Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP पंचायत चुनाव: चिट्टा तस्करों पर लगेगी चुनाव लड़ने की रोक

HP पंचायत चुनाव: चिट्टा तस्करों पर लगेगी चुनाव लड़ने की रोक

By hinditvnews
January 30, 2026
281
0
election

HP Panchayat Election: चिट्टा तस्करों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए बनेगा कानून, ड्राफ्ट तैयार

हिंदी टीवी न्यूज , शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 30 Jan 2026

प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सरकार कानून बनाने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सरकार कानून बनाने जा रही है। विधि विभाग से चर्चा के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे विधानसभा के बजट सत्र में लाया जा रहा है। चिट्टे के साथ पकड़े जाने या तस्करी पर एफआईआर दर्ज को इसके लिए आधार बनाया जाएगा। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार इसके लिए पंचायती राज एक्ट में भी नया कानूनी प्रावधान जोड़ने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों लोगों के खिलाफ चिट्टे के मामले दर्ज हुए हैं।

पुलिस कर्मियों से लेकर अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे कर्मचारियों की सेवाएं तक समाप्त कर दी हैं। अब पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव से जुड़े कानून को भी सख्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधि विभाग से विचार-विमर्श करने के बाद ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। अब विधानसभा के बजट सत्र में इसे लाया जाएगा। इस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित रखना कानूनी मामला है। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो यह अदालत का विषय बन सकता है। इसी कारण सरकार इसमें कानूनी प्रावधान जोड़ने जा रही है।
आज जारी हो सकती हैं मतदाता सूचियां
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूचियां जारी हो सकती हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला उपायुक्तों को 30 जनवरी तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने के लिए कहा है। 31 जनवरी को पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके बाद पंचायतों में प्रशासक लगाने की तैयारी है। अभी तक 47 नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए हैं। राज्य सरकार ने प्रशासक लगाने के लिए राजस्थान व अन्य राज्यों के ड्राफ्ट का भी अध्ययन किया है। मतदाता सूचियों का प्रकाशन पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की अगली प्रक्रिया तय करेगा। हालांकि, चर्चा यह भी है कि वोटर सूचियों के प्रकाशन की तिथि दो दिन और आगे बढ़ सकती है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsLaw to be enacted to prevent chitta smugglers from contesting hp panchayat elections; draft prepared.shimla news
Previous Article

हिमाचल: जमीन गिरवी के बाद भी किसानों ...

Next Article

शिमला टूरिज्म: बर्फबारी के चलते 10 फरवरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बदला मौसम: कहीं लू, कहीं बारिश-ओलावृष्टि का असर

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां..

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    फेक एनकाउंटर पर HC सख्त, पंजाब सरकार को जांच का आदेश

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    हिसार: दिल्ली रोड पर हादसा, नर्स को भारी वाहन ने कुचला, मौत

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी की निर्मम हत्या, तीन हत्यारों ने चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट; कार भी साथ ले ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘आपदा में केंद्र सरकार ने की भरपूर मदद’, अनुराग ठाकुर ने PM मोदी की सराहना की

  • Chitta
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम, गैर जमानती अपराध, उम्रकैद और जुर्माने का प्रावधान

  • Ghora
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

Timeline

  • November 5, 2026

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • November 5, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • November 5, 2026

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • November 5, 2026

    REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • November 5, 2026

    OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That ...

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.