 घंटे दोनों प्रमुख दलों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि दल अपने बागियों को कितना मना पाते हैं और कितने उम्मीदवार अंत तक मैदान में डटे रहते हैं। इससे ही तय होगा कि निकाय चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा।

Share :
TagsCongress Leaders Scramble to Persuade Rebels and Independent Candidateshimachal pradeshhindi newsshimla newsUrban Local Body Elections: BJP
Previous Article

हिमाचल: पेंशन के मौद्रिक लाभ जनवरी 2018 ...

Next Article

हिमाचल: चिट्टा केस में आरोपी चुनाव से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rajnath
    दिल्ली

    लोकसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू की संविधान पर चर्चा

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Dulhan
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Punjab Accident
    पंजाब

    Ludhiana News: जिम जा रही महिला हुई तेज रफ्तार कार का शिकार, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Trasfar
    Uncategorized

    Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरों के किए तबादले

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्र से कम मदद, आर्थिक प्रबंधन में जुटी सरकार

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

    December 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट असंतुष्ट: हिमाचल में निगमों की वित्तीय सुधार योजना पर उठाए सवाल

  • Dhankkhad
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.