Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: शिक्षा क्षेत्र को केंद्र से ₹720 करोड़ मंजूर

हिमाचल: शिक्षा क्षेत्र को केंद्र से ₹720 करोड़ मंजूर

By hinditvnews
May 13, 2026
130
0
Paise

Himachal: हिमाचल में शिक्षा क्षेत्र की मजबूती को केंद्र ने मंजूर किया 720 करोड़ रुपये का बजट

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 13 May 2026

समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र ने प्रदेश के लिए 720 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र को केंद्र सरकार से बड़ी आर्थिक मजबूती मिली है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र ने प्रदेश के लिए 720 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में हिमाचल की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर,समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रदेश में स्कूल शिक्षा की मौजूदा स्थिति, गुणवत्ता सुधार, डिजिटल शिक्षा, प्री-प्राइमरी व्यवस्था और कौशल विकास से जुड़े प्रस्ताव बैठक में रखते हुए 746 करोड़ रुपये के बजट की मांग की गई।

बैठक में हिमाचल द्वारा प्रस्तुत योजनाओं और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की गई। केंद्र की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य होगा। स्वीकृत बजट में सबसे बड़ा हिस्सा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए 360 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस राशि से स्कूलों में शिक्षण स्तर सुधारने, लर्निंग आउटकम बेहतर बनाने, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल कंटेंट, शिक्षकों के प्रशिक्षण और नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का फोकस नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, विश्लेषण क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने पर रहेगा। इसके अलावा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के लिए 130 करोड़ रुपये कौशल विकास गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत स्कूल स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा, आईटी आधारित प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास और आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने की योजना है, ताकि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रारंभिक बाल शिक्षा को मजबूत करने के लिए 120 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस राशि से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अलग शिक्षण सामग्री, फर्नीचर, खेल आधारित शिक्षण संसाधन और आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस राशि से सरकार आंगनबाड़ी और स्कूल शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी काम करेगी, ताकि बच्चों को शुरुआती स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण मिल सके। स्वीकृत बजट की शेष राशि स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी। इसके तहत स्कूल भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान रहेगा।

निदेशक राजेश शर्मा ने रखा हिमाचल का पक्ष
पीएबी बैठक में समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा पहुंचाने की चुनौतियों और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल में विद्यार्थियों के ट्रांजिशन रेट, सकल नामांकन अनुपात और विद्यालयी शिक्षा के कई मानकों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है। उन्होंने केंद्र से शिक्षकों की कमी, डिजिटल शिक्षा विस्तार और पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त सहयोग की भी मांग उठाई।

Share :
TagsCentre has approved a budget of 720 crore to strengthen the education sector in Himachal.himachal newshindi newsshimla news
Previous Article

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's ...

Next Article

HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: गंगा दशहरा पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Pilia
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: गोहर में पीलिया का प्रकोप, नवविवाहिता की पीजीआई में मौत

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: आज की बैठक टली, 15 फरवरी को संभावित

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भ्रष्टाचार आरोपित अफसर को अतिरिक्त सीएस प्रभार पर जवाब तलब

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर 12 घंटे से ज्यादा नहीं देंगे ड्यूटी, सरकार ने कॉलेज प्रबंधन

  • Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Rahul Gandhi की दो टूक: गुटबाजी से दूर रहें जिला अध्यक्ष, जनता में पकड़ मजबूत करें

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: कांग्रेस के बागी विधायकों को व्हिप जारी, पार्टी की नीति के खिलाफ जाने पर होंगे निष्कासित

Timeline

  • September 25, 2026

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • September 25, 2026

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • September 25, 2026

    Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • September 25, 2026

    Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • September 25, 2026

    JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a ...

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro Markets

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.