Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

  • इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में प्यार, शादी की जिद में जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका

  • सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

  • देहरादून: योगी बोले- पलायन से संस्कृति और विरासत हो रही बंजर

  • HPBOSE 10वीं रिजल्ट कल जारी, कैसे देखें परिणाम

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HPRCA Vacancy 2026: CBSE स्कूलों में 624 शिक्षक पद, ₹30,000 मानदेय

HPRCA Vacancy 2026: CBSE स्कूलों में 624 शिक्षक पद, ₹30,000 मानदेय

By hinditvnews
January 30, 2026
152
0
hp

HPRCA Vacancy 2026: सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के 624 पदों के लिए मांगे आवेदन, 30 हजार रुपये का मानदेय

हिंदी टीवी न्यूज , हमीरपुर। Published by: Megha Jain Updated Fri, 30 Jan 2026

HPRCA Recruitment 2026: एचपीआरसीए हमीरपुर ने सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के 624 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें हैं। इसमें फिक्स 30 हजार के मासिक मानदेय चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने शिक्षा विभाग में अंग्रेज़ी और गणित अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सीबीएसई स्कूलों में प्रदेश में पांच साल के आधार पर यह भर्ती होगी। इसमें फिक्स 30 हजार के मासिक मानदेय चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन अध्यापकों को एक वर्ष में दस माह का वेतन देय होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंग्रेज़ी अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी का एमए अंग्रेज़ी (स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) व बीएड होना अनिवार्य है।

वहीं, गणित अध्यापक पद के लिए एमए/एमएससी गणित के साथ बीएड जरूरी है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट दी गई है। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार होगी। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से की जाएगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा, जो शैक्षणिक सत्र में 10 माह के लिए देय होगा। यह भर्ती प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

नहीं मिलेंगे सरकारी कर्मियों के लाभ
फिक्स मानदेय के आधार पर यह भर्ती शिक्षा विभाग में होगी। भर्ती अध्यापक पीजीटी होंगे ऐसे में टेट पास की अनिवार्यता नहीं है। सीबीएसई स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के कुल 800 पद भरे जाने की योजना है। आयोग की ओर से 624 पद भरे जाएंगे, जबकि अन्य 76 पद सैनिक कल्याण विभाग, खेल एवं दिव्यांग कोटे से संबंधित विभाग भरेंगे। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी विभाग जल्द शुरू करेंगे।

मंजूरी के एक दिन के भीतर भर्ती अधिसूचना जारी
प्रदेश सरकार से 28 जनवरी को इन पदों को भरने के लिए मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के अगले ही दिन आयोग ने औपचारिकताएं पूरी कर आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि अभ्यर्थी 31 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं।
Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Theia Ventures Leads USD 1M Pre-Seed Round ...

Next Article

हिमाचल: जमीन गिरवी के बाद भी किसानों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ration
    पंजाब

    पंजाब: राशन कार्ड का झंझट खत्म, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन, 40 लाख लाभार्थियों के बनेंगे चिप बेस्ड कार्ड

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Radhey
    हरियाणा

    परमगुरु राधेश्याम: BJP से नजदीकियां बढ़ाने में जुटे, सीएम से मुलाकात का फोटो वायरल

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा के लिए पुलिस तैयार

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Dengue
    दिल्ली

    दिल्ली: डेंगू 39, मलेरिया 8 और चिकनगुनिया 1 मामला, नगर निगम सतर्क

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Pratibha Singh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने से कार्यकारिणी अधूरी

    May 31, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc Bus.
    दिल्लीलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: परिवहन विभाग जारी करेगा 1000 नए रूट परमिट – अग्निहोत्री

  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

  • Mandir
    Horoscopeऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू

Timeline

  • May 9, 2026

    हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

  • May 9, 2026

    इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में प्यार, शादी की जिद में जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका

  • May 9, 2026

    सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

  • May 9, 2026

    देहरादून: योगी बोले- पलायन से संस्कृति और विरासत हो रही बंजर

  • May 9, 2026

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट कल जारी, कैसे देखें परिणाम

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Weather

    हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Girls

    इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में प्यार, शादी की जिद में जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Maan

    सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.