Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

By hinditvnews
January 2, 2025
244
0
Child

Himachal: हिमाचल के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ 13 दिन के भ्रमण पर निकले, CM सुक्खू बोले- इन्हें भी घूमने का अधिकार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 02 Jan 2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने हिमाचल प्रदेश के ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को लेकर जाने वाली बस को सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया. इसमें 16 बेटियां और छह बेटे शामिल हैं. यह दल चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेगा. मुख्यमंत्री ने सुख आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के लिए सालाना भ्रमण का प्रावधान किया है.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाई और उन्हें इस टूर के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को कानून बनाकर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना लागू की है, जिसके अन्तर्गत अनाथ बच्चों की देखभाल, उन्हें शिक्षा प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। इन 22 बच्चों को इसी योजना के अन्तर्गत चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा के भ्रमण पर भेजा गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रमण पर निकले 22 बच्चों में 16 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये बच्चे 2 जनवरी से 4 जनवरी तक का चंडीगढ़ भ्रमण करेंगे और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ठहरेंगे। इसके बाद 5 जनवरी को ये शताब्दी टेªन से दिल्ली जाएंगे और 8 जनवरी तक दिल्ली में ठहरेंगे वहां विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट हवाई जहाज से गोवा के लिए रवाना होंगे और 13 जनवरी तक गोवा में एक थ्री स्टार होटल में ठहरेंगे और वहां के विभिन्न पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को ये सभी बच्चे गोवा से हवाई जहाज के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2025/01/children.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अनाथ बच्चों का हिमाचल की सम्पदा पर अधिकार है। इन बच्चों की सरकार ही माता है और सरकार ही पिता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाते हैं उसी तरह से राज्य सरकार ने इन्हें भ्रमण पर भेजा है। उन्होंने कहा कि भ्रमण करने से ज्ञान बढ़ता है और इसका लाभ बच्चों को आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार की यह सराहनीय पहल है और अनाथ बच्चों की देखभाल राज्य सरकार कर रही है। पहले इन बच्चों की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन अब वर्तमान राज्य सरकार उनकी हर जरूरत का परिवार की तरह ध्यान रख रही है। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप उपस्थित थे।

Share :
Tagschildren of the state four state tour chandigarh delhi goa Agra cm sukhvinder sukhu shimlahimachal pradeshhindi news
Previous Article

डाक्‍टर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे हिमाचल प्रदेश ...

Next Article

Highcourt: विवाहित का सहमति संबंध में रहना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    हरियाणा

    हरियाणा में बादलों की चादर, हल्की बारिश के आसार

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    डिजिटल अरेस्ट: 11 दिन साइबर ठगों के खौफ में रहीं प्राध्यापिका

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Result
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPBOSE 12वीं रिजल्ट जारी, 92.02% पास

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला सहित कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत पर गेहूं फसल संकट

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Govinda
    फ़िल्ममनोरंजन

    Govinda Health Update: कब मिलेगी गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी?

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Goat 30 1522235456 303581 Khaskhabar
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: सूअर, बकरी फार्म बंद करने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

  • Weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में आज से बरसेंगे बादल

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम पंचायतों के न्यायिक अधिकार खत्म, अब मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई

Timeline

  • June 9, 2026

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

  • June 9, 2026

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

  • June 9, 2026

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

  • June 9, 2026

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

  • June 9, 2026

    Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arti

    Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Nia

    Haryana: पानीपत में NIA की पूछताछ, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Pu High Court

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    June 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.