Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

  • पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

  • Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

  • Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर नजर

  • हिमाचल: 6 दिन बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मेरठ: डॉक्टर दंपती और पत्नी समेत चार गिरफ्तार, युवतियों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजने का आरोप

मेरठ: डॉक्टर दंपती और पत्नी समेत चार गिरफ्तार, युवतियों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजने का आरोप

By hinditvnews
March 23, 2026
157
0
Sex Raket

Meerut: डॉक्टर दंपती चला रहे थे देह व्यापार, पत्नी समेत चार गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजते थे युवतियों के फोटो

हिंदी टीवी न्यूज,मेरठ। Published by: Megha Jain Updated Mon, 23 Mar 2026

मेरठ के शास्त्रीनगर में डॉक्टर दंपती द्वारा संचालित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में डॉक्टर दंपती द्वारा संचालित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर, उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में भूतनाथ चौराहे के पास रैकेट चलाने के आरोप में लोहियानगर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी कपिल कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी हेमलता, ग्राम जेई भावनपुर निवासी मोईन और हनुमानपुरी सिविल लाइन निवासी दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शनिवार को काॅलोनी के लोगों ने हंगामा कर डाॅक्टर दंपती की बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।

एल ब्लाॅक शास्त्रीनगर में डाॅ. कपिल कुमार गुप्ता का मकान है। मकान के बाहर उनके क्लीनिक का बोर्ड भी लगा हुआ है। आसपास के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मकान में गलत गतिविधियां चल रही थीं। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मकान में तीन युवक और तीन युवती पहुंचे। जिसके बाद काॅलोनी के लोग वहां एकत्र हो गए और घेराबंदी कर दी।

लोगों की भीड़ ने बंधक बनाकर डॉक्टर दंपती की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के सामने ही पकड़े गए युवक-युवती की भी लोगों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मुश्किल से आक्रोशित लोगों को शांत कराया था।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि डाॅक्टर दंपती के साथ मिलकर मोईन और दीपक रैकेट चलाते थे। लंबे समय से यह काम कर रहे थे। तीन युवक और तीन युवती हिरासत में लिए थे उनको परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीन में दो युवती मेरठ और एक गाजियाबाद की रहने वाली है। एसपी सिटी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कपिल, हेमलता, मोईन और दीपक को गिरफ्तार किया गया है।

डाॅ. कपिल के खिलाफ दर्ज मानव तस्करी का मुकदमा
डाॅ. कपिल कुमार गुप्ता के खिलाफ 2014 में सिविल लाइन थाने में मानव तस्करी कर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि डॉ. कपिल ने अपनी पत्नी हेमलता के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल निवासी महिला को बंधक बनाकर उसका यौन शोषण किया था।

उस समय बाहर के युवकों को बुलाकर महिला से जबरन देह व्यापार डाक्टर कराता था। इसकी शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाने की तत्कालीन दरोगा नीलू सक्सेना ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा था। जहां से महिला को बंधनमुक्त कराकर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

महिला को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में पुलिस ने दे दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि डॉ. गुप्ता पर और क्या-क्या मुकदमे दर्ज हैंं इसकी जांच की जा रही है। डॉ. कपिल ने अपने घर के बाहर लगे बोर्ड बीईएमएस (लखनऊ) लिख रखा है।

व्हाट्सएप और मैसेंजर पर भेजते थे युवतियों के फोटो
पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को व्हाट्सएप और मैसेंजर पर युवती के फोटो भेजते थे। जिसके बाद रकम तय की जाती थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर युवकों को घर पर बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। मोईन ग्राहक बुलाने में अपनी भूमिका निभाता था।
Share :
Tagsfour arrested including wifehindi newsmeerut newsMeerut: Doctor couple running brothal racket in Meerututtar pradesh news
Previous Article

हिमाचल कैबिनेट: कुछ नहीं लड़ पाएंगे पंचायत ...

Next Article

जोधपुर की बेटी ने पाई आजादी: 12 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पटवारी-कानूनगो अब हफ्ते में 3 दिन फील्ड, 3 दिन सर्कल में ड्यूटी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संस्कृत शिक्षक के लिए बीएड अनिवार्य, भर्ती नियम जारी

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई और खेती कर रहे मुस्कान-साहिल, कमाई का खुलासा

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: भवनों की भूकंप सुरक्षा का अध्ययन सिखाएगा सीबीआरआई

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Guldar
    उत्तराखण्ड

    बड़े-बड़ों के पसीने छुटाने वाले गुलदार से भिड़ गई उत्तराखंड की महिला, फिर हुआ ये… झाड़ी में घात लगाकर बैठा ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Truck
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-लेह मार्ग पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे रहे सैकड़ों वाहन

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल

  • Sawan
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: भारत से एक मात्र धावक सावन बरवाल को मिला सीधा प्रवेश

Timeline

  • August 7, 2026

    पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

  • August 7, 2026

    पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

  • August 7, 2026

    Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

  • August 7, 2026

    Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर नजर

  • August 7, 2026

    हिमाचल: 6 दिन बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Maan

    पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands

    Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.