Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: नए मंत्रियों की प्राथमिकताएं तय, योजनाओं को देंगे रफ्तार

उत्तराखंड: नए मंत्रियों की प्राथमिकताएं तय, योजनाओं को देंगे रफ्तार

By hinditvnews
March 23, 2026
90
0
Dhami1

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद पांचों नए मंत्रियों ने तय की प्राथमिकता,बताया कैसे देंगे योजनाओं को रफ्तार

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून । Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Mar 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। चार पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में फेरबदल हुआ है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, मंत्री सतपाल महाराज से पंचायतीराज, जलागम, सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के पास पूर्व की भांति विभाग रहेंगे।

कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हिस्से से नए मंत्रियों को विभागों की कमान सौंप दी है। वहीं, नए मंत्रियों ने विभागों में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रियों के सामने अपनी परफॉरमेंस दिखाने की चुनौती भी कम नहीं है। लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने व नई योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए मंत्रियों के पास एक साल से भी कम समय है। लिहाजा इस चुनौतियों का सामना करने के लिए मंत्रियों को जोश व उत्साह बरकरार है।

प्रदेश में युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता:चौधरी
पहली बार कैबिनेट मंत्री बने भरत सिंह चौधरी ने कहा, प्रदेश सरकार की स्वरोजगार योजनाओं में तेजी से काम कर युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। विभागों के बंटवारे के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से सरकार की ओर से कई स्वरोजगार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में तेजी लाकर युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर आर्थिकी को मजबूत किया जाएगा।

ग्राम्य विकास ग्रामीण क्षेत्रों के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लखपति दीदी बनाने के लिए सरकार ने जो लक्ष्य रखा है। उसे शत प्रतिशत पूरा करने पर काम किया जाएगा। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहाें के स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग व पैकेजिंग में सुधार कर कारोबार बढ़ाने पर फोकस रहेगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बड़ा योगदान है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों पर आधारित छोटे उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

गांवों को फिर से आबाद करना मेरी प्राथमिकता होगी
पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 29 विषयों को सौंपना, पंचायत भवन विहीन पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण, पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाना एवं खाली हो चुके गांवों को फिर से आबाद करना मेरी प्राथमिकता होगी। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना में भी जन और राज्य हित में जो होगा उसे प्रमुखता से किया जाएगा। -मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री

योजनाओं का लाभ लोगों को मिले होगी प्राथमिकता: प्रदीप
योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यह प्राथमिकता होगी। प्रयास किया जाएगा कि परिवहन निगम कर्मचारियों को हमेशा समय पर वेतन मिले, निगम को लाभ में पहुंचाया जा सके। जिन क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सुविधाएं नहीं हैं, अधिक से अधिक क्षेत्रों तक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिले यह प्राथमिकता होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ: खजान दास
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि समाज कल्याण विभाग महत्वपूर्ण विभाग है। जिस व्यक्ति के लिए यह योजनाएं वहां तक पहुंचे और धरातल पर उतरे। यह प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि समाज कल्याण विभाग को लेकर जांच, पड़ताल की बात सामने आती है। बार- बार आरोप लगते हैं। यह स्थिति क्यों है? इसका पता किया जाएगा। अगर कहीं कोई कमी है, तो उसका पता कर सुधार किया जाएगा।
जल संरक्षण और पौधरोपण पर रहेगा फोकस : कैड़ा
देहरादून। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन व शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़ों में जलस्र्रोत सूख रहे हैं, यह एक चुनौती है। राज्य के नौला, धारों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जाएगा। जिससे जल की उपलब्धता को और बेहतर किया जा सके। इसके अलावा बरसात के पानी का संग्रहण कार्य भी प्राथमिकता में रहेगा। चाल, खाल के माध्यम से यह जल संग्रहण का कार्य होगा। यह कार्य जलागम विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को लेकर भी फोकस रहेगा। पौधरोपण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। शहरी विकास योजनाओं को और बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य होगा। इससे जुड़ी योजनाओं में और तेजी लायी जाएगी।
Share :
Tagsdehradun newsDhami Cabinet New Ministers Set Priorities Will Accelerate Schemes Uttarakhand politics news in hindihindi newsuttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: धामी सरकार के 4 साल, ऐतिहासिक ...

Next Article

Badshah के ‘टटीरी’ गीत पर सख्ती: 857 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cricket
    खेल

    IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Anshika
    ऊना

    अंशिका हत्याकांड: शादी से बचने के लिए आरोपी ने रची थी साजिश

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Gun
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: मंडी में दादा ने पोते को गोली मारी, हालत गंभीर; आरोपी हिरासत में

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Vote
    ऊनाकांगड़ाकुल्लूबिलासपुरशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव LIVE: मतदान जारी, करसोग में BDC चुनाव स्थगित

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 12वीं का रिजल्ट फिर से जारी होगा, जानें वजह

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ने एसआईटी और SP की भूमिका पर उठाए सवाल

    May 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Dalai Lama
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dalai Lama Sikkim Visit: ड्रैगन पर नजर

  • Pratibha Singh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह 19 मार्च से मंडी दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त संकट में पड़ सकती है सुक्खू सरकार

Timeline

  • June 22, 2026

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • June 22, 2026

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • June 22, 2026

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • June 22, 2026

    MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • June 22, 2026

    Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai With The Launch Of Fortis Medical Centre At Ulhasnagar

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate For Its Medigo Range Of Ai Powered Healthcare Screening Robots

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Rvce And Axtroid Partner To Bring Advanced Manufacturing And Extended Reality Skills To Future Engineers

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.