Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Leo Digital Wins Digital Mandate for Olectra Greentech Limited

  • Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on "Foundations of Inspired Teaching"

  • BPCL Strengthens Critical Care Access in Kedarnath with Advanced Hospital

  • हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

  • इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में प्यार, शादी की जिद में जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, सेस बिल अधर में

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, सेस बिल अधर में

By hinditvnews
March 25, 2026
54
0
Cm Sukhu News

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई, सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 24 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका भारी विरोध हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना है, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं।

मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर निशाना साधा। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा और सांसद अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका काफी विरोध हो रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हिमाचल भाजपा इस समय अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। इस राजनीतिक खींचतान के बीच, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर अपने गुट की राजनीतिक अहमियत तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर, वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। सच तो यह है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रह चुके होने के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें कानून की समझ नहीं है। सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना है, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं। हकीकत यह भी है कि हरियाणा समेत भाजपा-शासित कई राज्यों में, ईंधन की कीमतें अभी भी हिमाचल प्रदेश से ज्यादा हैं।’

 

Share :
TagsCM Sukhu Says Petrol and Diesel Prices Have Not Been Raised Bill Related to Cess Has Not Yet Become Lawhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

शिमला: बसंतपुर में होली पर युवक का ...

Next Article

Char Dham Yatra: 10 लाख पंजीकरण, CM ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    Dehradun News: उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Akhi
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: अखिलेश यादव ने नमामि गंगे घाट पर चाचा की अस्थियां विसर्जित की, किया गंगा स्नान

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: युवक ने गंगा में कूदी, दो दिन पहले भाभी भी कूदी थी

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में वीआरडीएल की शिलान्यास, खतरनाक वायरस जांच शुरू

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Bsf
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी

    February 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चंबा में फर्जी डॉक्टर पकड़ा, दवा सैंपल भी फेल

  • Congress
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    11 दिसंबर को धर्मशाला में मनाई जाएगी कांग्रेस की वर्षगांठ

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मई के पहले 5 दिन में 28% ज्यादा बारिश, जानें हफ्ते का हाल

Timeline

  • May 9, 2026

    Leo Digital Wins Digital Mandate for Olectra Greentech Limited

  • May 9, 2026

    Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on "Foundations of Inspired Teaching"

  • May 9, 2026

    BPCL Strengthens Critical Care Access in Kedarnath with Advanced Hospital

  • May 9, 2026

    हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

  • May 9, 2026

    इंस्टाग्राम पर दो युवतियों में प्यार, शादी की जिद में जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Leo Digital Wins Digital Mandate For Olectra Greentech Limited

    Leo Digital Wins Digital Mandate for Olectra Greentech Limited

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5 Day Fdp On "foundations Of Inspired Teaching"

    Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on "Foundations of Inspired Teaching"

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Bpcl Strengthens Critical Care Access In Kedarnath With Advanced Hospital

    BPCL Strengthens Critical Care Access in Kedarnath with Advanced Hospital

    By hinditvnews
    May 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.