Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

  • Paisabazaar's Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India's Credit Score Champion

  • Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

  • SIMPACT 2026 Brings Together National Healthcare Leaders to Advance Simulation-Based Healthcare Education in India

  • Olympic Champion Gable Steveson Joins 1win as Global Ambassador Ahead of RAF09 Bout

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›Chandigarh: मनोज-बबली हत्याकांड: हाईकोर्ट ने सिपाही की बर्खास्तगी बरकरार रखी

Chandigarh: मनोज-बबली हत्याकांड: हाईकोर्ट ने सिपाही की बर्खास्तगी बरकरार रखी

By hinditvnews
February 14, 2026
66
0
Pu High Court

मनोज-बबली हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन

हिंदी टीवी  न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 14 Feb 2026

अदालत ने कहा कि दंपती की सुरक्षा की जिम्मेदारी होते हुए भी उनकी जानकारी दोषी तक पहुंचाना अत्यंत गंभीर कृत्य है। ऐसे में बर्खास्तगी का आदेश न्यायोचित है।

अंतरजातीय विवाह करने पर करीब 18 वर्ष पहले मारे गए मनोज-बबली हत्याकांड में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस के उस सिपाही की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है, जिस पर दंपती की लोकेशन दोषी तक पहुंचाने का आरोप था। अदालत ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप से न्याय के हितों को आघात पहुंचेगा।

जस्टिस जगमोहन बंसल ने जय इंदर की रिट याचिका खारिज करते हुए कहा कि विभागीय जांच और सजा में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता मनोज और बबली की सुरक्षित अभिरक्षा के लिए जिम्मेदार था। उसे उनकी लोकेशन की जानकारी थी, जिसे उसने गुरदेव सिंह को दे दिया। उसका यह कृत्य घोर निंदनीय है।

सिपाही को दंपती की सुरक्षा के लिए किया था तैनात

कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता उस पुलिस टीम का हिस्सा था, जिसे दंपती की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उसी दिन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने दंपती को करनाल जाने के लिए हरियाणा रोडवेज बस में बैठने की अनुमति दी थी। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों और दंपती के फोन रिकॉर्ड में नियमित संपर्क सामने आया था। एसएचओ जगबीर सिंह, याचिकाकर्ता और आरोपी गुरदेव सिंह के बीच कॉल डिटेल्स से यह संकेत मिला कि लोकेशन की जानकारी साझा की गई थी।

हरियाणा सरकार ने कहा कि गुरदेव सिंह को हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। ट्रायल कोर्ट ने उसे मृत्युदंड सुनाया था, जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया। राज्य ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता द्वारा लोकेशन लीक करना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है और बर्खास्तगी उचित है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। विभागीय जांच में कोई गंभीर त्रुटि या कानूनी खामी नहीं पाई गई। अदालत ने कहा कि दंपती की सुरक्षा की जिम्मेदारी होते हुए भी उनकी जानकारी दोषी तक पहुंचाना अत्यंत गंभीर कृत्य है। ऐसे में बर्खास्तगी का आदेश न्यायोचित है। हाईकोर्ट ने विभागीय कार्रवाई को सही ठहराते हुए जय इंदर की याचिका खारिज कर दी।

Share :
Tagschandigarh newsharyana newsHigh Court hearing in Manoj Babli murder casehindi news
Previous Article

चंडीगढ़: 25 नई इलेक्ट्रिक बसें आज से ...

Next Article

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: कार खाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreme Court
    पंजाब

    LIVE: Chandigarh Mayor Election विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पेशी के लिए पहुंचे

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    दिल्ली

    Delhi: आईईडी हमले की साजिश, लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर निशाने पर

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Pro
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता लाभ पर डिमोट और रिकवरी

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को दी मंजूरी, सीएम धामी का बयान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ambedkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, कांग्रेस ने बनाई थी अंबेडकर को हराने की साजिश

  • Dharamraj
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    चौरासी में रुकने के बाद ही मणिमहेश जाते हैं

  • 2d4 2
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    हरोली में कार सवार युवकों पर फायरिंग; घालुवान चौक पर नकाबपोश बाइक सवारों ने दागी गोलियां, एक घायल

Timeline

  • April 3, 2026

    fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

  • April 3, 2026

    Paisabazaar's Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India's Credit Score Champion

  • April 3, 2026

    Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

  • April 3, 2026

    SIMPACT 2026 Brings Together National Healthcare Leaders to Advance Simulation-Based Healthcare Education in India

  • April 3, 2026

    Olympic Champion Gable Steveson Joins 1win as Global Ambassador Ahead of RAF09 Bout

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fischer Strengthens Production In Asia: New Production Sites In India And China

    fischer Strengthens Production in Asia: New Production Sites in India and China

    By hinditvnews
    April 3, 2026
  • Paisabazaar's Credit Premier League (cpl) Returns To Crown India's Credit Score Champion

    Paisabazaar's Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India's Credit Score Champion

    By hinditvnews
    April 3, 2026
  • Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure Up To 108 Months, Easing Repayment Burden

    Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

    By hinditvnews
    April 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.