Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

  • शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

  • हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चिट्टा केस में आरोपी चुनाव से बाहर, दोषी पाए जाने पर जाएगी कुर्सी

हिमाचल: चिट्टा केस में आरोपी चुनाव से बाहर, दोषी पाए जाने पर जाएगी कुर्सी

By hinditvnews
May 6, 2026
49
0
Panchayat

Himachal: चिट्टे में संलिप्त नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; जीत के बाद दोषी पाए जाने पर भी जाएगी कुर्सी, अधिनियम मंजूर

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 06 May 2026

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी। बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में लाया गया था।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जीतने के बाद अगर जनप्रतिनिधि दोषी पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे कुर्सी से हाथ धोना पड़ेगा। राज्यपाल ने  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी। बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में लाया गया था। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों की विस्तृत चर्चा के बाद पारित इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया। सरकार के इस फैसले को नशे पर शिकंजे के साथ पंचायत स्तर पर स्वच्छ छवि के प्रतिनिधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हिमाचल में लंबे समय से चिट्टे के बढ़ते मामलों को लेकर यह कड़ा प्रावधान किया गया है। इससे पंचायत चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की भागीदारी पर रोक लगेगी और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही ग्राम सभाओं की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने के लिए भी अहम बदलाव किया गया है। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन हिमाचल के किसी न किसी कोने में आरोपियों को चिट्टे के साथ पकड़ा जा रहा है।

ग्राम सभाओं में कोरम पूरा करने को अब वोटरों का 1/10 भाग अनिवार्य
राज्यपाल ने ग्रामसभा के कोरम में भी बदलाव करने को मंजूरी दी है। अब ग्राम सभा की बैठक में कोरम पूरा करने के लिए पंचायत के कुल मतदाताओं के कम से कम दसवें (1/10) हिस्से की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। पहले एक चौथाई सदस्यों का होना अनिवार्य था। यह फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि ग्राम सभाओं में कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। पंचायतों में विकास कार्यों करवाने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। नए प्रावधान के लागू होने से अब ग्राम सभाओं में अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इससे विकास योजनाओं को समय पर मंजूरी मिलने में मदद मिलेगी और पंचायत स्तर पर लंबित मामलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा। गौरतलब है कि इस संशोधन को पहले विधानसभा में मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद इसे राज्यपाल के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया था। अब राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून प्रभावी हो गया है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Those involved in chitta drug trafficking will be barred from contesting elections; Act Approvedhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों ...

Next Article

साइबर क्राइम: नंबर ब्लॉक के नाम पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nitin
    उत्तराखण्ड

    Nitin Nabin: उत्तराखंड पहुंचे, जीत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Dance2
    उत्तराखण्ड

    New Year 2025: नैनीताल में धूम, पर्यटकों ने जमकर थिरका

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Blueberry
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 साल की रिसर्च के बाद तैयार ब्लूबेरी, कैंसर से लड़ने में मददगार

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    पंजाब

    Accident: बरनाला-बठिंडा हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Report
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: देहरादून में लू के कारण पहली बार स्कूल बंद

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 22 जनवरी तक 73% कम बारिश, जानें आगामी पूर्वानुमान

    January 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sakataka Tasavara 21b98a49cdc0d28f220b295ad79145d4
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए 27 अगस्त को इन्हें स्कूल आवंटित किए हैं। तीन सितंबर तक पद संभालने को कहा है। अगर काेई चयनित अभ्यर्थी तय समय के भीतर पद नहीं संभालता है तो विभाग मानेगा कि वह नौकरी का इच्छुक नहीं है। इस स्थिति में वेटिंग लिस्ट में अगले अभ्यर्थी को नौकरी का मौका दिया जाएगा। जेबीटी की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए विभाग की ओर से नवंबर 2023 में काउंसलिंग की थी। जेबीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिलों के अंतर्गत मेरिट, जिलों के लिए उनके द्वारा दी वरीयता के क्रम के आधार पर किया गया है।

  • Male Doctor In The Hospital
    मंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शोध: हिमाचल में 5 साल में 34 बार रोग प्रकोप, दूषित पानी जिम्मेदार

  • Himachal
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Shiva Project: अमेरिकन डाई फ्रूट पेकान नट सुधारेगा किसानों की आर्थिकी, बढ़ेर में विकसित होगा क्लस्टर

Timeline

  • June 20, 2026

    हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

  • June 20, 2026

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

  • June 20, 2026

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

  • June 20, 2026

    हिमाचल: वैवाहिक विवाद में बिना सूचना जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द

  • June 20, 2026

    Himachal: द्रोणाचार्य की नगरी में चिट्टे का चक्रव्यूह, धृतराष्ट्र बने पहरेदार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber Crime

    हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Knh

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: किसानों-बागवानों को राहत, मेटल कंटेनर में मिलेगा पेट्रोल-डीजल

    By hinditvnews
    June 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.