Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले मौसम अलर्ट, दो दिन बारिश के आसार

  • धर्मशाला: आज पंजाब-दिल्ली मुकाबला, बारिश का साया

  • Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

  • Himachal: कसौली सीडीएल में बच्चों की दो वैक्सीन फेल

  • Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›गगरेट में ठगी: सब्जी विक्रेताओं को नकली ₹500 नोट थमाए

गगरेट में ठगी: सब्जी विक्रेताओं को नकली ₹500 नोट थमाए

By hinditvnews
March 25, 2026
67
0
Paise

Himachal: गगरेट में ठगों का नया खेल, सब्जी विक्रेताओं को थमाए 500 रुपये के नकली नोट

हिंदी टीवी न्यूज, घनारी (ऊना) Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Mar 2026

ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ाई और अब नकली नोटों का गिरोह खुलेआम छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है। ताजा मामला दियोली और नंगल जरियालां गांव से सामने आया है, जहां ठगों ने मेहनत-मजदूरी से रोजी कमाने वाले सब्जी विक्रेताओं को नकली 500 रुपये के नोट थमाकर चूना लगा दिया।

इससे दियोली और नंगल जरियालां गांवों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दियोली गांव में सब्जी विक्रेता अनिल कुमार को ग्राहक बनकर आए ठग ने 500 रुपये का नोट देकर सब्जी खरीदी और आराम से चलता बना। दुकानदार को ठगी का पता तब चला जब वह सब्जी सप्लायर को भुगतान करने पहुंचा। सप्लायर ने नोट देखते ही उसे नकली घोषित कर दिया। यह सुनते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामला यहीं नहीं रुका। दियोली से करीब एक किलोमीटर दूर नंगल जरियालां में सब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के साथ भी बिल्कुल यही खेल खेला गया। जब उन्होंने सप्लाई का भुगतान किया तो उसमें भी 500 रुपये का नकली नोट निकल आया। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब दोनों नोटों का सीरियल नंबर एक ही पाया गया।

इससे साफ संकेत मिलते हैं कि क्षेत्र में नकली नोट खपाने वाला संगठित गिरोह सक्रिय है जो जानबूझकर छोटे और भोले दुकानदारों को निशाना बना रहा। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ठगों के हौसले और बुलंद होंगे और आम जनता की मेहनत की कमाई यूं ही लुटती रहेगी। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

चिंतपूर्णी में जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं पकड़ीं
वहीं धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच जेब कटने की घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता बढ़ा दी जिसके चलते बाहरी राज्यों से आई तीन महिलाओं को जेब काटने के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। चिंतपूर्णी में तैनात होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान जेबकतरा गिरोह सक्रिय होने की आशंका के चलते मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पांच महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दीं।

सूचना मिलते ही सीसीटीवी ऑपरेटर और होमगार्ड के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक श्रद्धालु के करीब 10 हजार रुपये बरामद हुए जिन्हें बाद में संबंधित श्रद्धालु को लौटा दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इनके साथ आए कुछ बच्चे श्रद्धालुओं की चप्पल आदि सामान चुराते हुए देखे गए। पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उनकी दो साथी मौके से भाग गईं। पकड़ी गई महिलाएं बाहरी राज्यों की हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNew Scam in Gagret: Conmen Hand Over Fake ₹500 Notes to Vegetable Vendorsshimla newsuna news
Previous Article

Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, ...

Next Article

विधानसभा: सीएम सुक्खू का निर्देश—सरकारी संस्थानों से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बागवान सावधान, गलत रसायन मिश्रण से सेब को खतरा, विभाग की चेतावनी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    JaipurRajasthan

    झुंझुनूं: डिजिटल अरेस्ट केस में CBI ने 12 छापे, वसूले 7.67 करोड़ रुपये

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Chamoli
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू अग्निकांड: राख के ढेर बने आशियाने.

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाने की खबरों का आप ने किया खंडन

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाबहरियाणा

    Punjab Bandh Live: मांगों को लेकर सड़कों पर किसानों का प्रदर्शन

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुख की सरकार का एक्शन, तीन जिलों में खुलेंगे STF थाने

  • news of fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    निजी कंपनी लोगों के डेढ़ करोड़ लेकर फरार,

  • vip car number
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बढ़ रहा वीआईपी नंबरों का क्रेज

Timeline

  • May 11, 2026

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले मौसम अलर्ट, दो दिन बारिश के आसार

  • May 11, 2026

    धर्मशाला: आज पंजाब-दिल्ली मुकाबला, बारिश का साया

  • May 11, 2026

    Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

  • May 11, 2026

    Himachal: कसौली सीडीएल में बच्चों की दो वैक्सीन फेल

  • May 11, 2026

    Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chardham

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले मौसम अलर्ट, दो दिन बारिश के आसार

    By hinditvnews
    May 11, 2026
  • Dharamshala

    धर्मशाला: आज पंजाब-दिल्ली मुकाबला, बारिश का साया

    By hinditvnews
    May 11, 2026
  • Accident

    Himachal: चंबा में इनोवा खाई में गिरी, छह की मौत

    By hinditvnews
    May 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.