Uttarakhand: अतिथि बिल भुगतान मामले में जांच पूरी, कार्रवाई की तैयारी

Uttarakhand: अतिथियों के ठहरने के बिल भुगतान मामले में कार्रवाई की तैयारी, शासन को सौंप गई जांच रिपोर्ट
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 08 Jul 2026
चारधाम यात्रा के दौरान अतिथियों के ठहरने के बिल भुगतान मामले में कार्रवाई की तैयारी हो गई है।-बीकेटीसी शासन को जांच रिपोर्ट सौंप चुकी है। बिलों का भुगतान करने के लिए बिना अनुमति के छह लाख रुपये जारी किए गए।
बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता की परतें खुल रही हैं। बीते वर्ष चारधाम यात्रा में केदारनाथ मंदिर में अतिथियों को ठहराने के लिए बिलों के भुगतान मामले में कार्रवाई की तैयारी है। आरटीआई से मामले का खुलासा होने के बाद बीकेटीसी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी चुकी है। इस पर कार्रवाई लंबित है।















