Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • योगी की समीक्षा: ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, कर विभाग में अनावश्यक देरी खत्म करने के निर्देश

  • UP: गांव की सरकार बदलने की तैयारी, इस राज्य का मॉडल अपनाने पर मंथन

  • हरियाणा: पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 2024 की घटना में सजा

  • हरियाणा: दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में एक ही परिवार के 3 की मौत

  • दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, ₹10 हजार जुर्माना

Shimla: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, ₹10 हजार जुर्माना

By hinditvnews
February 16, 2026
105
0
Himachal High Court

Shimla News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश में अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

शिमला की फास्ट ट्रैक (पोक्सो) अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 10,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर दोषी को छह महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

इसके अलावा अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की सिफारिश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी है। मामला जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र क्षेत्र का है। 17 अगस्त 2019 को 15 साल की नाबालिग को राजीव ब्रागटा नाम का युवक शादी का झांसा देकर अपने ननिहाल ले गया। जब पीड़िता का भाई कमरे में पहुंचा, तो उसने सोचा कि वह अपनी सहेली के घर गई होगी लेकिन अगले दिन भी जब वह नहीं लौटी तो उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और अपने स्तर पर नाबालिग को तलाश करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।

उन्होंने 18 अगस्त की शाम को इस संबंध में लिखित शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। 22 अगस्त 2019 को पुलिस ने आरोपी के ननिहाल से नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी ने 17 से 22 अगस्त तक कई बार उसके साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाए। 

फोरेंसिक रिपोर्ट में डीएनए और सिमन मैच होने के बाद आरोपी के खिलाफ मजबूत सुबूत पेश किए गए। स्कूल के एडमिशन रजिस्टर और पंचायत प्रमाणपत्र के आधार पर लड़की की उम्र 15 वर्ष साबित हुई। पुलिस ने मामले की जांच पूरी होने के बाद चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने आईपीसी की धारा-376 और धारा-6 पोक्सो के तहत दोषी करार दिया। हालांकि आईपीसी की धारा-363 और 366 अपहरण में बरी कर दिया गया। अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा कि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय थी, परिवार और स्वतंत्र गवाहों से पुष्टि हुई। फोरेंसिक सबूत ने मामले को और मजबूत बनाया। वहीं अदालत ने बचाव पक्ष के दावे खारिज कर दिए। अदालत ने कहा कि भले ही आरोपी युवा (घटना के समय महज 19 वर्ष) का था और उसने शादी का इरादा होने का दावा किया लेकिन नाबालिग से सहमति कानूनी रूप से अमान्य है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsShimla News 20 years rigorous imprisonment 10000 rupees fine for misdoing a minor
Previous Article

दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के ...

Next Article

एचपीयू में 4 वर्षीय बीएड के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    हरियाणा

    पानीपत फैक्टरी हादसा: केमिकल टैंक साफ करते वक्त मजदूर की मौत

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • dubai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: दुबई से 6,000 करोड़ का निवेश लाने के लिए 12 अफसर रवाना

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Herjot
    Chandigarh News

    पंजाब: मौसम के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Train Nurpur Road Baijnath
    Rajasthan

    राजस्थान: महाकुंभ के लिए दो अतिरिक्त ट्रेनें, उत्तर-पश्चिमी रेलवे से मंजूरी

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Alert
    manalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sharab
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया’, जयराम ठाकुर ने बोला हमला

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत 23 दवाओं के नमूने फेल

Timeline

  • May 25, 2026

    योगी की समीक्षा: ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, कर विभाग में अनावश्यक देरी खत्म करने के निर्देश

  • May 25, 2026

    UP: गांव की सरकार बदलने की तैयारी, इस राज्य का मॉडल अपनाने पर मंथन

  • May 25, 2026

    हरियाणा: पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 2024 की घटना में सजा

  • May 25, 2026

    हरियाणा: दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में एक ही परिवार के 3 की मौत

  • May 25, 2026

    दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    योगी की समीक्षा: ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, कर विभाग में अनावश्यक देरी खत्म करने के ...

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Panchayat

    UP: गांव की सरकार बदलने की तैयारी, इस राज्य का मॉडल अपनाने पर मंथन

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Himachal High Court

    हरियाणा: पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 2024 की घटना में सजा

    By hinditvnews
    May 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.