Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, सुधीर शर्मा दिल्‍ली हुए रवाना; हिमाचल से सिर्फ इन दोनों हस्तियों को ही मिला न्‍योता

Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे विक्रमादित्य सिंह, सुधीर शर्मा दिल्‍ली हुए रवाना; हिमाचल से सिर्फ इन दोनों हस्तियों को ही मिला न्‍योता

By hinditvnews
January 22, 2024
426
0
Himachal News

Ram Mandir हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राम लला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा दिल्ली पहुंच चुके हैं और सोमवार को सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रदेश से केवल दो राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण दिया गया था।, शिमला। Ram Mandir: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राम लला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा दिल्ली पहुंच चुके हैं और सोमवार को सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रदेश से केवल दो राजनीतिक हस्तियों को निमंत्रण दिया गया था और दोनों ही अयोध्या के लिए कूच कर गए हैं।

52 संतों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रांत में 52 संतों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। 40 संत अयोध्या पहुंच चुके हैं। संपर्क करने पर सुधीर शर्मा ने कहा कि मुझे एक सप्ताह पहले विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 17 विशेष विभूतियों को निमंत्रण दिया गया और 52 संतों को भी न्यौता दिया गया था। आज सांय तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 संत अयोध्या पहुंच चुके हैं।

विशेष आमंत्रितों में ये लोग

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण समाज के इन लोगों को दिया गया है। डब्ल्यू-डब्ल्यू एफ पहलवान दलीप सिंह राणा, खली, निशानेबाज विजय कुमार, चंबा रूमाल के लिए ललिता वकील, मोटे अनाज पर काम करने वाले नेकराम शर्मा, सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, शिमला शहर के व्यवसायी गौत्तम जैन, विश्व विद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर चमन लाल बांगा, आरोग्य भारती से डॉ. राकेश पंडित, साहित्य अकादमी से अभिराज राजेंद्र मिश्र, रघुनाथ जी के प्रमुख छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह व कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को निमंत्रण दिया गया था।

4 हजार मंदिरों में अयोध्या की पहली आरती में शामिल हों

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने संपर्क करने पर जानकारी दी कि प्रांत के 4 हजार मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन पहली आरती के आयोजन की व्यवस्था की गई है।लोग दिन में आरती में शामिल हों और उसके बाद सांय घरों में दीपक जलाएं, एक-दूसरे परिवारों को मिठाईयां बांटे और पटाखे चलाएं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रांत के हिंदू समाज में अक्षत बांटे गए हैं, अक्षत बांटते हुए समाज से कहा गया है कि 24 जनवरी के बाद अयोध्या जाने की तैयारी करें।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Himachal Weather: हिमाचल में ठंड के तेवर ...

Next Article

Ayodhya Ram Mandir: आरती के समय हेलिकॉप्टर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rr
    उत्तराखण्ड

    “ऋषिकेश: पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा दुकानदार, हड़कंप”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Neet
    कांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Neet: बारिश में सख्ती के बीच 13 हजार ने दी NEET परीक्षा, समय बना मुद्दा

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 22 जनवरी तक 73% कम बारिश, जानें आगामी पूर्वानुमान

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    दिल्ली

    दिल्ली भजनपुरा: युवक की चाकू से हत्या, पुलिस जांच में सीसीटीवी खंगाल रही

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Download (63)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों में मिलाने की कवायद तेज

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Kinnaur
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच

    September 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL Dharamshala: धर्मशाला IPL टिकट महंगे, जानें कीमत

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी, चार दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.