कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से राजस्थान प्रशिक्षु की मौत

Kullu News: एसएसबी शमशी में प्रशिक्षु पर गिरा पेड़, मौत; राजस्थान का रहने वाला था मृतक
हिंदी टीवी न्यूज, कुल्लू। Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में राजस्थान पुलिस के प्रशिक्षु के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
एसएसबी शमशी में राजस्थान पुलिस के प्रशिक्षु के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई है। मृतक राम सैनी 25 पुत्र मदन निवासी जयपुर, राजस्थान, पुलिस राजस्थान में कॉन्स्टेबल था। यहां ट्रेनिंग के लिए आया था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।















