Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

  • The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

  • POGO Launches "Sampat Champat", A Brand-new 3D Animated Adaptation of the Iconic Lotpot Comic Duo

  • AONSAT 2026 by Amity Online Sets National Benchmark as India's First and Largest Online Scholarship Admission Test for Online Degrees

  • City's First Multispeciality Hospital Dedicated Exclusively to Women Opens in New Delhi

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस, ग्रेच्युटी व नाइट अलाउंस जारी

हिमाचल: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस, ग्रेच्युटी व नाइट अलाउंस जारी

By hinditvnews
December 20, 2025
127
0
Agni

Himachal News: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस; ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और नाइट अलाउंस भी जारी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Dec 2025

एचआरटीसी के पेंशनरों को रिवाइज पेंशन, ओपीएस, वहीं अनुबंध कर्मचारियों का बैक डेट से नियमितीकरण, चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस सहित अन्य वित्तीय लाभ जारी करने का एलान किया गया है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो दिन तक चली निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को कई सौगात दीं। पेंशनरों को रिवाइज पेंशन, ओपीएस, वहीं अनुबंध कर्मचारियों का बैक डेट से नियमितीकरण, चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस सहित अन्य वित्तीय लाभ जारी करने का एलान किया गया है। एचआरटीसी कर्मचारियों का दैनिक भत्ता 40 रुपये बढ़ाकर 450 कर दिया है। एचआरटीसी में 171 जेओए आईटी के पदों को भरने की मंजूरी दी गई। वहीं, ढाई किलोमीटर माइलेज देने वाली 500 बसें सड़कों से हटेंगी। इन रूटों पर नई बसें चलाई जाएगी। बीओडी की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी।

अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी में ओल्ड पेंशन लागू की गई है। 9,099 कर्मचारी इसके दायरे में आए हैं। पहले इन कर्मचारियों ने एनपीएस पॉलिसी अपनाई थी। एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए 170 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी ओपीएस के दायरे में लाया गया है। 75 साल व इससे ज्यादा उम्र के पेंशनरों को 2016 से रिवाइज पेंशन देने का एलान किया गया है। इसके लिए 23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एचआरटीसी से सेवानिवृत्त 222 पेंशनरों को पेंशन लगा दी गई है। इन्हें कम्यूटेशन भी दिया जाएगा। इस पर 29 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

सितंबर 2024 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने को मंजूरी दी गई। इसके लिए 34 करोड़ रुपये जारी किए गए। अप्रैल, 2025 से लंबित लीव इन कैशमेंट को भी जारी करने का एलान किया गया है। इसके लिए 23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं 65,70,75 साल आयु के पेंशनरों को 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन का लाभ दिया गया। इससे 3500 पेंशनर लाभान्वित होंगे। बैक डेट से एचआरटीसी के तीन सौ से ज्यादा अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया गया। इन्हें एरियर भी दिया जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, पेंशनरों को मेडिकल रिंवर्समेंट के लिए 2.53 करोड़ रुपये देने को मंजूरी दी गई। मृतक कर्मियों को आश्रितों को 20 फीसदी ग्रेच्युटी दी जाएगी।

30 किलोमीटर दायरे में भी मिलेगा नाइट अलाउंस
एचआरटीसी में पहले 30 किलोमीटर तक चालक-परिचालकों को नाइट अलाउंस नहीं मिलता था। बीओडी ने अब यह शर्त हटा दी है। अब सभी चालक-परिचालकों को यह एलाउंस मिलेगा। वहीं एचआरटीसी की बसों को रिपेयर के साथ जोड़ा गया है। 10 व इससे ज्यादा पुरानी बसों को फार्मूले के तहत बसों को हटाया जाएगा।

फीस मील वर्कर आएंगे अनुबंध पर
एचआरटीसी में 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे पीस मील वर्करों को अनुबंध पर आएंगे। इस फैसले से निगम के 78 कर्मचारियों को फायदा होगा। यह वर्कर काफी समय से अनुबंध पर आने की मांग कर रहे थे।

250 डीजल बसों का नए सिरे से होगा टेंडर
250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। इसके लिए सिंगल टेंडर आया था, अब दोबारा से टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। वहीं 100 मिनी बसों के लिए दोबारा से टेंडर होगा। 100 टेंपो ट्रैवलर के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। एचआरटीसी के बस अड्डों और अन्य जगह पर खाली 25 फीसदी दुकानें बेरोजगारों को दी जाएगी। गेस्ट हाउस चलाने का जिम्मा भी बेरोजगारों को सौंपा जाएगा।

21 हजार लोगों ने हिम बस कार्ड बनाए
हिमाचल में 21 हजार लोगों ने हिम बस कार्ड बना लिए हैं। प्रबंधन ने 31 जनवरी तक हिम बस कार्ड बनाना अनिवार्य किया है। अच्छा काम करने वाले कर्मचारी और नियमों के तहत बसें चलाने वाले चालक-परिचालक, जिन्होंने एक्सीडेंट न किए हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हर साल कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम होगा।
Share :
TagsHimachal 9099 HRTC employees to get OPS gratuity leave encashment and night allowance also releasedhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

अखिलेश यादव बोले: कोडिन कप सिरप में ...

Next Article

आईजीएमसी-चमियाना, केएनएच में आधे डॉक्टर अवकाश पर, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक लड़ाई बढ़ी

    November 4, 2024
    By hinditvnews
  • Atari
    पंजाब

    अटारी बॉर्डर: 12 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी, देशभक्ति गीतों पर झूमे सैलानी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Jalandhar
    पंजाब

    जालंधर हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Vinesh
    Chandigarh Newsपंजाब

    विनेश फोगाट का फैसला: नौकरी, 4 करोड़ या प्लॉट में से चुना एक अवॉर्ड

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, तबादले होंगे आसान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Anil
    मनोरंजन

    Anil Kapoor: ‘दाे बड़े एक्टर्स एक साथ काम नहीं करना चाहते’

    December 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

  • Tunnel
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Mataur Fourlane: भराड़ीघाट-शालाघाट हिस्से का टेंडर मार्च में होगा जारी

  • Etaxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ई-टैक्सी को सात साल का अनुभव जरूरी

Timeline

  • May 18, 2026

    Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand Ambassador Lakshya

  • May 18, 2026

    The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

  • May 18, 2026

    POGO Launches "Sampat Champat", A Brand-new 3D Animated Adaptation of the Iconic Lotpot Comic Duo

  • May 18, 2026

    AONSAT 2026 by Amity Online Sets National Benchmark as India's First and Largest Online Scholarship Admission Test for Online Degrees

  • May 18, 2026

    City's First Multispeciality Hospital Dedicated Exclusively to Women Opens in New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Superdry Sport Takes The Court At Sip & Serve — A Padel Evening With Brand Ambassador Lakshya

    Superdry Sport Takes the Court at Sip & Serve — A Padel Evening with Brand ...

    By hinditvnews
    May 18, 2026
  • The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular In India

    The Benefits Making Electric Vehicles Increasingly Popular in India

    By hinditvnews
    May 18, 2026
  • Pogo Launches "sampat Champat", A Brand New 3d Animated Adaptation Of The Iconic Lotpot Comic Duo

    POGO Launches "Sampat Champat", A Brand-new 3D Animated Adaptation of the Iconic Lotpot Comic Duo

    By hinditvnews
    May 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.