Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Municipal Corporation Shimla बजट 2026: 143 करोड़ की कमाई, 688 करोड़ के सपने केंद्र के भरोसे

Municipal Corporation Shimla बजट 2026: 143 करोड़ की कमाई, 688 करोड़ के सपने केंद्र के भरोसे

By hinditvnews
February 21, 2026
272
0
Nagar Nigam

MC Shimla Budget 2026: कमाई 143 करोड़, केंद्र सरकार के सहारे दिखाए 688 करोड़ के सपने

हिंदी टीवी न्यूज,शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 21 Feb 2026

कांग्रेस शासित नगर निगम ने जनता को 688.02 करोड़ से कई बड़ी सौगात देने के सपने तो दिखा दिए लेकिन बिना केंद्र और एडीबी की मदद के ये धरातल पर नहीं उतरेंगे।

143 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले कांग्रेस शासित नगर निगम ने जनता को 688.02 करोड़ से कई बड़ी सौगात देने के सपने तो दिखा दिए लेकिन बिना केंद्र और एडीबी की मदद के ये धरातल पर नहीं उतरेंगे। केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसों से ही सब्जी मंडी परिसर, वंडर पार्क, गरीबों के आवास जैसे प्रोजेक्ट शुरू होंगे। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2024-25 में नगर निगम को सभी संसाधनों और अनुदानों से कुल 119 करोड़ रुपये की आय हुई है। साल 2025-26 में कमाई बढ़कर 143 करोड़ पहुंच गई। इस बार निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान 688 करोड़ रुपये की आय का दावा किया है जो बिना केंद्र की मदद के संभव नहीं।

खास बात यह है कि नगर निगम ने अपनी कमाई के अन्य संसाधन भी तलाशे हैं। इनमें सबसे अहम नगर निगम बॉन्ड योजना है जिनसे करीब 200 करोड़ की आय का टारगेट रखा गया है। इनसे आवासीय फ्लैट बनाने की योजना है। यदि निगम का यह पहला प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो आने वाले समय में निगम इसी तर्ज पर कई और प्रोजेक्ट शिमला में ला सकता है। निगम ने टैक्स चोरी पकड़ने, डक्ट से किराया वसूलने के रूप में कमाई के नए साधन भी तलाशे हैं। निगम का दावा है कि करीब 300 करोड़ रुपये से बनने वाले सब्जी मंडी परिसर के लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। चैलेंज फंड के तहत भी करीब 50 करोड़ रुपये मिलना है। एडीबी की मदद से कच्चीघाटी में वेलनेस सेंटर बनेगा जिससे बाद में निगम को भी आय होगी।

बढ़ने के बजाय घट रही कमाई
नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष से नक्शों की फीस भी नहीं मिलेगी। हर साल करीब चार से पांच करोड़ की कमाई निगम को इससे होती थी। अब यह पैसा सरकार के खाते में जाएगा। इस पर सदन में कांग्रेस पार्षदों ने भी सवाल उठाए थे। इसके अलावा आबकारी और बिजली बोर्ड से भी सेस का पैसा अभी तक नहीं मिला है। टैक्स के तौर पर भी करोड़ों रुपया वसूला जाना है। सरकार ग्रीन फीस शुरू करने को भी मंजूरी नहीं दे रही।

बजट में युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों को सौगात

  1. शहर में युवाओं के लिए 26 नए फूड वैन चलाने की मंजूरी, पोर्टरहिल्स में साढ़े चार किमी लंबा साइकिल ट्रैक बनेगा, कुल छह ट्रैक बनेंगे
  2. शहर में 14 नए खेल मैदान बनेंगे
  3. महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड, बेबी फीडिंग रूम
  4. रिज और मालरोड पर महिलाओं के लिए बनेंगे बेबी फीडिंग रूम
  5. 31 सार्वजनिक शौचालयों में लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें
  6. रिज पर मंथली हॉट में अब महिलाओं को दो दिन सामान बेचने की छूट
  7. लेबर हॉस्टल और कामकाजी महिला आवास की होगी मरम्मत

कर्मचारियों को बीमा और आवासों की सुविधा
बालूगंज पशु पड़ाव में कर्मचारियों के लिए 34 करोड़ रुपये से बनेंगे 72 आवास बनेंगे। पहली बार निगम कर्मचारियों का होगा बीमा, नहीं देना होगा प्रीमियम सफाई कर्मचारियों को साल में दो बार मिलेगी वर्दी

घाटा न फायदा, जितनी आय, उतना ही खर्च
नगर निगम ने 688.02 करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें आय भी 688.02 करोड़ है तो व्यय भी इतना ही दिखाया है। हर साल निगम 10 से 15 लाख रुपये का सरप्लस बजट दिखाता था लेकिन इस बार जितनी आय है, उतना ही व्यय दर्शाया गया है।

Share :
TagsEarned 143 croreshimachal pradeshhindi newsshimla newsshowed dreams of 688 crores with the help of the central government.
Previous Article

AIIMS : Bilaspur में नन्हे मरीजों की ...

Next Article

Sundernagar बुक स्कैनिंग ठगी: जमीन बेच निवेश, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अतिथि बिल भुगतान मामले में जांच पूरी, कार्रवाई की तैयारी

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Paise
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा पेंशन घोटाला: मृतकों के खातों से लाखों निकाले, डाक अधिकारी पर CBI केस।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब सरकार: प्रमोटर्स को राहत, 10 शर्तें पूरी कर प्रोजेक्ट लाइसेंस सरेंडर करें

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rain: बिलासपुर में बसें मलबे में फंसीं, 566 सड़कें बंद

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट हाउस अटैच करने के आदेश

    February 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कार्यरत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 2028 तक पास करना होगा

  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंगना का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश को शर्मसार करने वाले बयान दिए

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीयू सहायक प्रोफेसर की 12वीं की फर्जी मार्कशीट, एफआईआर दर्ज

Timeline

  • November 23, 2026

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • November 23, 2026

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • November 23, 2026

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • November 23, 2026

    Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • November 23, 2026

    From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.